एक्सप्लोरर

Jio या Airtel किसका ब्रॉडबैंड प्लान है बेहतर? जानिए 999 वाले प्लान के फायदे

वर्क फ्रोम होम के दौरान आप बार-बार इंटरनेट की स्पीड से परेशान हैं तो हम आपको 999 वाले 2 सुपर स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान के बारे में बता रहे हैं. जानिए कौन सा प्लान होगा आपके लिए बेस्ट.

कोरोना की वजह से आजकल ज्यादातर लोग घरों से काम कर रहे हैं ऐसे में सभी को अच्छी इंटरनेट स्पीड चाहिए. आज हम आपको दो ऐसी ब्रॉडबैंड सर्विस के बारे में बता रहे हैं जिसमें आपको शानदार इंटरनेट स्पीड मिलेगी. पहला इंटरनेट प्लान है जियो फाइबर और दूसरा एयरटेल एक्सट्रीम. ये दोनों ब्रॉडबैंड सर्विसेज इन दिनों सबसे ज्यादा डिमांड में हैं. एयरटेल एक्सट्रीम में आपको कई ऐसी सुविधाएं मिलती हैं जो फायदेमंद हैं. वहीं एयरटेल को कॉम्पटीशन देने के लिए रिलायंस जियो फाइबर भी अपने ग्राहकों को कई फायदे दे रहा है. जियो और एयरटेल दोनों के कई प्लान हैं जिसमें से आज हम सिर्फ 999 रुपये के प्लान के बारे में आपको बताएंगे. आइये जानते हैं दोनों इंटरनेट प्लान की पूरी जानकारी और क्या हैं फायदे?

999 रुपए वाला Airtel Xstream Fiber प्लान

सबसे पहले हम आपको एयरटेल के एक्सट्रीम फाइबर प्लान के बारे में बता रहे हैं कंपनी की ओर से इसे ‘Entertainment’ नाम दिया गया है. इस प्लान की कीमत 999 रुपए है लेकिन जीएसटी मिलाकर ये 1,178 रुपये का हो जाता है. खास बात ये है कि इस प्लान में आपको 200एमबीपीएस की स्पीड से डाउनलोडिंग और अपलोडिंग इंटरनेट की सुविधा मिल रही है. प्लान के तहत आपको 300 जीबी का डाटा मिलेगा. अगर आप कॉलिंग की सुविधा पाना चाहते हैं तो आपको अलग से 299 रुपये का रिचार्ज करना होगा. ओटीटी सब्सक्रिप्शन की बात करें तो इस प्लान के साथ आपको एक साल का अमेजन प्राइम वीडियो और एयरटेल एक्सट्रीम प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

999 रुपये वाला JioFiber प्लान

एयरटेल को टक्कर देने के लिए जियो फाइबर ने भी ग्राहकों बेहतरीन सुविधाएं दी हैं. कंपनी ने 999 रुपये वाले जियो फाइबर प्लान को गोल्ड नाम दिया है. इसमें आपको 150 एमबीपीएस की स्पीड से इंटरनेट डाउनलोडिंग और अपलोडिंग की सुविधा दी जा रही है. 30 दिन के इस प्लान में आपको कुल 3.3 टीबी डाटा मिलता है. इसके अलावा इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग और अमेजन प्राइम वीडियो, हॉटस्टार, डिज्नी+, जी5 प्रीमियम, अल्टबालाजी, सोनीलिव, जियो सिनेमा और जियो सावन जैसे एप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. ये कंपनी का तीसरा सबसे महंगा प्लान है जो जीएसटी के बाद आपको 1,178 रुपये में पड़ेगा.

कौन सा प्लान है आपके लिए बेस्ट ?

वैसे तो जियो और एयरटेल दोनों के प्लान अच्छे हैं लेकिन आपको अपनी जरूरत के हिसाब से प्लान चुनना चाहिए. अगर आपको ज्यादा डाटा की जरूरत है तो एयरटेल का प्लान आपके लिए बेस्ट है. अगर आप डाटा के साथ कॉलिंग भी चाहते हैं तो जियो फाइबर प्लान आपके लिए अच्छा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
सीलबंद iPhone के अंदर क्या है? Apple ने अपनाया नया स्कैनिंग सिस्टम
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
लैपटॉप और फोन दोनों होंगे चार्ज, 100W चार्जिंग वाला पावर बैंक लॉन्च
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे
न जलने का डर और न करंट का खतरा, बिजली के तार से ऐसे छुड़ाएं पटाखे

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget