एक्सप्लोरर

DeepSeek पर अब इस देश ने लगा दिया बैन, चीन ने कह दी यह बात, क्या बढ़ेगी टेंशन?

चीनी AI चैटबॉट पर पाबंदी लगाने वाले देशों की संख्या बढ़ती जा रही है. इनमें ताजा नाम दक्षिण कोरिया का है, जहां डेटा कलेक्शन को लेकर चिंता जताते हुए इस पर पाबंदी लगा दी गई है.

चीनी स्टार्टअप DeepSeek के AI चैटबॉट पर बैन लगाने वाले देशों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. इस सूची में ताजा नाम दक्षिण कोरिया का जुड़ा है, जिसने डेटा कलेक्शन पर चिंता जाहिर करते हुए चीनी चैटबॉट को बैन कर दिया है. जब तक दक्षिण कोरिया यह सुनिश्चित नहीं कर लेता कि यह चैटबॉट स्थानीय कानूनों का पालन करते हुए डेटा कलेक्ट कर रहा है, तब तक इस पर पाबंदी रहेगी. चीन ने इसे लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी है.

डाउनलोड पर लग गई है रोक

दक्षिण कोरिया में पाबंदी के बाद DeepSeek को डाउनलोड करने पर रोक लग गई है. यह गूगल और ऐपल के ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं है. हालांकि, वेब ब्राउजर के जरिए इसे एक्सेस किया जा सकता है. दक्षिण कोरिया के पर्सनल इंफोर्मेशन प्रोटेक्शन कमीशन ने DeepSeek के डेटा कलेक्शन पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इस मामले के समाधान में समय लग सकता है. दूसरी तरफ DeepSeek ने स्थानीय सरकार के साथ काम करने के लिए अपना एक अधिकारी नियुक्त किया है.

चीन ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

दक्षिण कोरिया में DeepSeek पर पाबंदी के बाद चीन ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. चीन ने कहा कि दक्षिण कोरिया को व्यापार के मुद्दों पर राजनीति नहीं करनी चाहिए. चीनी विदेश मंत्रालय ने DeepSeek का बचाव करते हुए कहा कि चीनी कंपनियां विदेशों में स्थानीय नियमों के तहत काम करती हैं.

अब तक कई देश लगा चुके पाबंदी

DeepSeek पर पाबंदी लगाने वाला दक्षिण कोरिया पहला देश नहीं है. इससे पहले ताइवान और ऑस्ट्रेलिया ने सरकारी डिवाइसेस पर इस चैटबॉट को डाउनलोड करने पर पाबंदी लगाई हुई है. इसी तरह फ्रांस और इटली ने भी इस पर कुछ पाबंदियां लगा रखी हैं. दरअसल, कई रिपोर्ट्स में यह सामने आ चुका है कि DeepSeek यूजर्स का जरूरत से ज्यादा डेटा इकट्ठा करता है और इसे चीनी सरकार के नियंत्रण वाली कंपनियों के सर्वर पर स्टोर करता है. इससे सर्विलांस का खतरा बढ़ जाता है.

ये भी पढ़ें-

iPhone SE 3 के मुकाबले इन अपग्रेड्स के साथ आएगा iPhone SE 4, लॉन्चिंग आई नजदीक, जानिए अनुमानित कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget