एक्सप्लोरर

2-3 नहीं पूरे 6,500 रुपये सस्ता हुआ सैमसंग का शानदार फोन, जानें नई कीमत

Samsung: सैमसंग ने अपने एक शानदार फोन की कीमत में बड़ी कटौती की है. आइए हम आपको इस फोन की नई कीमत और इसमें मिलने वाले सभी स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स के बारे में बताते हैं.

Samsung: सैमसंग ने हाल ही में अपनी ए सीरीज में कुछ नए स्मार्टफोन्स लॉन्च किए हैं, और शायद इसलिए अब कंपनी ने ए सीरीज के पुराने स्मार्टफोन की कीमत को कम करना शुरू कर दिया है. सैमसंग ने Samsung Galaxy A34 की कीमत में कटौती की है. इस फोन को पिछले साल मार्च में लॉन्च किया गया था और अभी तक कंपनी ने इस फोन की कीमत को तीन बार कम कर दिया है. आइए हम आपको बताते हैं कि अब आप इस फोन को कितनी कीमत में खरीद सकते हैं.

सैमसंग फोन की कीमत कम

  • सैमसंग ने पिछली बार जब Samsung Galaxy A34 की कीमत कम की थी, तो इस फोन की कीमत 27,999 रुपये हो गई थी.
  • इस बार कंपनी ने इस फोन की कीमत में 3,500 रुपये का प्राइस कट किया है, इसलिए अब इस फोन की कीमत 24,499 रुपये हो गई है.
  • यह फोन 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में मिलता है. यह फोन लाइट ग्रीन, ब्लैक, लाइट वॉलेट और सिल्वर कलर के ऑप्शन में मिलता है.
  • आपको बता दें कि लॉन्च के वक्त इस फोन की कीमत 30,999 रुपये थी, लेकिन अब फोन कुल मिलाकर 6,500 रुपये सस्ता हो गया है.
  • आइए हम आपको सैमसंग के इस फोन के सभी फीचर्स की लिस्ट दिखाते हैं.

इस फोन के स्पेसिफिकेशन्स

डिस्प्ले: इस फोन में 6.6 इंच की Super AMOLED स्क्रीन दी गई है, जो FHD+ रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. इस फोन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है.

कैमरा: इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य कैमरा 50MP और OIS सपोर्ट के साथ आता है. इसका दूसरा बैक कैमरा 8MP के अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और तीसरा कैमरा 5MP के मैक्रो लेंस के साथ आता है. इस फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 13MP का एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. 

कैमरा फीचर्स: इस फोन में फोटोग्राफी लवर्स के लिए कुछ खास कैमरा फीचर्स दिए हैं. यूज़र्स को इस फोन में ऑब्जेक्ट इरेज़र, इमेज रीमास्टर, और इमेज क्लिपर जैसे कई खास फीचर्स मिलेंगे.

प्रोसेसर: इस फोन में प्रोसेसर के लिए MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है.

बैटरी और चार्जिंग: इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 25W के फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है.

अन्य फीचर्स: कंपनी ने इस फोन पर में 4 एंड्रॉयड ओएस अपडेट देने का वादा किया था. इसके अलावा फोन में IP67 रेटिंग, स्टीरियो स्पीकर्स जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें:

इस दिन लॉन्च होगा Vivo T3x 5G, बजट रेंज में मिलेगा एक बेहतरीन फोन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget