एक्सप्लोरर

सर्दी में रूम हीटर का कर रहे हैं इस्तेमाल? क्या जानते है इस तरह इस्तेमाल किया तो जान भी जा सकती है

Room Heater में से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है. इसका लगातार इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. आइए जान लेते हैं कि इसे इस्तेमाल करते वक्त क्या सावधानी बरतनी चाहिए.

Room Heater Precautions: इस समय दुनियाभर के कई देशों सहित भारत भी शीत लहर की चपेट में है. इसके चलते देश में कई मौतें हो चुकी हैं. बहुत सारे कपड़े पहनने के बावजूद भी ठंड का एहसास होता रहता है, ऐसे में आजकल रूम हीटर का इस्तेमाल भी ज्यादा होने लगता है. अगर आप भी रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपको इसे लेकर कुछ सावधानियां जरूर बरतनी चाहिए, क्योंकि एक गलती से यह रूम हीटर आपके लिए जानलेवा साबित हो सकता है. सर्दी का मौसम आते ही आते साल रूम हीटर के कारण होने वाली मौतों की खबरें सामने आती रहती हैं.  आइए आपको भी बताते हैं कि रूम हीटर को लेकर कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए

Room Heater में से कार्बन मोनोऑक्साइड गैस निकलती है. इसका लगातार इस्तेमाल आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप तय समय के लिए ही इसका इस्तेमाल करें, क्योंकि रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करना आपकी सेहत के लिए भी खतरनाक साबित हो सकता है. आपको इसे सिर्फ अपने कमरे को गर्म करने के लिए चलाना चाहिए, वो भी एक लिमिट में.

रूम हीटर ऑन न छोड़ें
अगर आप लगातार रूम हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो इससे ऑक्सीजन की कमी भी हो जाती है. ध्यान रखें! हमेशा सोने से पहले रूम हीटर को बंद कर दें. ऐसा न करना काफी नुकसानदायक तो होता ही है, साथ ही यह जानलेवा भी साबित हो सकता है. कमरे में रूम हीटर को चला छोड़कर कभी न सोएं. ज्यादातर हादसों के मामलों में यह देखा गया है कि लोगों ने रात में सोते समय रूम हीटर ऑन छोड़ दिया था जिससे उनकी मौत हो गई थी.

बरतें ये सावधानी
रूम हीटर का इस्तेमाल करते समय इसके पास कभी भी पेपर, लकड़ी या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ बिल्कुल न रखें, ऐसा करने से काफी नुकसान तो होता ही है, साथ ही आग लगने का खतरा भी बना रहता है. ऐसे में, रूम हीटर को इस्तेमाल करते समय ऐसी चीजों से दूर ही रखें. रूम हीटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से चक्कर आना, असहज महसूस होने लगता है जैसी समस्याएं होने लगती हैं. अगर आप ऐसा कुछ होते देखते हैं तो आपको इसे तुरंत हीटर बंद कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें -

डेट या लंच पर कहां गए थे ये गूगल भी जानता है, फौरन बंद कर लें ये सेटिंग वरना गूगल सब पर नजर रखेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
1199 डॉलर की कीमत के साथ लॉन्च हुआ iPhone 18 Pro और Pro Max! जानें फीचर्स
iPhone 18 Launch LIVE Updates: iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max से उठ गया पर्दा, जानें एक-एक पॉइंट
Apple iPhone 18 Launch : कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
कितनी फास्ट है Apple की नई A20 प्रो चिप, फोन को कितना करेगी तेज?
क्या है 1980s Retro Trend ? इसमें कैसे बनाएं अपनी तस्वीर
क्या है 1980s Retro Trend ? इसमें कैसे बनाएं अपनी तस्वीर

वीडियोज

Sansani | Kanpur News: डांस फ्लोर पर बहू के ठुमके...घर में ससुर के कातिल | ABP News
Nagpur Accident: ओवरटेक करने की कोशिश..मौत से सामना! । Viral NEWS
Ujjain Khade Hanuman Mandir News: चार दिन, चार कोशिशें…फिर भी 'खड़े हनुमान' | Bulldozer Action
Bharat Ki Baat : 'सीता हरण' प्रसंग और भगवा पर नया रण | Akhilesh Yadav | OP Rajbhar | UP Politics
Madhaya Pradesh: Ujjain में लाख कोशिशें नाकाम..नहीं हिले खड़े हनुमान चमत्कार से लोग हैरान।ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
IAEA बोर्ड ने पारित किया प्रस्ताव, ईरान का जवाब- ये पक्षपात पूर्ण है
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
सत्य निकेतन: इस वजह से ढही बिल्डिंग? पूछताछ में आरोपी का खुलासा
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'मुझे पहले ही पता था', 133 पर ऑल आउट होने के बाद पाकिस्तान टीम पर भड़के वसीम अकरम
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
'हनुमान अंश' के लिए पहली च्वॉइस नहीं थे शोभिनव सत्या, बताया कैसे बने नीम करौली बाबा
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
CM विजय ने बनाया नया गठबंधन, कांग्रेस का ऐलान, दक्षिण की राजनीति में भूचाल?
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
इनका इतिहास दलितों का अपमान..., BJP अध्यक्ष का राहुल-खरगे पर हमला
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
अक्षत मामले में CJI की फटकार के बाद पुलिस ने जारी किया बयान, CJP के दावों को बताया गलत
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
किसानों को मिलेगा उन्नत आलू बीज, जानें बुकिंग का तरीका
Embed widget