एक्सप्लोरर

डिलीवरी से पहले अगर किसी ने छेड़ा पैकेज, तो Amazon की टेप खोल देगी राज, जानें क्या है ये नई तकनीक

Amazon ने हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की सुरक्षा के लिए टैंपरप्रूफ पैकेजिंग शुरू की है, जिसमें खास हीट-सेंसिटिव टेप का इस्तेमाल होता है.

अगर आप भी ऑनलाइन शॉपिंग करते समय इस डर में रहते हैं कि कहीं आपके महंगे ऑर्डर के साथ छेड़छाड़ न हो जाए, तो अब घबराने की ज़रूरत नहीं है. ई-कॉमर्स दिग्गज Amazon ने एक नई तकनीक पेश की है जो आपके ऑर्डर को और भी सुरक्षित बना देगी.

अब अगर कोई डिलीवरी के दौरान आपके पैकेज से छेड़छाड़ करता है, तो उसका पता लगाना बेहद आसान हो जाएगा. दरअसल, Amazon ने अपनी पैकेजिंग में ऐसी खास सील और टेप का इस्तेमाल शुरू कर दिया है, जो किसी भी तरह की टैंपरिंग यानी छेड़छाड़ की जानकारी दे सकती है.

क्या है Amazon की नई सिक्योरिटी तकनीक?

Amazon अब अपने हाई-वैल्यू प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग में एक खास तरह की टेप का इस्तेमाल कर रहा है, जिस पर गुलाबी और लाल रंग के छोटे-छोटे डॉट्स होते हैं. ये डॉट्स तापमान के संपर्क में आने पर अपना रंग बदल लेते हैं. चोर आमतौर पर बॉक्स से टेप हटाने के लिए हीट गन जैसे टूल्स का इस्तेमाल करते हैं ताकि पैकेज को बिना नुकसान पहुंचाए दोबारा सील किया जा सकेय लेकिन अब अगर ऐसा कोई करने की कोशिश करता है, तो यह स्मार्ट टेप तुरंत रंग बदलकर यह संकेत दे देगी कि बॉक्स से छेड़छाड़ की गई है.

क्या करें अगर दिखे पिंक डॉट?

अगर आपके डिलीवरी बॉक्स पर यह पिंक या बदला हुआ डॉट नजर आता है, तो सबसे पहले उस बॉक्स की फोटो या वीडियो बना लें. यह आपके लिए सबूत का काम करेगा. उसके बाद आप Amazon से उस पैकेज को रिसीव करने से मना कर सकते हैं.

Amazon का कहना है कि ग्राहक चाहें तो ऐसे किसी भी पैकेज को लेने से इनकार कर सकते हैं, जिसमें पिंक डॉट दिख रहा हो। इससे यह साफ हो जाएगा कि डिलीवरी से पहले बॉक्स को किसी ने खोलने की कोशिश की है.

क्यों खास है ये नई पहल?

पिछले कुछ सालों में ऑनलाइन डिलीवरी से जुड़े कई मामले सामने आए हैं, जहां ग्राहकों को महंगे गैजेट्स की जगह साबुन, पत्थर या ईंट जैसी चीजें भेज दी गईं. ऐसे में Amazon की यह नई पहल ग्राहकों का भरोसा मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम है. अब जब भी आप कोई महंगा सामान ऑर्डर करें, तो पैकेज रिसीव करते समय उस पर लगे डॉट्स को जरूर चेक करें. अगर सब कुछ ठीक है, तो बेझिझक पैकेज लें, वरना उसी समय Amazon से संपर्क करें. इस तकनीक से न सिर्फ ग्राहक राहत महसूस करेंगे बल्कि Amazon भी अपने प्लेटफॉर्म को और ज्यादा भरोसेमंद बना पाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IRCTC Beta Version: IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
IRCTC का बीटा वर्जन लॉन्च.... यह क्या होता है और ओरिजनल वेबसाइट से कितना अलग?
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना
iPhone 16 के दाम धड़ाम! इस सेल में मिल रहा है सबसे सस्ता, मौका चूक न जाना
क्या फर्जी कॉपीराइट कंप्लेंट मिलने पर भी बंद हो रहा इंस्टाग्राम अकाउंट? जान लें इसकी हकीकत
क्या फर्जी कॉपीराइट कंप्लेंट मिलने पर भी बंद हो रहा इंस्टाग्राम अकाउंट? जान लें इसकी हकीकत
Elon Musk रह जाएंगे देखते, स्मार्टफोन बनाने वाली यह चाइनीज कंपनी लॉन्च करेगी एआई रोबोट
Elon Musk रह जाएंगे देखते, स्मार्टफोन बनाने वाली यह चाइनीज कंपनी लॉन्च करेगी एआई रोबोट

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
'5 वक्त के नमाजी थे भगवान कृष्ण...', यूपी के इस मौलाना के विवादित बयान पर बवाल; अब दर्ज होगी FIR?
Friday Theatre Clash: फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में, चेक करें लिस्ट
फ्राइडे को बड़े पर्दे पर होगा धमाकेदार क्लैश, 'द ओडिसी' से टकराएंगीं GDN समेत 6 फिल्में
Marital Dispute: पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
पति से झगड़ा है तो उसकी नौकरी पर हमला क्यों? वैवाहिक विवाद पहुंचा दफ्तर तो सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
'PM मोदी चंपत राय को बचा रहे...', चढ़ावा चोरी मामले को लेकर बोले शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget