एक्सप्लोरर

स्मार्टफोन पर लेना चाहते हैं IPL का मजा तो Reliance Jio-Airtel-Vodafone के ये प्लान चुनें

Reliance Jio और Airtel अपने यूजर्स के लिए खास क्रिकेट पैक ऑफर कर रही हैं. जानिए इन प्लांस के कीमत और वैलिडिटी के बारे में सब कुछ.

फटाफट क्रिकेट यानी IPL का रोमांच 19 सितंबर से शुरू होने जा रहा है. टी वी चैनल के अलावा क्रिकेटप्रेमी अपने स्मार्टफोन पर भी देखते हैं. इसके लिए टेलीकॉम कंपनियां कुछ खास प्लांस पेश करती हैं, जिसकी मदद से मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखी जा सके. आप आईपीएल के मैचों का मजा डिज्नी+हॉटस्टार पर भी ले सकते हैं, लेकिन इस स्ट्रीमिंग में पूरा डेटा कंज्यूम हो जाता है. मैच के बीच डेटा बाधा न बने इसके लिए हम आपको जियो, एयरटेल और वोडाफोन के कुछ प्लान सजेस्ट कर रहे हैं जो आपके काम आ सकते हैं.

Reliance Jio रिलायंस जियो अपने यूजर्स को कुछ प्लान दे रही है जिसमें उन्हें डिज्नी+ हॉटस्टार वीआईपी के एक साल वाले सब्सक्रिप्शन मिलते हैं. इन्हीं में से एक प्लान क्रिकेट पैक भी लॉन्च किया गया था. इस क्रिकेट पैक की कीमत 499 रुपये है. इसके तहत यूजर्स को हर दिन 1.5 GB डेटा दिया जा रहा है. इसके अलावा इसमें जियो ऐप्स का फ्री एक्सेस भी मिल रहा है. ये प्लान 56 दिन तक वैलिड है.

Airtel जियो के अलावा एयरटेल भी आईपीएल के लिए एक खास प्लान दे रहा है. 599 रुपये वाले इस प्लान के तहत हर दिन 2GB डेटा के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है. यही नहीं इसमें किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग की सुविधा भी मिल रही है. साथ ही साथ आप 100 एसएमएस फ्री कर सकेंगे. अगर आप ये प्लान खरीदते हैं तो आपको एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम के साथ एयरटेल थैंक्स का बेनिफिट भी मिलेगा.

Vodafone वोडाफोन अपने किसी प्लान में डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन नहीं दे रहा है. इसके लिए आपको अलग से प्लान खरीदना होगा. सब्सक्रिप्शन के बाद यूजर्स को मैच लाइव स्ट्रीम देख सकते हैं. अगर आप चाहते हैं कि मैच के दौरान आपका डेटा खत्म न हो तो आप कंपनी का 699 वाला प्लान ले सकते हैं. इसके तहत यूजर्स को हर दिन 2GB+2GB डेटा दिया जा रहा है. इसमें आपको सभी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग और फ्री एसएमएस की सुविधा मिल रही है. इस प्लान में आपको जी5 का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलेगा. इस प्लान की वैलिडिटी 84 दिन तक है.

ये भी पढ़ें

Jio या Airtel किसका ब्रॉडबैंड प्लान है बेहतर? जानिए 999 वाले प्लान के फायदे Vodafone Idea ने लॉन्च किए 46, 109 और 169 रुपए के नए प्लान, जानिए Jio, Airtel और BSNL क्या ऑफर दे रहे हैं?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air Purifier: एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
एयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले, जान लें ये 3 जरूरी बातें
Moon AI Supercomputer: चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
चांद पर पहुंचेगा AI का दिमाग, पहली बार वहां होगा सुपरकंप्यूटर का टेस्ट
Temple: माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
माथे पर टेंपल चिपकाए नजर आए शुभमन गिल, जान लें इस डिवाइस की कीमत
WhatsApp Group Chat Update: WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?
WhatsApp ग्रुप में जुड़े 4 नए फीचर्स, एडमिन-मेंबर्स को क्या होगा फायदा?

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रेयस अय्यर ने किसे ठहराया ऑकलैंड में मिली हार का दोषी, जानें चौथे टी20 के बाद क्या बोले
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget