एक्सप्लोरर

Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

Elon Musk का Starlink भारत में Jio और Airtel का मुकाबला कर सकता है? Jio और Airtel के मुकाबले Starlink सस्ता पड़ेगा या फिर महंगा. किन इलाकों में Jio और Airtel को मात दे सकता है Starlink? जान लीजिए

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • Starlink का मंथली खर्च 8600 रुपये, हार्डवेयर 34000 रुपये का पड़ेगा।
  • Jio-Airtel फाइबर 699 रुपये से शुरू, कोई हार्डवेयर चार्ज नहीं।
  • शहरी इलाकों में फाइबर सस्ता, दूरदराज के लिए Starlink सही।

Internet के बिना आज के टाइम में आप कुछ भी नहीं कर सकते. भारत में इस वक्त जनसंख्या के लिहाज दुनिया में Internet इस्तेमाल करने के मामले में दूसरे नंबर पर है. जिसमें ज्यादातर लोग Wi-Fi के जरिए Internet इस्तेमाल करते हैं. भारत में इस वक्त बात की जाए तो Airtel और Jio दो प्रमुख Internet Service प्रोवाइडर्स हैं. पिछले काफी समय से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी Elon Musk की सैटेलाइट Internet कंपनी Starlink भी भारत में अपनी Service शुरू करने की तैयारी में है. 

जिसमें उसे अबतक कामयाबी हासिल नहीं हुई है. अभी कुछ दिनों पहले ही Elon Musk ने Starlink को लेकर भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन Mukesh Ambani पर ट्वीट्स भी किए थे. इसी बीच लोगों के मन में यह सवाल भी आ रहा है आखिर Starlink उनके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है? क्या यह Jio और Airtel के मुकाबले लोगों को सस्ते में Internet दे सकता है. चलिए आपको बताते हैं इन  Jio और Airtel के मुकाबले Starlink सस्ता है महंगा.

Starlink का कुल खर्च कितना?

Starlink की Service के लिए सबसे पहले आपको यह जानना जरूरी है कि इसमें शुरुआती खर्च और मंथली खर्च कितना आएगा जो कि थोड़ा सा अलग है. Starlink का Basis Monthly Plan करीब 8600 रुपये का माना जा रहा है. जिसमें आपको 220 Mbps से ज्यादा की Download Speed मिल सकती है. लेकिन इसके Hardware Set-up चार्ज काफी महंगा पड़ जाएगा.

इसकी सर्विस को चालू करने के लिए यूजर को एक डिश एंटीना, Wi-Fi राउटर और Cable का किट खरीदना पड़ेगा. जिसकी कीमत लगभग 34000 रुपये के आसपास बैठती है. यानी अगर आप पहले महीने ही स्टारलिंक लगाना चाहते हैं. तो शुरुआत में ही आपको 42000 रुपये से ज्यादा का बजट रखना पड़ेगा. 


Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

Jio और Airtel Fiber के बजट-फ्रेंडली Plans 

अब बात करते हैं भारतीय टेलीकॉम मार्केट के दो सबसे बड़े सूरमाओं यानी Jio और Airtel की. इन दोनों कंपनियों ने देश में Fiber Broadband को घर-घर पहुंचा दिया है. अब इनके खर्च की बात की जाए तो Jio Fiber की शुरुआत सिर्फ 699 रुपये प्रति महीने से होती है. जिसमें आपको बिना किसी रुकावट के 100 Mbps की स्मूथ स्पीड मिलती है.  अगर आपको ज्यादा स्पीड चाहिए तो 1499 रुपये में 300 Mbps और 3999 रुपये में सीधे 1 Gbps तक की स्पीड मिल जाती है. 

वहीं Airtel Xstreame Fiber भी लगभग बराबर है, Airtel का 100 Mbps वाला प्लान 799 रुपये से शुरू होता है. जबकि 300 Mbps के लिए 1599 रुपये और 1 Gbps की अल्ट्रा-फास्ट स्पीड के लिए 3999 रुपये चुकाने पड़ते हैं. Jio और Airtel में जो फायदा है वह यह कि इसमें कोई हार्डवेयर चार्ज नहीं देना पड़ता. इसके साथ ही शहरों में इनकी लाइन जमीन से आने की वजह से Speed भी काफी सही रहती है.


Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

यह भी पढ़ें: Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?

आपके लिए फायदे का सौदा कौनसा?

सिर्फ Technology देखें तो अगर आप किसी शहर, कस्बे या ऐसे इलाके में रहते हैं जहां Jio या Airtel की Fiber लाइन मौजूद है. तो आपके लिए Starlink बिल्कुल भी फायदे का सौदा नहीं है. Fiber Broadband न सिर्फ Starlink से दस गुना सस्ता पड़ता है. बल्कि इसमें बादलों, भारी बारिश या खराब मौसम का असर भी नहीं होता. 

वहीं दूसरी तरफ Starlink उन दूर-दराज के इलाकों में भी काम कर सकता है जहां आज तक कोई टेलीकॉम कंपनी केबल नहीं बिछा पाई है. जैसे लद्दाख की वादियां, पूर्वोत्तर के घने जंगल, दूर-दराज के बॉर्डर एरिया या फिर बीच समंदर में जहाज. 

यानी जिन जगहों पर जहां Fiber की पहुंच नामुमकिन है वहां Starlink आपको Internet मुहैया करवा सकता है.  लेकिन आम शहरी यूजर जो घर से काम करता है उसके लिए 8600 रुपये का बिल भरना समझदारी नहीं होगी. इसलिए नार्मल जरूरतों के लिए Jio-Airtel और No-Network Zone के लिए Starlink ज्यादा फायदेमंद है. हालांकि Starlink सर्विस भारत में अभी शुरू नहीं हुई है इसलिए लोगों के पास इसका ऑप्शन नहीं है. 

यह भी पढ़ें: बिना किसी सॉफ्टवेयर के लैपटॉप की ओवरहीटिंग कैसे घटाएं? जानें आसान तरीके

About the author नीलेश ओझा

नीलेश ओझा पिछले पांच साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उनकी लेखन शैली में तथ्यों की सटीकता और इंसानी नजरिए की गहराई दोनों साथ-साथ चलती हैं.पत्रकारिता उनके लिए महज़ खबरें इकट्ठा करने या तेजी से लिखने का काम नहीं है. वह मानते हैं कि हर स्टोरी के पीछे एक सोच होनी चाहिए.  

कुछ ऐसा जो पाठक को सिर्फ जानकारी न दे बल्कि सोचने के लिए भी मजबूर करे. यही वजह है कि उनकी स्टोरीज़ में भाषा साफ़ होती है.लिखने-पढ़ने का शौक बचपन से रहा है. स्कूल की नोटबुक से शुरू हुआ यह सफर धीरे-धीरे पेशेवर लेखन और पत्रकारिता तक पहुंचा. आज भी उनके लिए लेखन सिर्फ पेशा नहीं है यह खुद को समझने और दुनिया से संवाद करने का ज़रिया है.

पत्रकारिता के अलावा वह साहित्य और समकालीन शायरी से भी गहराई से जुड़े हुए हैं. कभी भीड़ में तो कभी अकेले में ख्यालों को शायरी की शक्ल देते रहते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता का काम सिर्फ घटनाएं गिनाना नहीं है. बल्कि पाठक को उस तस्वीर के उन हिस्सों तक ले जाना है. जो अक्सर नजरों से छूट जाते हैं.

उन्होंने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर, इनशॉर्ट्स और जी हिंदुस्तान जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Motorola के पुराने डिजाइन से अलग है Signature 27? जानिए क्या है खास
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
Advertisement

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
'चैंबर से हिरासत में लिया, चलती बस में फेंका', SC में प्रोटेस्ट को लेकर सुनवाई, क्या बोले जज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
दिल्ली में प्रदर्शन की बीच पुलिस का एक्शन, 20 से ज्यादा FIR दर्ज
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
टीम इंडिया को मिल गया अगला वीरेंदर सहवाग, दिग्गज ने खुद बताया नाम
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
12वीं तक पढ़ाई पूरी करना लड़कियों के लिए अब भी चुनौती, रिपोर्ट में खुलासा
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
इलेक्ट्रिक SUV खरीदने का मौका, Harrier EV पर लाखों की बचत
Embed widget