एक्सप्लोरर

Vodafone Idea ने लॉन्च किए 46, 109 और 169 रुपए के नए प्लान, जानिए Jio, Airtel और BSNL क्या ऑफर दे रहे हैं?

कोरोना की वजह से आजकल लोग फोन पर ज्यादा वक्त बिताने लगे हैं. जिसे देखते हुए टेलीकॉम कंपनी एक से बढ़कर एक शानदार ऑफर्स दे रही हैं. वोडाफोन-आईडिया ने अपने तीन नए प्लान लॉन्च किए हैं जिसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलगी. जानिए एयरटेल, जियो और बीएसएनएल क्या ऑफर दे रही हैं.

टेलीकॉम कंपनियों के बीच बढ़ते कॉम्पटीशन की वजह से इन दिनों ग्राहकों को एक से शानदार रीचार्ज प्लान्स मिल रहे हैं. हाल ही में Vodafone Idea ने अपने तीन सस्ते और शानदार प्रीपेड प्लान लॉन्च किए हैं. जिसमें कंपनी 46, 109 और 169 रुपये के प्लान लेकर आई है. ये तीनों प्लान 20 दिन के लिए होंगे. कस्टमर को इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी मिलेगी. वहीं दूसरी टेलीकॉम कंपनी जैसे जियो, एयरटेल, बीएसएनएल भी ग्राहकों को लुभाने के लिए बेहतरीन प्लान दे रही हैं. आइये जानते हैं कंपनियां आपको क्या ऑफर दे रही हैं और क्या है इन प्लान्स की पूरी डिटेल.

वोडाफोन आइडिया का 46, 109 और 169 का नया प्लान वोडाफोन आइडिया ने अपने 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में 20 दिन की वैलिडिटी दी है. इस प्लान में आपको अनलिमिडेट वॉइस कॉलिंग की सुविधा और 1 जीबी डाटा मिलता है. इस प्लान में आपको 300 SMS भी फ्री मिलेंगे. इस प्लान के साथ आपको Zee5 का सब्सक्रिप्शन और Vodafone Play ऐप का एक्सेस ऑफर में मिलेगा. वहीं बात करें 169 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की तो इसमें भी आपको 20 दिन की वैलिडिटी, अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी. इस प्लान में आपको डेली 1GB डाटा और रोज 100 SMS की सुविधा भी दी जा रही है. ऑफर में Vodafone Play और Zee5 का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा. कंपनी ने एक 46 रुपए का प्लान भी लॉन्च किया है इस प्लान में आपको लोकल ऑन नेट यानि वोडाफोन से वोडाफोन पर कॉलिंग के लिए 100 नाइट मिनट मिलते हैं. जिसकी वैधता 28 दिनों की है. साथ ही यह रिचार्ज लोकल और नेशनल कॉलिंग .25 पैसे पर सेकेंड में ऑफर देता है. इस प्लान को लेने वाले यूजर्स को फ्री नाइट मिनट रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक मिलेंगी. कंपनी की ओर से अभी ये प्लान सिर्फ दिल्ली सर्कल के लिए पेश किए गए हैं. इससे पहले 46 रुपये वाले प्लान को केरल सर्कल में भी लॉन्च किया गया था.

एयरटेल का 129 और 199 वाला प्रीपेड प्लान एयरटेल आपको दो सस्ते प्लान दे रहा है जिसमें 129 और 199 रुपये के प्लान हैं. 129 रुपए वाले प्लान में आपको डेली 300 एसएमएस, 1GB डेटा, सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है इस प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है साथ में Airtel Xstream, Wynk Music, और Zee5 Premium का फ्री सब्सक्रिप्शन भी मिलता है. दूसरा प्लान 199 रुपये का है जिसमें 24 दिन की वैलिडिटी के साथ डेली 1GB डाटा, 100 एसएमएस की सुविझा मिलेगी. आपको फ्री हेलो ट्यून्स, Airtel Xstream, Wynk Music, और Zee5 Premium का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा.

जियो का 149 वाला प्रीपेड प्लान जियो आपको 149 रुपये में 24 दिन की वैलिडिटी दे रहा है. इस प्लान में आपको डेली 1 जीबी डेटा यानि कुल 24 जीबी डेटा मिलेगा. आपका हर दिन मिलने वाला 1 जीबी डेटा खत्म होने के बाद इंटनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी. साथ ही इस प्लान में जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड और दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 300 मिनट्स मिलते हैं. आपको जियो ऐप्स का फ्री सब्सक्रिप्शन और डेली 100 एसएमएस भी मिलेंगे.

बीएसएनएल का सबसे सस्ता 98 रुपए का प्लान सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान आपको बीएसएनएल दे रहा है 98 रुपए के इस प्लान में आपको डेली 2 जीबी डेटा मिलेगा. बीएसएनएल आपको अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा भी दे रहा है. प्लान की वैलिडिटी 24 दिन की है साथ ही Eros Now का फ्री सब्सक्रिप्शन और फ्री पर्सनल रिंग बैक टोन का भी ऑफर मिल रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
AI अपना रहीं भारतीय कंपनियां, क्या साइबर हमलों का जोखिम भी बढ़ेगा?
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
बिना इंटरनेट भी मिलेंगे जरूरी डॉक्यूमेंट, Google Drive में ऑन करें ये फीचर
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget