एक्सप्लोरर

Qualcomm Snapdragon 8 Elite: कई बेहतरीन AI फीचर्स के साथ धांसू प्रोसेसर लॉन्च, इन फोन में मिलेगा नया SoC

Snapdragon 8 Elite: यह Qualcomm का लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट है जो स्मार्टफोन को और भी तेज बनाएगा. इसमें बेहतरीन CPU, GPU और AI क्षमताएं हैं. यह चिप तेज 5G, बेहतर कैमरा और गेमिंग अनुभव प्रदान करेगा.

Qualcomm ने आखिरकार अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, Snapdragon 8 Elite को लॉन्च कर दिया है. यह चिपसेट अगली पीढ़ी के एंड्रॉइड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पॉवरफुल बनाने के लिए तैयार है. कंपनी ने इस चिपसेट के साथ एक नया नामकरण योजना भी पेश की है, जो इसके ARM-आधारित X Elite लैपटॉप चिप्स से मिलती-जुलती है.

क्वामकॉम का नया प्रोसेसर लॉन्च

Snapdragon लैपटॉप चिप्स की तरह, 8 Elite में भी एक Oryon CPU है, जिसमें एक कस्टम आठ-कोर स्ट्रचर शामिल है. इस स्ट्रचर में 2x प्राइम कोर 4.32 GHz की स्पीड से और 6x परफॉर्मेंस यूनिट 3.53 GHz तक की स्पीड से काम करते हैं. इसके साथ ही इसमें एक उद्योग-प्रमुख 24MB L2 कैश और 5,300MHz LPDDR5X RAM के लिए सपोर्ट भी है.

यह नया चिप TSMC की 3nm प्रोसेस पर बनाया गया है और यह अपने पुराने वर्ज़न वाले चिपसेट की तुलना में CPU परफॉर्मेंस में 45% ज्यादा पॉवर एफिसिएंसी में 44% सुधार का दावा करता है. ग्राफिक्स के मामले में, Qualcomm का यह Adreno GPU परफॉर्मेंस और पावर सेविंग्स में 40% की वृद्धि के साथ-साथ बेहतर रे-ट्रेसिंग परफॉर्मेंस लाता है.

नए चिपसेट की खास बातें

Qualcomm का नया चिप पहला मोबाइल SoC भी है जो Unreal Engine 5.3 और Nanite वर्चुलाइज्ड ज्योमेट्री सिस्टम को सपोर्ट करता है. AI पक्ष में, नया Hexagon न्यूरल प्रोसेसिंग यूनिट (NPU) यह सुनिश्चित करता है कि AI संबंधित कार्यों में यह चिपसेट 45% तेजी से बेहतर परफॉर्मेंस दे सके. Qualcomm अपने AI इंजन को मल्टीमोडल Gen AI सपोर्ट के साथ ला रहा है. 

Snapdragon 8 Elite में एक एडवांस इमेज सिग्नल प्रोसेसिंग (ISP) भी है जो नए Hexagon NPU के साथ शानदार आउटपुट देने के लिए तैयार है. आपको बेहतर HDR, अधिक नेचुरल दिखने वाले स्किन टोन, आसमान के रंग और बेहतर ऑटोफोकस परफॉर्मेंस मिलता है.

Qualcomm ने चिप-स्तरीय फोटो और वीडियो सिमेंटिक सेग्मेंटेशन और वीडियो ऑब्जेक्ट इरेज़र फ़ंक्शनलिटी भी जोड़ी है. कुल मिलाकर, इस प्रोसेसर के साथ आने वाले फोन की कैमरा क्वालिटी में पहले के मुकाबले ज्यादा नेचुरल कलर, कम सैचुरेशन और बेहतरीन आउटफुट देखने को मिल सकता है.

कनेक्टिविटी के मामले में, Snapdragon 8 Elite में Snapdragon X80 5G मॉडेम है - पहला 5G मॉडेम जिसमें 6x डाउनलिंक कैरियर एग्रीगेशन और AI-आधारित mmWave रेंज एक्सटेंशन है. Qualcomm का दावा है कि पीक डाउनलोड 10Gbps और अधिकतम अपलोड 3.5 Gbps पर रेट किया गया है.

किन स्मार्टफोन्स में मिलेगा नया चिपसेट?

नया मॉडेम FastConnect 7900 मोबाइल कनेक्टिविटी सिस्टम के साथ जोड़ा गया है, जो एक ही 6nm चिप में Wi-Fi 7, ब्लूटूथ 5.4 और अल्ट्रा वाइडबैंड कनेक्टिविटी को मिलाने वाला पहला चिपसेट है. Snapdragon 8 Elite Asus, Honor, iQOO, OnePlus, Oppo, Realme, Samsung, vivo, Xiaomi और अन्य से आने वाले एंड्रॉइड फ्लैगशिप स्मार्टफोन को पावर देने के लिए तैयार है.

  • OnePlus 13
  • iQOO 13
  • Realme GT 7 Pro
  • ROG Phone 9
  • Nubia Z70 Ultra
  • RedMagic 10 Pro
  • Xiaomi 15 Series
  • Honor Magic7 Series

यह भी पढ़ें:

OnePlus 13 की लॉन्च डेट का ऐलान, सबसे शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
स्मार्टफोन बैटरी की अगली पीढ़ी है Silicon-Carbon? जानें Lithium-Ion से कितना अलग
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
पानी का TDS मापना क्यों जरूरी? प्यूरीफायर की इस टेक्नोलॉजी को समझें
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
Wi-Fi से कनेक्ट नहीं हो रहा Windows लैपटॉप? इन सेटिंग्स पर दें ध्यान
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?
WhatsApp पर चैट कितनी प्राइवेट, जानें आपका डेटा कितना सुरक्षित?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
कोयंबटूर ब्लास्ट के पांच दोषियों को मिली पैरोल, BJP सीएम थलापति पर फायर, क्या कहा?
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
दिल्ली में इस हफ्ते मौसम बना रहेगा शुष्क, खराब होगी हवा की गुणवत्ता
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget