एक्सप्लोरर

हर बार फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट करना इसलिए है जरूरी, अनदेखा किया तो होगा ऐसा हाल!

स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट दो टाइप के होते हैं. पहला है वर्जन अपडेट और दूसरा है सिक्योरिटी या इंक्रीमेंटल अपडेट. दोनों सॉफ्टवेयर ही आपके स्मार्टफोन के लिए जरूरी होते हैं.

स्मार्टफोन कंपनियां एक निश्चित समय (साप्ताहिक या मासिक) के बाद सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं. अपना फोन नोटिफिकेशन दिखाता है कि नया अपडेट आ चुका है.  फोन आपसे नया अपडेट इंस्टॉल करने के लिए कहता है. अगर आप नोटिफिकेशन को इग्नोर करते हैं तो अपडेट का रिमाइंडर बार बार मिलता रहता है. हालांकि, कई बार हम सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर लेते हैं और कई बार इग्नोर ही करते रहते हैं. अगर आप भी आलस के चलते सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं करते हैं तो आपको यह खबर पूरी पढ़नी चाहिए. यहां हमने बताया है कि स्मार्टफोन में सॉफ्टवेयर को अपडेट करना क्यों जरूरी है? 

स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट के टाइप

स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर अपडेट दो टाइप के होते हैं. पहला है वर्जन अपडेट और दूसरा है सिक्योरिटी या इंक्रीमेंटल अपडेट. दोनों सॉफ्टवेयर ही आपके स्मार्टफोन के लिए जरूरी होते हैं. वर्जन अपडेट साइज में बड़े होते हैं. वर्जन अपडेट में यूजर्स को कई नए फीचर्स और स्मार्टफोन इंटरफेस में बदलाव नज़र आते हैं. वहीं, सिक्योरिटी अपडेट साइज में छोटे होते हैं और बग्स को फिक्स करने का काम करते हैं, जिससे आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहता है.

स्मार्टफोन की सुरक्षा

सिक्योरिटी अपडेट किसी बग या सिक्योरिटी में हुई चूक को फिक्स करता है. इससे स्कैमर और धोखेबाज लोगों से आपके फोन को सुरक्षा मिलती है और आपकी महनत की कमाई किसी के हाथ लगने से बच जाती है. सरल शब्दों में बताएं तो सिक्योरिटी अपडेट से आपका फोन हैक होने से बच जाता है. इस वजह से स्मार्टफोन यूजर्स को सिक्योरिटी अपडेट को जरूर इंस्टॉल करना चाहिए.

स्मार्टफोन की स्पीड

एक समय के बाद स्मार्टफोन की स्पीड स्लो होने लगती है. ऐसे में, कंपनी स्पीड को दुरुस्त करने के लिए नियमित अंतराल पर सॉफ़्टवेयर अपडेट जारी करते हैं. इनमें से कई सॉफ़्टवेयर अपडेट फ़ोन की स्पीड और परफॉर्मेंस में सुधार करते हैं. इससे फोन लंबे समय तक काम करता है.  

बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस

स्पीड से अलग सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करने की एक वजह स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ और कैमरा परफॉर्मेंस में सुधार करना भी हो सकता है. अगर आपकी बैटरी या कैमरा ठीक से काम नहीं कर रहा है तो आप सॉफ्टवेयर अपडेट करें, क्योंकि लंबे समय से सॉफ्टवेयर अपडेट इंस्टॉल नहीं करने से बैटरी लाइफ प्रभावित हो सकती है. इससे अलग आप कुछ नए कैमरा फीचर से भी वंचित रह सकते हैं. अब अगली बार अगर आपके फोन में कोई सॉफ़्टवेयर अपडेट आए तो उसे बिना किसी देरी के तुरंत इंस्टॉल कर लें.

यह भी पढ़ें - YouTube पर Tutorial वीडियो देखते हैं तो अब सावधान हो जाएं, ऐसे हो जाता है बैंक अकाउंट खाली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?
iPhone 18 Pro छोड़ो, iPhone 17 के मॉडल भी हुए महंगे, जानें कितने बढ़े दाम?
iPhone 18 लॉन्च के बाद सच निकले कुंडली के ये 5 संकेत, Boycott की चर्चा भी शुरू
iPhone 18 लॉन्च कुंडली की 5 बातें हुईं सच, Touch ID से Boycott तक चौंकाने वाले संकेत
आईफोन 18 के बाद अब कौनसी सीरीज लॉन्च करेगा एपल? क्या है अपडेट
आईफोन 18 के बाद अब कौनसी सीरीज लॉन्च करेगा एपल? क्या है अपडेट
Xप्लेन: क्या दिखावे के लिए 3 लाख रुपए का iPhone Duo खरीदना समझदारी? पढ़ें कंपैरिजन
दिखावे के लिए 3 लाख रुपए का iPhone Duo खरीदना समझदारी? पढ़ें कंपैरिजन

वीडियोज

Bigg Boss 20: ‘Bhabhi’ Comment पर Amrapali Dubey ने Mahhi Vij को टोका, मचा बवाल
Bigg Boss 20 Episode 3: Aamrapali Dubey और Arishfa Khan की भिड़ंत, Captaincy Task और Nominations
Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
BRICS 2026 में कौन-कौन आ रहा भारत? पुतिन, जिनपिंग समेत मेहमानों की पूरी लिस्ट
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
'नरेंद्र मियां जी...', राहुल गांधी पर BJP की टिप्पणी के बाद बोले संजय राउत
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
अबू सलेम नहीं होगा रिहा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया रचेगी इतिहास, एशिया कप में ऐसा कभी नहीं हुआ
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'हनुमान अंश 2' में दिखेंगे अनुष्का शर्मा-विराट कोहली? प्रोड्यूसर ने बताया सच
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
'iPhone 18 बॉयकॉट करो, क्योंकि...', एप्पल के नए फोन पर भड़कीं ग्रेटा थनबर्ग
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
BJP नेता के खिलाफ पोस्ट हटाएगी CJP, मानी हाई कोर्ट की बात
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
'उज्जैन ने याद दिलाई अयोध्या' खड़े हनुमान जी की मूर्ति मामले पर बोलीं हर्षा रिछारिया
Embed widget