एक्सप्लोरर

Jio ने जनवरी में जोड़े 41 लाख से ज्यादा नए मोबाइल यूजर्स, काफी पीछे रह गए Airtel और Vi

Reliance Jio: रिलायंस जियो भारत में तेजी से बढ़ने वाली टेलीकॉम कंपनी है और उनका यह सफर अभी भी खत्म नहीं हुई है. साल 2024 के पहले महीने में भी जियो ने अपने साथ लाखों नए ग्राहकों को जोड़ा है.

Indian Telecom Sector: भारत के यूज़र्स काफी तेजी से वारयलेस सर्विस की ओर आकर्षित हो रहे हैं, इसलिए धीरे-धीरे भारत में वायरलेस यूज़र्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) की रिपोर्ट से पता चला है कि भारत में वायरलेस ग्राहकों में वृद्धि देखी गई, जो जनवरी 2024 के अंत तक कुल 1160.71 मिलियन तक पहुंच गई. दिसंबर 2023 में भारत में वायरलेस ग्राहकों की संख्या 1158.49 मिलियन थी. इसका मतलब है कि फिलहाल इसका ग्रोथ रेट 0.19% है.

जियो के साथ जनवरी में जुड़े सबसे ज्यादा ग्राहक

ट्राई के नए आंकड़ों के अनुसार, जियो ने जनवरी में 41.78 लाख (4.178 मिलियन) नए मोबाइल यूज़र्स को अपने साथ जोड़ा है, और इस मामले में टेलीकॉम इंडस्ट्री का नेतृत्व किया है. इसकी वजह से अब जियो के ग्राहकों की कुल संख्या बढ़कर 46.39 करोड़ हो गई है.

भारती एयरटेल के भी वायरलेस यूज़र्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है. जनवरी में भारती एयरटेल के साथ 7.52 लाख (0.752 मिलियन) नए मोबाइल यूज़र्स जुड़े हैं, जो जियो की तुलना में लगभग 5-6 गुना कम है. इसके कारण अब एयरटेल के मोबाइल यूज़र्स की संख्या बढ़कर 38.24 करोड़ (382.4 मिलियन) हो गई है.

वोडाफोन-आइडिया भारत की तीसरी सबसे लोकप्रिय टेलीकॉम कंपनी है, लेकिन इस कंपनी को लगातार नुकसान का सामना करना पड़ रहा है. जनवरी 2024 में भी इस कंपनी के साथ नए ग्राहक तो नहीं जुड़े बल्कि पुराने ग्राहक भी चले गए. इस अवधि के दौरान वीआई ने कुल 15.2 लाख (1.52 मिलियन) वायरलेस ग्राहक खो दिए. इस वजह से अब मोबाइल यूज़र्स की संख्या घटकर 22.15 करोड़ (221.5 मिलियन) हो गई है.

शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में बढ़ी संख्या

शहरी क्षेत्रों में वायरलेस ग्राहकों की संख्या 633.44 मिलियन से थोड़ा अधिक होकर 633.96 मिलियन हो गई, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में भी 525.05 मिलियन से बढ़कर 526.75 मिलियन हो गई है. जनवरी में मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के लिए 12.36 मिलियन अनुरोध सबमिट किए गए थे.

टेलीकॉम सेक्टर के ब्रॉडर व्यू से पता चलता है कि जनवरी 2024 तक भारत में कुल टेलीफोन ग्राहक आधार 1193.25 मिलियन था, जिसमें महीने के दौरान वायरलेस और वायरलाइन दोनों सर्विस में 2.92 मिलियन ग्राहक शामिल हुए थे. वायरलाइन सेगमेंट में भी सकारात्मक गति दर्ज की गई, जिसमें 0.70 मिलियन ग्राहकों की वृद्धि हुई, जिससे कुल संख्या 32.54 मिलियन हो गई है. इतनी तेजी से बढ़ते जा रहे यूज़र्स की संख्या को देखकर पता चलता है कि भारतीय टेलीकॉम का परिवार कितनी तेजी से कितना विशाल बनता जा रहा है.

इसके अलावा, वायर्ड और वायरलेस दोनों सर्विस को मिलाकर ब्रॉडबैंड ग्राहक दिसंबर 2023 में 904.54 मिलियन से बढ़कर 911.03 मिलियन हो गए. ब्रॉडबैंड ग्राहकों में वृद्धि भारत में हाई-स्पीड इंटरनेट सर्विस की बढ़ती मांग का प्रमाण है, जो आर्थिक गतिविधियों और व्यक्तिगत उपयोग दोनों के लिए महत्वपूर्ण है.

यह भी पढ़ें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
20 हजार रुपये का है बजट, ये 5 Phone कर सकते हैं ट्राई
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सस्ते Earbuds ढूंढ रहे हैं, BoAt के ये 3 ऑप्शन देख लें
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
सर्दियों में गीजर चलाते समय न करें ये गलतियां, बिजली बिल पर पड़ सकता है असर
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च
7 इंच की स्क्रीन, स्मार्ट होम का कंट्रोल! Apple HomeView लॉन्च

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए खिड़की से कूदे लोग
दिल्ली: रेस्टोरेंट में आग से हड़कंप, जान बचाने के लिए ऊपर से लगाई छलांग
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
आशुतोष रांका का आज जन्मदिन, अभिजीत दीपके बोले- 'वो अभी...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ियों की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
वैशाली नाव हादसा: 14 लोगों की हुई मौत, तेजस्वी यादव ने क्या कहा?
Gender Affirming Surgery: क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
क्या है जेंडर अफर्मिंग सर्जरी, जानें प्रक्रिया और कितना आता है खर्च?
Embed widget