एक्सप्लोरर

Safety Tips: आपके फोन में ही रहेगा सिम लेकिन अपराधी खाली कर सकते हैं आपका बैंक अकाउंट, ये हैं बचने के तरीके

Bank Account Safety Tips: आप सोचिए कि आपका सिम कार्ड किसी को मिल जाए तो क्या होगा. अगर वह चाहे तो आपके बैंक अकाउंट का पूरा पैसा किसी को भी ट्रांसफर कर सकता है.

How to Secure Bank Account: हम अपने बैंक अकाउंट के साथ अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराते हैं, ताकि जब डिजिटल ट्रांजेक्शन करनी पड़े तो आसानी से किया जा सके. इसमें सबसे बड़ा रोल मोबाइल के सिम कार्ड का होता है जिसका नंबर आपके बैंक अकाउंट में रजिस्टर होता है. जब भी आप कोई ट्रांजेक्शन करते हैं तो आपके पास संबंधित बैंक द्वारा ओटीपी भेजा जाता है. उसी ओटीपी के माध्यम से आप अपने बैंक अकाउंट से ट्रांजेक्शन कर पाते हैं. 

अब आप सोचिए कि आपका सिम कार्ड किसी को मिल जाए तो क्या होगा. अगर वह चाहे तो आपके बैंक अकाउंट का पूरा पैसा किसी को भी ट्रांसफर कर सकता है. इस तरह से आपका बैंक अकाउंट खाली होने का खतरा रहेगा, इस खतरे से कैसे बचा जाए इसके लिए हम आपको यहां कुछ टिप्स बता रहे हैं. कई बार साइबर हैकर्स आपके नंबर का पता लगाकर आपके नंबर का दूसरा सिम बनवा सकते हैं. इसे सिम क्लोनिंग कहते हैं. अगर कोई और आपके सिम कार्ड का क्लोन बना लेगा तो आपके फोन का नेटवर्क चला जाएगा. 

यह भी पढ़ें: Online KYC: अब केवाईसी के लिए नहीं जाना होगा बैंक, इस तरह घर बैठे ही कराएं अपडेट

अगर कभी आपको लगे कि आपके फोन में नेटवर्क नहीं है तो अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर नेटवर्क सर्च करें. साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि जहां आप हैं वहां संबंधित टेलिकॉम ऑपरेटर का नेटवर्क आता है या नहीं. अगर नहीं आता है तो कोई बात नहीं और अगर यह दिक्कत सिर्फ आपके साथ है तो यह आपके लिए दिक्कत हो सकती है.

कुछ मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर्स ग्राहकों को सिम स्वैप को लेकर अलर्ट करने के लिए SMS भेजते हैं. जिसका मतलब है कि आप कार्रवाई कर सकते हैं और इस फ्रॉड को होने से रोक सकते हैं. इसके लिए आपको तुरंत अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर से संपर्क करना होगा.

ये भी पढ़ें : UPI Payment: बिना इंटरनेट के कैसे करें यूपीआई से पैसे ट्रांसफर, ये हैं पूरे स्टेप

अपने फोन पर लगातार अनजान कॉल्स आने की स्थिति में अपने फोन को स्विच ऑफ नहीं करें, केवल उनका जवाब न दें. यह आपको झांसे में फंसाने का तरीका हो सकता है कि आप अपने फोन को बंद या साइलेंट पर रख दें, जिससे आपको यह न पता चले कि आपके फोन की कनेक्टिविटी के साथ छेड़छाड़ की गई है.

अलर्ट के लिए रजिस्टर करें, जिससे अगर आपके बैंक अकाउंट पर कोई एक्टिविटी होती है, तो आपको अलर्ट मिल जाए. हमेशा अपने बैंक स्टेटमेंट और ऑनलाइन बैंकिंग ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री को नियमित तौर पर चेक करें, जिससे आपको कोई गड़बड़ी को पहचानने में मदद मिल सके.

यह भी पढ़ें: Prepaid Recharge Offer: एयरटेल प्रीपेड रिचार्ज पर दे रहा 40 रुपये तो जियो 20 फीसदी का कैशबैक, ये है ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Satellite Internet Vs Fiber Broadband : Satellite Internet से कितना अलग है Fiber Broadband?
Satellite Internet से कितना अलग है Fiber Broadband?
सैमसंग की नई प्लानिंग, अगले साल लॉन्च करेगी अपना दूसरा ट्राईफोल्ड फोन
सैमसंग की नई प्लानिंग, अगले साल लॉन्च करेगी अपना दूसरा ट्राईफोल्ड फोन
AI Voice Scam : सिर्फ आपकी आवाज से अकाउंट कैसे खाली कर सकता है AI?
सिर्फ आपकी आवाज से अकाउंट कैसे खाली कर सकता है AI?
क्या है Guest Wi-Fi, कैसे एक गलती से खतरे में पड़ सकता है पूरा नेटवर्क?
क्या है Guest Wi-Fi, कैसे एक गलती से खतरे में पड़ सकता है पूरा नेटवर्क?

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
प्रियंका गांधी के बयान का सपा ने किया विरोध, कहा- PM को अधिकार है...
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget