एक्सप्लोरर

कंपनी ने कंफर्म की Realme 12 Pro Series की लॉन्च डेट, 200MP कैमरा से लेकर पेरीस्कोप लेंस तक जानें पूरी डिटेल

Realme India: रियलमी ने भारत में अपने अगले फोन की लॉन्च कंफर्म कर दी है. इस फोन में 200MP का कैमरा के साथ एक पेरीस्कोप सेंसर भी होने वाला है, जिसकी स्मार्टफोन मार्केट में खूब चर्चाएं हो रही है.

Realme Smartphone: रियलमी ने भारत में अपना लेटेस्ट Realme 12 Pro सीरीज को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है. हालांकि, इस सीरीज के स्मार्टफोन के बारे में पहले से ही पता चल गया था कि इसे फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए पेश किया जाएगा. अब कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इस फोन के लॉन्च के लिए एक आधिकारिक माइक्रोसाइट पर रिलीज कर दी है.

रियलमी ने किया आधिकारिक ऐलान

कंपनी ने रियलमी इंडिया के आधिकारिक एक्स (पुराना नाम ट्विटर) पर एक टीज़र पोस्ट किया है, जिसके साथ लिखा है कि Realme 12 Pro सीरीज़ जनवरी में भारत में लॉन्च हो रही है. हालांकि, कंपनी ने लॉन्च की पक्की डेट का ऐलान अभी तक नहीं किया है, और अपने यूजर्स से लॉन्च डेट का अंदाजा लगाने के लिए कहा है.  रियलमी के इस पोस्ट ने इतना तो कंफर्म कर दिया है कि 200MP और पेरीस्कोप कैमरा वाला रियलमी का यह स्मार्टफोन जनवरी में ही भारत में लॉन्च होगा. आइए हम आपको रियलमी के इस आने वाले इस नए स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं.

Realme 12 Series की सभी खास बातें

  • यह पिछले साल जून 2023 में लॉन्च की गई Realme 11 Series का अपग्रेड वर्ज़न होगा.
  • रियलमी ने अभी तक अपने आने वाले नए डिवाइस का नाम ऐलान नहीं किया है.
  • फ्लिपकार्ट पर जारी किए गए माइक्रो-साइट के यूआरएल में Realme 12 Series लिखा था, जिससे इस फोन सीरीज के लॉन्च होने का कयास लगाया गया था.
  • कंपनी ने अपने इस फोन में 200MP कैमरा के साथ एक पेरीस्कोप लेंस होने की बात भी कंफर्म की है.
  • रियलमी अपने इस नए स्मार्टफोन सीरीज से भारत में हाल ही में लॉन्च हुए शाओमी के रेडमी नोट 13 सीरीज को टक्कर देने की कोशिश करेगी.
  • आपको बता दें कि रेडमी ने 4 जनवरी 2024 को ही 200MP कैमरा के साथ रेडमी नोट 13 प्रो सीरीज को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है.
  • रियलमी ने अपने रियलमी 12 सीरीज में Realme 12, Realme 12 Pro, और Realme 12 Pro+ समेत तीन स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है. इस सीरीज के प्रो और प्रो प्लस मॉडल में पेरीस्कोप लेंस हो सकता है.
  • Realme 12 Pro और Realme 12 Pro+ को TENAA सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया था.
  • TENAA लिस्टिंग के मुताबिक प्रो और प्रो प्लस में 6.7 इंच की कर्व्ड एमोलेड फुल एचडी प्लस रेजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले हो सकता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा.
  • लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme 12 Pro में Qualcomm Snapdragon 6 Gen 1 और Realme 12 Pro+ में Qualcomm Snapdragon 7s Gen 2 SoC चिपसेट हो सकता है.
  • प्रो प्लस में 64MP का पेरीस्कोप लेंस हो सकता है, जो 3X ज़ूम ऑप्टिकल सपोर्ट के साथ आ सकता है. वहीं, रियलमी 12 प्रो में 32MP का पेरीस्कोप लेंस हो सकता है, जो 2X ज़ूम सपोर्ट के साथ आ सकता है.
  • इसके अलावा इन दोनों फोन में 50MP का प्राइमरी बैक कैमरा, और 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें; CES 2024: सैमसंग ने पेश किया आगे और पीछे दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन, वीडियो देखकर खुद की आंखों पर नहीं होगा यकीन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
iPhone 19 Pro नहीं तो क्या, Apple का अगला फोन कौन सा होगा?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
1 अक्टूबर से हर मैसेज पर 14 पैसे लेगा WhatsApp, जानें किस पर होगा लागू?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
भारत की ताकत पर अमेरिका 'फिदा', अमेरिकी रिपोर्ट में जिक्र, 'इंडिया की पावर...'
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
राज्यसभा चुनाव के लिए सपा के उम्मीदवार घोषित, रामगोपाल यादव और धनराज करेंगे नामांकन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
पाकिस्तानियों की 'गंदी' चाल, ईरानी बोट से भारत ला रहे 3 हजार करोड़ का ड्रग्स, समंदर में ऑपरेशन
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
126 तारीखें और 22 से ज्यादा गवाह..., मेरठ के नीले ड्रम हत्याकांड की पूरी टाइमलाइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
ट्रंप ने बदला AI का नाम, मस्क, पिचाई जकरबर्ग की मौजूदगी में एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन
पटनाः अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
पटनाः अनिल यादव गोलीकांड में बड़ा खुलासा, शंकर राय समेत 8 गिरफ्तार
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
30 सितंबर को UP-बिहार समेत 22 राज्यों में भारी बारिश, IMD का अलर्ट
Embed widget