एक्सप्लोरर

Samsung Galaxy S24 और Galaxy S24 Plus हुए लॉन्च, जानें कीमत से लेकर AI फीचर्स तक सबकुछ

Samsung Galaxy S24: सैमसंग ने गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में सैमसंग गैलेक्सी एस24 सीरीज को लॉन्च कर दिया. आइए हम आपको सीरीज के दो स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी एस24 और एस24 प्लस के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 and S24 Plus: सैमसंग के गैलेक्सी एस24 सीरीज की चर्चा पिछले काफी महीनों से की जा रही है. आज सैमसंग ने आखिरकार उन सभी चर्चाओं को विराम दे दिया है. सैमसंग ने अमेरिका के कैलिफॉर्निया में स्थिक SAP सेंटर में अपना वार्षिक इवेंट सैमसंग गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित किया. इस इवेंट में सैमसंग ने अपने तीन बेहतरीन प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लॉन्च किया.

इन तीनों फोन के नाम Samsung Galaxy S24, Samsung Galaxy S24 Plus, और Samsung Galaxy S24 Ultra है. सैमसंग ने तीनों स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. आइए हम आपको अपने इस आर्टिकल में सैमसंग गैलेक्सी एस24 और एस24 प्लस स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S24 सीरीज लॉन्च

सैमसंग ने अपने नए एस सीरीज स्मार्टफोन के तीनों फोन को Galaxy AI के साथ लॉन्च किया है. सैमसंग का यह नया गैलेक्सी एआई बहुत सारे स्पेशल एआई फीचर्स के साथ आता है, जैसे लाइव ट्रांसलेट, नोट असिस्ट, और सर्कल टू सर्च.

यह फोन सीरीज एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ओएस One UI 6.1 पर रन करती है. इस सीरीज में डायनमिक AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है.  सैमसंग गैलेक्सी एस24 में 8GB RAM जबकि सैमसंग गैलेक्सी एस24 प्लस और एस24 अल्ट्रा 12B RAM तक के टॉप वेरिएंट के साथ लॉन्च किए गए हैं.

Samsung Galaxy S24 की कीमत

  • पहला वेरिएंट: 8GB + 128GB, कीमत: 799 डॉलर (करीब 65,500 रुपये)
  • दूसरा वेरिएंट: 8GB + 256GB, कीमत: 849 डॉलर (करीब 70,600 रुपये)

Samsung Galaxy S24 Plus की कीमत

  • पहला वेरिएंट: 12GB + 256GB, कीमत: 999 डॉलर (करीब 81,000 रुपये)
  • दूसरा वेरिएंट: 12GB + 512GB, कीमत: 1,119 डॉलर (करीब 93,100 रुपये)

बिक्री और कलर ऑप्शन

सैमसंग के इस नई सीरीज के तीनों फोन की बिक्री दुनियाभर के कुछ चुनिंदा मार्केट में 31 जनवरी से शुरू कर हो जाएगी. वहीं, आज से ही इस फोन सीरीज के सभी फोन को प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध करा दिया गया है. हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन तीनों फोन की अमेरिकन कीमत का ही खुलासा किया है.

भारत समेत बाकी देशों में इस फोन की कीमत का पता नहीं चला है. सैमसंग ने अपने इस सीरीज के दो फोन Galaxy S24 और Galaxy S24+ को एंबर येलो, कोबाल्ट वॉयलेट, मार्बल ग्रे, और ऑक्स ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है.

Samsung Galaxy S24 के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रेजॉल्शून के साथ 6.2 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है.
  • बैक कैमरा: इस फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, और 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में 12MP का कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • प्रोसेसर: इस फोन में Exynos 2400 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 ओएस पर चलेगा. इसमें 7 साल तक अपडेट भी दिया जाएगा.
  • बैटरी: इस फोन में 4000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आती है.
  • अन्य फीचर्स: 168 ग्राम वाले इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ गैलेक्सी एआई और कई अन्य खास फीचर्स दिए गए हैं.

Samsung Galaxy S24+ के स्पेसिफिकेशन्स

  • डिस्प्ले: इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट और फुल एचडी प्लस रेजॉल्शून के साथ 6.7 इंच का Dynamic AMOLED 2X डिस्प्ले दिया गया है.
  • बैक कैमरा: इस फोन के बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 12MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, और 3X ऑप्टिकल ज़ूम सपोर्ट के साथ 10MP का टेलीफोटो लेंस दिया गया है.
  • फ्रंट कैमरा: इस फोन के अगले हिस्से में 12MP का कैमरा सेंसर दिया गया है.
  • प्रोसेसर: इस फोन में Exynos 2400 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.
  • सॉफ्टवेयर: यह फोन Android 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 ओएस पर चलेगा. इसमें 7 साल तक अपडेट भी दिया जाएगा.
  • बैटरी: इस फोन में 4900mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ भी आती है.
  • अन्य फीचर्स: 197 ग्राम वाले इस फोन में IP68 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट फीचर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ गैलेक्सी एआई और कई अन्य खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S24 Series: सैमसंग ने नई स्मार्टफोन सीरीज में डाले अद्भूत AI Features, यहां देखें लिस्ट और जानें हरेक की खूबियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
सिर्फ कॉल और SMS चाहिए? Airtel के 3 नए प्लान पर डालें नजर
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
Wi-Fi का सिग्नल फुल, फिर भी इंटरनेट स्लो? जानें क्या है वजह
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें
स्मार्ट गीजर और नॉर्मल गीजर में क्या अंतर? खरीदने से पहले जानें

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget