एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने बताया Digital Arrest स्कैम क्या है? कहा- 'रुको-सोचो और एक्शन लो'

Digital Arrest: पीएम नरेंद्र मोदी ने "डिजिटल अरेस्ट स्कैम" के बारे में बताया, जिसमें धोखेबाज फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर लोगों को डराते हैं. इससे बचने के लिए "रुको, सोचो और एक्शन लो" का मंत्र अपनाएं.

What is Digital Arrest in Hindi: आजकल डिजिटल अरेस्ट की काफी चर्चा हो रही है. भारत में डिजिटल अरेस्ट नाम का एक नया स्कैम काफी तेजी से फैल रहा है और काफी लोग इसके शिकार बनते जा रहे हैं. इसके बारे में जारुकता फैलाने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 115वें मन की बात कार्यक्रम में चर्चा की और लोगों को इस स्कैम की जानकारी दी.

पीएम मोदी ने डिजिटल अरेस्ट स्कैम में एक फ्रॉड द्वारा पीड़ित को किए गए कॉल की वीडियो दिखाई और ऑडियो सुनाई और उसके बाद इस स्कैम के बारे में बताया. पीएम मोदी ने लोगों को इस स्कैम से बचने का एक मंत्र रुको-सोचो और एक्शन लो भी बताया. पीएम ने बताया की कैसे लोग इस तरह के नए फ्रॉड से बच सकते हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं. 

पीएम मोदी ने बताई डिजिटल अरेस्ट की सच्चाई

पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में इसके बारे में चर्चा करते हुए बताया कि, "डिजिटल अरेस्ट स्कैम करने के लिए फोन करने वाले फ्रॉड लोग कभी पुलिस, सीबीआई, नार्कोटिक्स, आरबीआई आदि बड़े अधिकारी (नकली) बनकर कॉल करते हैं. ये सभी बनावटी अधिकारी बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ बात करते हैं." 

पीएम ने बताया कि, "ऐसे फ्रॉड लोगों का पहला दांव आपकी 'व्यक्तिगत जानकारी' को जानना होता है. वो पहले से ही आपके बारे में पूरी जानकारी जमा करके रखते हैं, जैसे- आप पिछले महीने गोवा गए थे, आपकी बेटी दिल्ली में पढ़ते हैं आदि." 

पीएम ने बताया कि, "ऐसे फ्रॉड लोगों का दूसरा दांव पीड़ित व्यक्ति पर भय के मन में 'भय का माहौल' पैदा करना होता है. इसके लिए वो लोग नकली वर्दी, सरकारी दफ्तर का सेटअप, कानूनी धाराएं आदि के जरिए फोन पर ही इतना डरा देंगे कि आपलोग कुछ सोच भी नहीं पाएंगे."

पीएम मोदी ने आगे बताया कि, "ऐसे स्कैम करने वालों का तीसरा दांव 'समय का दबाव' डालना होता है. वो लोग कहते हैं कि आपको अभी फैसला करना होगा, वरना हमें आपको गिरफ्तार करना होगा. उन्होंने बताया कि, ये लोग पीड़ित पर इतना मनोवैज्ञानिक दबाव बना देते हैं कि वो सहम जाता है."

पीएम नरेंद्री मोदी ने आगे बताया कि, "डिजिटल अरेस्ट का शिकार होने वाले लोगों में हर उम्र और हर वर्ग के लोग हैं. कई लोगों ने ऐसे डर की वजह से अपनी मेहनत से कमाएं हुए लाखों रुपये गवां दिए हैं." 

पीएम ने बताया डिजिटल अरेस्ट स्कैम से बचने का तरीका

पीएम मोदी ने इस स्कैम से खुद को सुरक्षित रखने का तरीका बताते हुए बताया कि, "अगर कभी भी आपको कोई ऐसा कॉल आए तो आपको डरना नहीं है. आपको पता होना चाहिए कि कोई भी जांच एजेंसी फोन कॉल या वीडियो कॉल पर इस तरह पूछताछ कभी भी नहीं करती है."

पीएम ने बताया कि, "आप तीन चरण, रोको, सोचो और एक्शन लो के जरिए ऐसे फ्रॉड लोगों से बच सकते हैं और इनकी शिकायत भी कर सकते हैं. पीएम ने बताया कि जब भी आपको ऐसा कोई कॉल आए तो आपको डरना नहीं है. थोड़ा रुकना है, फिर ध्यान से उसके बारे में सोचना है और उसके बाद एक्शन लेना है." 

पीएम ने बताया कि अगर संभव हो तो, "आप ऐसे कॉल की वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग कर लें. उसके बाद राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या फिर cybercrime.gov.in पर रिपोर्ट करें और अपने परिवार और पुलिस को इसके बारे में सूचित करें. अंत में पीएम मोदी ने अपनी मन की बात कार्यक्रम में एक बार फिर साफ शब्दों में बताया कि, डिजिटल अरेस्ट जैसी कोई व्यवस्था कानून में नहीं है. यह सिर्फ फरेब है."

यह भी पढ़ें:

YouTube से कमाई करने वालों को देना होगा 30% टैक्स, पढ़ें नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
Starlink कैसे काम करता है, जानें सैटेलाइट इंटरनेट की टेक्नोलॉजी?
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
फर्जी लिंक से नकली ऐप तक, ऑनलाइन धोखाधड़ी पहचानने के आसान तरीके
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
बिना इंटरनेट चैटिंग कराने वाले ये ऐप होंगे बंद, सरकार ने दिया आदेश
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!
फिर वापस आएगा Orkut, फाउंडर ने कर दिया ऐलान!

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget