एक्सप्लोरर

YouTube से देखते हैं समाचार तो ये लेटेस्ट अपडेट जरूर जान लीजिए, कंपनी ला रही एक नया फीचर

YouTube News Page: यूट्यूब एक नया फीचर ऐप पर देने वाला है. इसकी मदद से आपको फेक न्यूज और झूठ थंबनेल वाली खबरें नहीं दिखेंगी. 

YouTube New feature: डिजिटल युग में अमूमन आजकल हम सभी यूट्यूब के माध्यम से समाचार देखते हैं. मेट्रो में हो या फिर बस या आप पार्क में बैठे हों,सभी यूट्यूब पर अपने मनपसंद समाचार चैनल को देखते हैं. वर्तमान में कई बार ऐसा होता है कि यूट्यूब पर झूठी खबरें और फेक थंबनेल लगाकर अलग-अलग तरह की न्यूज बताई जाती है जो सच नहीं होती. इस समस्या से निपटने के लिए कंपनी 'न्यूज स्टोरी' नाम के फीचर को ऐप पर देने वाली है. फिलहाल ये फीचर मोबाइल ऐप पर आ रहा है जो जल्द डेस्कटॉप और टीवी पर भी आएगा. यूट्यूब का न्यूज स्टोरी फीचर ठीक गूगल के न्यूज फ़ीड की तरह काम करेगा. यहां आपको कंपनी एक न्यूज को देखने पर इस तरह के दूसरे न्यूज को रिकमेंड करेगी जो ऑथराइज्ड चैनल से होंगे और जानकारी सही होगी.

नए फीचर से ऐसे होगा आपको फायदा

यूट्यूब के न्यूज स्टोरी फीचर से आपको फायदा ये होगा कि जब आप किसी एक न्यूज को देखेंगे तो आपको तुरंत उससे जुड़ी न्यूज अलग-अलग ऑथराइज्ड चैनलों की नीचे दिखने लगेगी. साथ ही लाइव स्ट्रीम, पॉडकास्ट, शॉर्ट वीडियो आदि भी नीचे फीड में उस सब्जेक्ट से जुड़ी आने लगेंगी. इसके जरिए आप उस विषय पर ज्यादा डिटेल जानकारी सही सोर्स से हासिल कर सकते पाएंगे. यानी आपको ये पता लग जाएगा कि एग्जैक्ट हुआ क्या है और आप गलत जानकारी से दूर रहेंगे. 

अगर आप ये सोच रहे हैं कि आपको न्यूज़ कैसे रिकमेंड की जाएगी तो दरअसल, यूट्यूब इसके लिए ऑथराइज्ड चैनल या फिर जो बड़े समाचार चैनल हैं उनकी न्यूज उस विषय पर आपको फीड में दिखाएगा जिससे आप भ्रामक जानकारी से बच रहेंगे. 

40 देश में लॉन्च हो रहा ये फीचर

फिलहाल यूट्यूब इस फीचर को 40 देशों में लॉन्च करने वाला है और जल्द आने वाले समय में ये आपको मोबाइल के अलावा डेस्कटॉप और टीवी पर भी मिलेगा. 

समाचार चैनलों को शॉर्ट कंटेंट बनाने के लिए कह रहा यूट्यूब

यूट्यूब न्यूज ऑर्गेनाइजेशंस को शॉर्ट फॉर्म न्यूज को बढ़ावा देने के लिए 1.6 मिलियन डॉलर खर्च करने वाला है. दरअसल, कंपनी समाचार चैनलों से शॉर्ट फॉर्म कंटेंट बनाने के लिए कह रही है जिसके बदले उन्हें पैसे दिए जाएंगे. फिलहाल कंपनी 10 देशों के 20 बड़े चैनलों के साथ इस प्रोग्राम को शुरू कर रही है और धीरे-धीरे इसे सभी देशों में लाया जाएगा. ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकि लॉन्ग वीडियो के बजाय अब शॉर्ट वीडियो को ज्यादा तवज्जो दी जा रही है और लोग इसे पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें;

eSIM तो आपने सुना होगा, क्या आप iSIM के बारे में जानते हैं? अगर नहीं, तो यहां डिटेल में समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
Apple ने लॉन्च किया iPad mini 2026, OLED डिस्प्ले से AI तक बड़े बदलाव
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
फोटो डिलीट करते ही क्लाउड से भी गायब, बैकअप में कहां हुई गलती?
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
टैंकलेस गीजर की टेक्नोलॉजी में क्या है कमी? जानें बड़े नुकसान
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा
Snapdragon को टक्कर देगा Samsung का Exynos 2700? रिपोर्ट में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में भारी हंगामा
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन, नीरज के यहां बज रहा शंख, पटना में हंगामा
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
हूतियों के सामने सऊदी ने टेके घुटने! जंग रोकने के लिए दिया 1 बिलियन डॉलर का ऑफर
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget