एक्सप्लोरर

iPhone SE 3 के मुकाबले इन अपग्रेड्स के साथ आएगा iPhone SE 4, लॉन्चिंग आई नजदीक, जानिए अनुमानित कीमत

iPhone SE 4 को 19 फरवरी को लॉन्च किया जा सकता है. किफायती दाम में आने वाला यह आईफोन कई एडवांस्ड फीचर के साथ लॉन्च हो सकता है और इसमें कई बड़े अपग्रेड मिलेंगे.

iPhone SE 4 की लॉन्चिंग नजदीक आ गई है. पूरी उम्मीद है कि इसे 19 फरवरी को लॉन्च कर दिया जाएगा. यह iPhone SE 3 की जगह लेगा और इसमें कई बड़े अपग्रेड मिलने वाले हैं. यह न सिर्फ डिजाइन में बदलाव के साथ लॉन्च होगा, बल्कि इसमें हार्डवेयर अपग्रेड भी मिलेगा, जिससे इसमें लेटेस्ट आईफोन जैसी कैपेबिलिटीज मिलेंगी. आइए जानते हैं कि iPhone SE 4 में iPhone SE 3 के मुकाबले क्या-क्या बदलाव मिलने जा रहे हैं.

लुक में होगा बड़ा बदलाव

iPhone SE 3 पुराने डिजाइन के साथ बेचा जा रहा है. नए SE आईफोन में यहां बड़ा बदलाव होने जा रहा है. अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक,  iPhone SE 4 का लुक आईफोन 14 जैसा होगा और इसे मेटल-ग्लास सैंडविच डिजाइन मिलेगा. यह USB-C पोर्ट के साथ आएगा और इसमें म्यूट स्विच की जगह आईफोन 16 की तरह एक्शन बटन मिलेगी. नया आईफोन टचआईडी की जगह फेसआईडी के साथ आएगा.

दमदार होगा सिंगल कैमरा

2022 में लॉन्च हुए iPhone SE 3 में 12MP का मेन कैमरा मिलता है. इसके मुकाबले iPhone SE 4 में 48MP का रियर कैमरा होगा, जो डॉल्बी विजन में 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट के साथ आएगा. इसका फ्रंट कैमरा 12MP का होगा. 

डिस्प्ले भी होगा बड़ा

iPhone SE 3 के 4.7 इंच के मुकाबले iPhone SE 4 में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले मिलेगा. इसकी क्वालिटी आईफोन 14 के डिस्प्ले के बराबर होगी. पुराने आईफोन के मुकाबले में इसमें पतले बैजल्स होंगे. हालांकि, इसमें मेनस्ट्रीम आईफोन की तरह डायनामिक आईलैंड का फीचर नहीं होगा.

लेटेस्ट चिपसेट से होगा लैस

iPhone SE 4 में बड़ा अपग्रेड चिपसेट को लेकर भी होगा और इसे Apple की लेटेस्ट 3nm A18 चिप से लैस किया जाएगा. आईफोन 16 में भी यही चिपसेट मिलता है. इस वजह से इसमें ऑन-डिवाइस AI कैपेबिलिटीज इंटीग्रेट की जा सकेंगी. इसमें ऐपल इंटेलीजेंस के सारे फीचर मिलने की उम्मीद है. यह कम से कम 8 GB RAM के साथ आ सकता है. 

क्या रह सकती है कीमत?

कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में iPhone SE 4 की कीमत 49,900 रुपये से शुरू हो सकती है. हालांकि, कंपनी की तरफ से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. लॉन्चिंग के तुरंत बाद इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे. इसकी बिक्री भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें-

इस बार मोबाइल पर IPL देखने के लिए चुकाने होंगे पैसे, फ्री में देखने हैं सारे मैच तो करें यह रिचार्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget