एक्सप्लोरर

OnePlus 13 की लॉन्च डेट का ऐलान, सबसे शानदार डिस्प्ले और प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च!

OnePlus 13 Launch Date: वनप्लस के इस अपकमिंग फ्लैगशिप फोन की लॉन्च डेट का ऐलान कर दिया गया है. कंपनी इसी महीने की अंत में अपने इस फोन को लॉन्च करने वाली है. आइए हम आपको फोन की कुछ डिटेल्स बताते हैं.

OnePlus 13 Launch Date in India: वनप्लस फैंस के लिए आज एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है. इस कंपनी की अगली प्रीमियम फोन सीरीज यानी OnePlus 13 की लॉन्च डेट का ऐलान हो गया है. पिछले कुछ हफ्तों से OnePlus 13 के बारे में काफी चर्चा हो रही थी. अब आखिरकार इस फोन की लॉन्च डेट का भी पता चल गया है.

OnePlus 13 की लॉन्च डेट

OnePlus 12 के अपग्रेड वर्ज़न के रूप में आने वाले OnePlus 13 को इसी महीने के अंत में लॉन्च किया जाएगा. मीडिया में आ रही ख़बरों के मुताबिक वनप्लस अपने इस नए प्रीमियम फोन में क्वालकॉम का सबसे पॉवरफुल प्रोसेसर देने जा रही है. इसके अलावा जैसा कि हमें पिछले कई वनप्लस फोन सीरीज में देखने को मिल रहा है, वैसे ही इस फोन का कैमरा सेटअप भी Hasselblad द्वारा तैयार किया गया होगा. 

वनप्लस के मुताबिक OnePlus 13 की लॉन्चिंग 31 अक्टूबर 2024 को सबसे पहले अपने घरेलू मार्केट यानी चीन में होगी. उसके बाद इस फोन को दुनियाभर के अन्य देशों और भारत में भी लॉन्च किया जाएगा. इस फोन का एक टीज़र भी सामने आया है, जिसमें इसके तीन कलर वेरिएंट्स देखे जा सकते हैं. कंपनी इस फोन को Obsidian Black, Blue Moment और White Dew कलर ऑप्शन्स में लॉन्च करने वाली है.

OnePlus 13 Specs

चीन में OnePlus 13 के लॉन्च का टीज़र पोस्टर भी जारी कर दिया है, जिसके मुताबिक इस फोन लॉन्च का इवेंट 31 अक्टूबर को चीनी टाइम के मुताबिक शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा. इस फोन में मिलने वाले स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो अभी तक पता चली लीक रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें दुनिया की पहली सेकेंड-जेन 2K BOE X2 Curved Display दी जाने की उम्मीद है. इससे यूज़र्स का स्क्रीन एक्सपीरियंस काफी जबरदस्त हो सकता है. इसके अलावा फोन में जबरदस्त पॉवर देने के लिए Snapdragon 8 Elite (8 Gen 4) का इस्तेमाल किया जा सकता है.

इस फोन के पिछले हिस्से पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की बात कही जा रही है. इस सेटअप का मेन कैमरा 50MP का LYT808 सेंसर, दूसरा 50MP का JN5 सेंसर और तीसरा एक पेरिस्कोप सेंसर हो सकता है. हालांकि, इसके बारे में अभी तक कुछ भी पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता क्योंकि इसके बारे में कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

OnePlus 13 में 6000mAh की जंबो बैटरी दी जाने की उम्मीद है, जो 100 वॉट की वायर्ड और 50 वॉट की वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी. इसमें IP68/IP69 की रेटिंग भी मिल सकती है, जो फोन को पानी और धूल की समस्याओं से पूरी तरह से सुरक्षित रखने में सक्षम होगी. 

यह भी पढ़ें:

Flipkart Diwali Sale: दिवाली पर बंपर ऑफर, मात्र ₹5,000 से भी कम में खरीदें शानदार Smart TV

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
10000 रुपये के बजट में खरीदें ये स्मार्ट वॉच, यहां देखें ऑप्शंस
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Macbook Neo या फिर Macbook Air कौनसा आपके लिए बेस्ट, ऐसे करें पता
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील
Amazon Great Indian Festival में बंपर डिस्काउंट, iPhone 16 और Samsung Galaxy S25 पर मिल रही डील

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'मैं खरगे के बयान से सहमत नहीं, चुनाव आयोग...', मणिशंकर अय्यर का बड़ा बयान
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
'हार के बाद EVM और EC पर...', राहुल गांधी के आरोपों पर बोले बृजभूषण शरण सिंह
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
संजय दत्त ने 'भारत में शांति नहीं' बयान पर दी सफाई, कहा- 'गांधीगिरी का कॉन्सेप्ट था'
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
6,6,6,6,6... WCL में एबी डिविलियर्स ने की छक्के-चौकों की बरसात, 39 गेंदों में बनाए 70 रन
निगम पार्षद ने व्हाट्सअप ग्रुप में भेजा इस्तीफा, मेयर ने किया डिलीट, क्या कहा?
BJP की महिला नेता ने व्हाट्सएप पर भेजा इस्तीफा, मचा बवाल
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
इस साल देश में ये Phone सबसे ज्यादा बिका, जानें लोग क्यों हुए इसके दीवाने?
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
हेयर ट्रांसप्लांट का कर रहे हैं विचार? जानिए क्या हैं इसके साइड इफेक्ट्स
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
MSP पर फसल बेचने की तारीख बढ़ी, किसानों को मिली बड़ी राहत
Embed widget