Mahendra Singh Dhoni को Jharkhand हाउसिंग बोर्ड ने क्यों भेजा नोटिस? | Breaking | ABP News
Hindi News: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के खिलाफ नोटिस जारी की गई है... झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने रांची में आवासीय जमीन के दुरुपयोग के मामले में महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी किया है... नोटिस में आरोप है कि महेंद्र सिंह धोनी ने आवास बोर्ड से मिले जमीन पर नियम विरुद्ध व्यवसायिक उपयोग किया है... जबकि उन्हें ये जमीन सिर्फ रहने के उद्देश्य से आवंटित की गई थी... लेकिन उस जमीन पर अब नियमों के विरुद्ध जाकर एक पैथोलॉजी लैब का संचालन किया जा रहा है... झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने धोनी को इस मामले में भी पहले नोटिस जारी किया था... अधिकारियों ने बताया कि दोनों मामलों में जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


























