एक्सप्लोरर

पहली बार अल्ट्रा मॉडल वाला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में सैमसंग! कुछ खास डिटेल्स का पता चला

Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग अपनी अगली फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज के साथ पहली बार एक अल्ट्रा वेरिएंट भी लॉन्च करने वाला है. आइए हम आपको इस स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy Z Fold 6: सैमसंग ने फोल्डेबल स्मार्टफोन की इंडस्ट्री में काफी नाम कमाया है. इस कंपनी ने पिछले कई साल से एक के बाद एक नए अपग्रेड्स वाले सैमसंग गैलेक्सी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है. अब बारी Samsung Galaxy Z Fold 6 सीरीज की है. यह सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज है, जिसकी चर्चा पिछले कई हफ्तों से सोशल मीडिया पर हो रही है.

सैमसंग का अल्ट्रा वेरिएंट

अब इसके बारे में एक और नई ख़बर सामने आई है, जिसके मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी अपने अगले फोल्बेडल सीरीज के साथ एक अल्ट्रा वेरिएंट भी लॉन्च करने वाला है, जिसका नाम Samsung Galaxy Z Fold 6 Ultra होगा. इस फोन के बारे में कई रिपोर्ट सामने आई है. गैलेक्सी क्लब की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक सैमसंग अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को SM-F958 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा Samsung Galaxy Z Fold 6 को पिछले कई हफ्तों से अलग-अलग कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है, जहां उसका मॉडल नंबर SM-F956 था. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Galaxy Z Fold 5 को कंपनी ने SM-F946 मॉडल नंबर के साथ लॉन्च किया था.

सैमसंग ने अभी तक जितने भी फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, उन सभी के मॉडल नंबर का आखिरी अंक 6 होता था. वहीं, सैमसंग गैलेक्सी के सभी अल्ट्रा स्मार्टफोन के मॉडल नंबर का आखिरी अंक 8 होता है. यहां तक कि Samsung Galaxy S24 Ultra के मॉडल नंबर का आखिरी अंक भी 8 ही था, और अब सैमसंग के अगले फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी एक डिवाइस को मॉडल नंबर SM-F958 के स्पॉट किया गया है. इसका मतलब है कि इस बार सैमसंग गैलेक्सी अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज में भी पहला अल्ट्रा वेरिएंट लॉन्च करने वाली है.

डिस्प्ले का कितना होगा साइज

रिपोर्ट्स के मुताबिक सैमसंग अपने अल्ट्रा फोल्डेबल फोन को सिर्फ साउथ कोरिया यानी अपने घरेलू मार्केट में ही लॉन्च कर सकती है. हालांकि, इसके बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. कंपनी ने अपने इस अल्ट्रा फोल्डेबल फोन के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी है.

हालांकि, लीक रिपोर्ट्स के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी ज़ेड 6 अल्ट्र में एस-पेन सपोर्ट के साथ एक बड़ा कवर और इंटरनल डिस्प्ले मिल सकता है. इन दोनों डिस्प्ले का साइज क्रमश: 6.25 इंच और 7.61 इंच हो सकता है. यह सैमसंग की अगली फोल्डेबल सीरीज का सबसे महंगा फोन भी हो सकता है.

बहरहाल, Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की बात करें तो इन दोनों फोन को भी हाल ही में कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है. इन फोल्डेबल फोन में प्रोसेसर के लिए Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 चिपससेट और 25W की वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट मिल सकती है. 

यह भी पढ़ें:

रिलायंस जियो ने जनवरी में जोड़े 41 लाख से ज्यादा नए मोबाइल यूज़र्स, TRAI ने जारी की रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
Facebook अकाउंट में ईमेल जोड़ने और हटाने का आसान तरीका
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
बच्चों के iPhone पर अब हर ऐप को नहीं मिलेगी छूट, iOS 27 में क्या बदला?
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान
Truecaller पर दिख रहा है आपका नंबर? ऐसे हटाएं अपनी डिजिटल पहचान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget