एक्सप्लोरर

CES 2024: सैमसंग ने पेश किया आगे और पीछे दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन, वीडियो देखकर खुद की आंखों पर नहीं होगा यकीन

Samsung Flex in and out Display Phone: सैमसंग ने एक ऐसे डिस्प्ले वाले फोन को पेश किया है, जिसे आगे और पीछे यानी दोनों तरफ से मोड़ सकते हैं, और दोनों तरफ से यूज़ भी कर सकते हैं.

Samsung 360 Degree Display: अमेरिका के लॉस वेगस में सीईएस (CES 2024) का आयोजन किया जा रहा है. इस इवेंट की शुरुआत 9 जनवरी यानी आज से हुई है, और दुनियाभर की इलेक्ट्रोनिक कंपनियां इस इवेंट में अपने-अपने नए और आधुनिक तकनीकों वाले डिवाइस को पेश कर रही है. 

ऐसे में अगर आप लेटेस्ट और मॉडर्न इनोवेशन की हो तो दुनिया की सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन कंपनियों में से एक सैमसंग कैसे पीछे रह सकती है. सैमसंग कंपनी भी इवेंट में अपने लेटेस्ट इनोवेशन वाले डिवाइस पेश कर रही है. उन्हीं में एक डिवाइस ऐसा है, जिसे आप नेक्स्ट-लेवल इनोवेशन भी कह सकते हैं. सैमसंग पिछले कुछ सालों से फोल्डेबल और फ्लिप यानी डिस्प्ले मुड़ने वाला स्मार्टफोन पेश कर रही है.

सैमसंग ने पेश किया दोनों ओर मुड़ने वाली स्क्रीन

सैमसंग के बाद ओप्पो, वीवो, मोटो जैसी कई कंपनियों ने मुड़ने वाले स्मार्टफोन्स को मार्केट में पेश किया है, सैमसंग अब अपने फ्लिप और फोल्डेबल फोन में भी नए और खास इनोवेशन करते जा रही है, जिसका एक नमूना साउथ कोरिया की इस कंपनी ने सीईएस इवेंट में भी दिखाया है.

दरअसल, सैमसंग ने 360 डिग्री फ्लेक्स इन एंड आउट डिस्प्ले का कॉन्सेप्ट पेश किया है. इस डिस्प्ले की खासियत है कि यह दोनों तरफ मुड़ सकता है. अभी तक सैमसंग या किसी भी अन्य कंपनी के फ्लिप या फोल्ड फोन में आपने देखा होगा कि डिस्प्ले बैक साइड से मुड़ते हैं, लेकिन आप ने फ्रंट साइड से मुड़ने वाले डिस्प्ले नहीं देखा होगा. सैमसंग ने इस बार अपने फ्लिप डिस्प्ले को आगे की साइड से मोड़कर एक स्मार्टफोन की दुनिया को एक नया इनोवेशन दिखाया है. 

फोल्डेबल फोन के लिए एक्सटर्नल डिस्प्ले

यूजर्स सैमसंग के इस डिस्प्ले को आगे से मोड़ने के बाद भी इस्तेमाल कर पाएंगे. सैमसंग ने अपने इस 360-डिग्री 'फ्लेक्स इन एंड आउट' डिस्प्ले के टिकाऊ होने का दावा किया है. कंपनी ने बताया कि उनके इस फोन का नया इनोवेशन यूजर्स को कंटेंट देखने के लिए बाहरी डिस्प्ले की जरूरत को खत्म कर देगा क्योंकि यूजर्स फोन बंद होने के बाद भी अंदर की स्क्रीन का ही इस्तेमाल कर पाएंगे.


CES 2024: सैमसंग ने पेश किया आगे और पीछे दोनों तरफ मुड़ने वाला फोल्डेबल फोन, वीडियो देखकर खुद की आंखों पर नहीं होगा यकीन

इसके अलावा कंपनी ने इस इवेंट में दिखाया कि उनके लेटेस्ट क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल फोन में एक बाहरी डिस्प्ले भी होगा. इस स्मार्टफोन को भी यूजर्स आगे और पीछे दोनों ओर मोड़ पाएंगे, और 360 डिग्री फोल्डिंग डिस्प्ले की मदद से यूजर्स स्क्रीन के मुड़े होने के बाद भी यूज़ कर पाएंगे. यह एक ऑटोमैटिव ओलेड डिस्प्ले होगा.

हालांकि, सैमसंग ने अभी तक अपने इस लेटेस्ट इनोवेशन के साथ किसी अगले स्मार्टफोन का ऐलान नहीं किया है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि कंपनी अपने आने वाले फोल्डेबल और फ्लिप फोन को इन नई टेक्नोलॉजी के साथ लॉन्च कर सकती है. 

यह भी पढ़ें: CES 2024 में LG का कमाल, पेश किया दुनिया का पहला ट्रांसपेरेंट Smart TV, फीचर्स जानकर दंग रह जाएंगे आप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
AI Electronic Nose: 10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
10 साल के बच्चे ने बनाई AI इलेक्ट्रॉनिक नाक, जीता बेस्ट इन्वेंशन अवॉर्ड
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा
OpenAI ने धीमी की AI मॉडल्स की ट्रेनिंग, हैकिंग के बाद बढ़ाई सुरक्षा

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget