एक्सप्लोरर

जिओनी ने F8 Neo स्मार्टफोन को किया लॉन्च, वीवो, ओप्पो, शाओमी को मिल सकती है कड़ी टक्कर

जिओनी F8 Neo स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है और यह फोन अभी 5,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा.

 स्मार्टफोन कंपनी जिओनी ने मंगलवार को जिओनी F8 Neo स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है. यह फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन 2 जीबी रैम और 32 जीबी में आएगा. यह फोन अभी 5,499 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा. यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध है. ब्लू, ब्लैक और रेड कलर ऑप्शन में इसे ख़रीदा जा सकेगा. आपको बता दें कि जिओनी का लेटेस्ट लॉन्च स्मार्टफोन F8 Neo एक घंटे में ही बिक गया. यह स्पेशल प्रीव्यू सेल उड़ान (udaan) प्लेटफॉर्म पर 18 अक्टूबर को शुरू हुई थी.

क्या हैं स्पेशल फीचर्स

जिओनी एफ-8 निओ स्मार्टफोन में 5.45 इंच एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जो 1080 पिक्सल के फुल एचडी डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा. यह फोन ऑक्टाकोर SC9863 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो एलटीई स्मार्टफोन प्लेटफॉर्म के लिए है. फोन के स्पेस को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा.

 वहीं यह फोन 8 एमपी के सिंगल रियर कैमरा के साथ आएगा. फोन के फ्रंट में 5 एमपी का सेल्फी कैमरा दिया गया है. फोन में अर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का सपोर्ट भी मिलेगा. इस कैमरा सेटअप के साथ 1080 पिक्सल के वीडियो को रिकॉर्ड किया जा सकेगा. यह स्मार्टफोन फेस अनलॉक, स्लोमोशनल, पैनोरमा, नाइट मोड, टाइम लैप्स, क्यूआर कोड, फेस ब्यूटी जैसे फीचर्स के साथ उपलब्ध होगा. आपको बता दें कि इस फोन में पावर बैकअप के लिए 3000 एमएएच की बैटरी भी दी गई है.

भारतीयों की जरुरतों का रखा गया है ध्यान 

कंपनी ने कहा है कि इस प्रोडक्ट को इंडियन बेस्ड टीम ने विकसित किया है. कंपनी पूरी तरह से लोकल मैन्युफैक्चरिंग को लेकर प्रतिबंद्ध है. कंपनी के अनुसार फोन के इंटरफेस को भारतीयों की जरुरतों को ध्यान में रखकर बनाया किया गया है. जो लोग ज्यादा महंगा फोन नहीं खरीद सकते उनके लिए जियोनी का यह स्मार्टफोन अच्छा विकल्प हो सकता है. जिओनी के इस नए फोन में सभी बेसिक स्मार्टफोन फीचर्स उपलब्ध हैं.

ओप्पो, वीवो, शाओमी को मिल सकती है टक्कर

इस फोन के लांच होने के वीवो, ओप्पो और शाओमी को कड़ी टक्कर मिल सकती है. बजट स्मार्टफोन्स देने के लिए सभी सभी कंपनियां अपना बेस्ट दे रही हैं. ऐसे में जिओनी का ये फोन यूजर्स को कितना पसंद आएगा ये देखना दिलचस्प होगा.

ये भी पढ़ें :-

आप जल्द ही कर पाएंगे 5G टेक्नोलॉजी का उपयोग, जानिए इस तकनीक में क्या है ख़ास

अब Facebook और Instagram पर दुर्गा पूजा को बनाएं खास, यूज करें नए फीचर्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Gmail की तर्ज पर व्हाट्सएप, मैसेज-फोटो और वीडियो होंगे शेड्यूल!
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
Apple का Welcome Home इवेंट आज, जानें कितने बजे होगा शुरू
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
बैंक खाते में पैसे डालकर ठगी! क्या है Jumped Deposit Scam?
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन
हेडफोन खरीदने का प्लान है? देखें 10000 के बजट में ऑप्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget