एक्सप्लोरर

क्या भारत में जल्द वापसी कर सकता है PUBG गेम? जानें किस वजह से लोगों ने लगाए कयास और बढ़ी उम्मीदें

एक ऐसी पोस्ट जिसकी वजह से लोग ये मानने और कहने लगे कि भारत में पबजी गेम की वापसी होने की उम्मीद बाकी है. जानिए क्या था इस पोस्ट में ऐसा.

नई दिल्लीः हाल ही में पबजी के डेवलपर पबजी कॉरपोरेशन ने भारत में एक एसोसिएट स्तर के मैनेजर को नियुक्त करने के लिए लिंक्डइन पर नौकरी के लिए वैकेंसी पोस्ट की है. इस वैकेंसी को देखकर लोगों की उम्मीदें एक बार फिर जग गई है. उनका मानना है कि भारत में पबजी की वापसी जल्द हो सकती है. बता दें कि सरकार ने पिछले महीने इस गेम को भारत में बैन कर दिया था.

किस पद के लिए डाली गई वेकैंसी?

लिंक्डइन पर डाली गई वैकेंसी के अनुसार यह पद कॉर्पोरेट डेवलपमेंट डिवीज़न मैनेजर के लिए है. इस जॉब के लिए लगभग 5 साल का अनुभव चाहिए. इससे पहले सितंबर में पबजी कॉरपोरेशन ने चीन की टैंसेंट गेम्स से नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है. पबजी गेम को दक्षिण कोरिया की कंपनी पबजी कॉरपोरेशन ने तैयार किया है लेकिन भारत और चीन में चीन की कंपनी टैंसेंट गेम्स पबजी मोबाइल और पबजी मोबाइल लाइट का संचालन कर रही थी.

पबजी को लेकर क्या मान रहे लोग?

कुछ लोग मान रहे हैं कि पबजी मोबाइल भारत में वापसी कर रहा है. हालांकि ये अभी साफ़ नहीं हो सका है कि पबजी मोबाइल भारत में वापसी करने वाला है या नहीं.

सरकार ने पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप्स पर लगाया था प्रतिबंध

भारत सरकार ने पबजी समेत 118 मोबाइल ऐप्स पर दो सितंबर को प्रतिबंध लगा दिया था. डाटा सिक्योरिटी को लेकर इन सभी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया गया. पबजी को साल 2018 में भारत में लॉन्च किया गया था और 2020 में बैन होने तक भारत में इसके सबसे ज्यादा यूजर्स हो गए थे. दुनिया के कुल यूजर्स में से भारत के 24 फीसदी यूजर्स थे. इससे पहले अलग-अलग रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में वापसी के लिए एयरटेल और पबजी मोबाइल के बीच बातचीत चल रही है. यदि बातचीत सफल रहती है तो पबजी मोबाइल जल्द ही भारतीय बाजार में वापसी करेगा. एक अंग्रेजी टेक वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार पबजी कॉरपोरेशन अब एयरटेल के साथ बात कर रहा है, हालांकि एयरटेल और पबजी की बातचीत फिलहाल शुरुआती चरण में ही है. बता दें कि भारत में पबजी के बैन होने से टेंसेंट को लगभग 2.50 लाख करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

ये भी पढ़ें :-

जिओनी ने F8 Neo स्मार्टफोन को किया लॉन्च, वीवो, ओप्पो, शाओमी को मिल सकती है कड़ी टक्कर

आईटेल ने कम बजट वाले दो स्मार्टफोन किए लांच, कीमत, फीचर्स और बैट्री लाइफ के बारे में यहां जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button
Gemini से Flipkart Shopping का नया तरीका, सीधे दिखेगा Buy Button

वीडियोज

Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?
SIR पर घमासान...किसका नफा, किसे नुकसान? विश्लेषकों का सटी​क विश्लेषण
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल गांधी का पोल खोल अभियान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
CWC बैठक में शशि थरूर के सुझाव पर खरगे ने कसा तंज, बोले- ‘आप आएंगे या सिर्फ...’
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
UP चुनाव: सपा-कांग्रेस से गठबंधन पर असदुद्दीन ओवैसी का बड़ा बयान, बोले- 'जबरदस्ती...'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
एफिल टावर के प्रमुख छोड़ेंगे पद, हिन्दू संगठन BAPS के दौरे के दौरान हटाए थे महिला स्टाफ
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
TMC के ऑडियो में क्या है? CEC ज्ञानेश कुमार पर करने वाली है खुलासा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
23 से 28 सितंबर का मौसमी खेल: UP में 544% अधिक बारिश, तमिलनाडु में 96% सूखा
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
IIT बॉम्बे में आरक्षित वर्ग के कितने शिक्षक? RTI में सामने आया आंकड़ा 
Embed widget