एक्सप्लोरर

Honor vs Thar: इस स्मार्टफोन पर चढ़कर पार हो गई Thar और एक स्क्रैच तक नहीं आया, देखें हैरान कर देने वाला वीडियो

Honor Smartphone: क्या आपने कभी किसी स्मार्टफोन के ऊपर से कोई गाड़ी चलाकर पार की है? अगर नहीं तो इस हैरान कर देने वाले वीडियो को जरूर देखिए.

Honor vs Thar: ऑनर कंपनी भारत में अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन का नाम Honor X9b हो सकता है. कंपनी इस फोन की मजबूती का भरपूर प्रचार कर रही है. सालों तक रियलमी के इंडिया हेड रह चुके माधव सेठ ने अब ऑनर कंपनी की कमान संभाली है, और इसे भारत में लोकप्रिय करने की कोशिश कर रहे हैं.

गज़ब की मज़बूती वाला फोन

इस कंपनी ने कई सालों तक भारतीय मार्केट से दूर रहने के बाद पिछले साल Honor 90 5G को लॉन्च किया था, जो एक प्रीमियम स्मार्टफोन है. इस स्मार्टफोन को कंपनी ने हाल ही में चल रही रिपब्लिक-डे सेल के दौरान फ्लिपकार्ट और अमेजन पर लगभग 15 हजार रुपये की छूट के साथ मात्र 19,999 रुपये में भी बेचा है. अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को इंडियन मार्केट में लाने की तैयारी कर रही है. 

कंपनी ने इंडिया हेड माधव सेठ ने पिछले कुछ दिनों से अपने एक्स (पुराना नाम ट्विटर) अकाउंट पर कुछ वीडियो शेयर किए हैं, जिसमें वो ऑनर के अगले स्मार्टफोन की मज़बूती दिखा रहे हैं. 17 जनवरी को उन्होंने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें माहिंद्रा मोटर्स की एक भारी-भरकम और लोकप्रिय गाड़ी थार (THAR) को ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन के ऊपर से चढ़ाकर पार किया गया ताकि फोन की मजबूती को चेक किया जा सके.

थार के पार होने पर भी नहीं टूटा फोन

वीडियो में देखा जा सकता है कि ऑनर स्मार्टफोन को जमीन पर रखा गया और उसके ऊपर से थार गाड़ी को पार कर दिया गया. उसके बाद जब फोन को देखा तो उसके स्क्रीन पर एक भी स्क्रैच तक नहीं आए, और फोन किसी भी एंगल से नहीं टूटा. यह वाकई में एक अद्भूत टेस्ट है. ऑनर मोबाइल बनाम थार की इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर खूब वायरल कर रहे हैं.

इससे कुछ दिन पहले माधव सेठ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें फोन को ऊपर से गिरा-गिराकर टेस्ट किया गया था, लेकिन फिर भी फोन की डिस्प्ले नहीं टूटी. अब देखना होगा कि इस फोन को कंपनी कब तक लॉन्च करती है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन को मार्च-अप्रैल में लॉन्च किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें:  Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर AI फीचर्स तक सबकुछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
किस तरह के ऐप्स ज्यादा डाउनलोड कर रहे लोग? चौंका देंगी ये डिटेल्स
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
केबल लगाने से कहीं ज्यादा काम करता है Type-C पोर्ट, जानें कैसे
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget