एक्सप्लोरर

Tech Tips: सिर्फ लुक्स जरूरी नहीं, फोन का कवर लेते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

Phone Cover Tips: कवर का मुख्य काम फोन को प्रोटेक्शन देना है. इसलिए इस बात को ध्यान में रखते हुए कवर खरीदना चाहिए. केवल लुक्स पर ध्यान देना नुकसान करवा सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • फोन कवर खरीदते समय उसकी फिटिंग पर ध्यान दें।
  • बटन, पोर्ट और सेंसर कवर न हों, यह देखें।
  • ज्यादा मोटा कवर फोन को ओवरहीट कर सकता है।
  • अच्छी क्वालिटी का रबर मटेरियल फ्लेक्सिबल सुरक्षा देता है।

Phone Cover Tips: फोन सस्ता हो या महंगा, इसकी प्रोटेक्शन के लिए फोन कवर की जरूरत पड़ती है. अगर इसके फायदों की बात करें तो यह न सिर्फ गिरने पर फोन को होने वाले नुकसान से बचाता है बल्कि कुछ मामलों में स्क्रैचेज आदि से भी बचा लेता है. यही कारण है कि लोग नया फोन खरीदते ही सबसे पहली एक्सेसरीज के तौर पर नया कवर लेते हैं. अगर आप भी अपने फोन के लिए कवर खरीदना चाहते हैं तो केवल लुक्स पर ध्यान न दें. लुक्स के अलावा भी कई ऐसी चीजें हैं, जिन्हें आपको ध्यान में रखना चाहिए.

Phone Cover लेते किन बातों का ध्यान रखें?

सबसे जरूरी है फिटिंग- फोन के कवर का फायदा तभी है, जब इसकी फिटिंग एकदम परफेक्ट हो. इसलिए Phone Cover खरीदते समय यह जरूर देखें कि बटन और पोर्ट्स के पास इसकी फिटिंग कैसी है. अगर कवर लगाने के बाद बटन प्रेस नहीं हो रहे हैं तो फोन यूज करना मुश्किल हो जाएगा. इसी तरह अगर कवर से पोर्ट्स कवर हो जा रहे हैं तो आपको फोन चार्ज लगाते समय हर बार कवर हटाना होगा. इससे मुश्किलें बढ़ सकती हैं. इसी तरह सेंसर भी कवर के नीचे नहीं आने चाहिए. 

मोटाई का रखें ध्यान- कई लोग डिजाइन या लुक्स के कारण ज्यादा मोटा कवर ले लेते हैं. ऐसा कवर फोन के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है. अगर फोन को आउटडोर यूज करते हैं या फोन पर गेमिंग और वीडियो एडिटिंग जैसे टास्क करते हैं तो मोटे कवर के कारण फोन ओवरहीट हो सकता है. कवर की मोटाई के कारण हीट अंदर ही ट्रैप हो जाएगी और कुछ देर यूज करने पर फोन गर्म हो सकता है, जिसका असर परफॉर्मेंस पर पड़ेगा. इसलिए मोटा कवर खरीदने से बचें. 

मैटेरियल भी रखता है मायने- कवर किस मैटेरियल से बना है, यह भी काफी मायने रखता है. अगर कवर प्लास्टिक से बना है तो गिरने पर इसके टूटने का भी खतरा रहेगा. इसी तरह सिलिकॉन वाले कवर सॉफ्ट होते हैं, लेकिन इन पर धूल चिपक जाती है. इसलिए अच्छी क्वालिटी वाले रबर से बना कवर खरीदें. यह फ्लेक्सिबल होना चाहिए ताकि कवर लगाना या उतारना पड़े तो ज्यादा दिक्कत न हो. साथ ही यह इस तरह बना होना चाहिए कि रियर पैनल के साथ-साथ कॉर्नर और स्क्रीन को भी मैक्सिमम प्रोटेक्शन दे पाए. ऐसा कवर यूज करने से फोन गिरने पर स्क्रीन टूटने का खतना कम हो जाता है.

ये भी पढ़ें-

Android यूजर्स की परेशानी दूर करने के लिए Google ला रही नया फीचर, एक टैप करते ही हो जाएगा यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
हिरासत में लिए गए CJP नेता तो शशि थरूर बोले - 'जो सरकार आश्वस्त होती है...'
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
CJP Protest: दिल्ली में मोर्चे पर 43 हजार सुरक्षाकर्मी, पुलिस के साथ कौन-कौन तैनात
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
सबसे तेज T20I शतक... शाइ होप ने तोड़ा क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Supreme Court Acid Attack Victim: एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
एसिड अटैक पीड़िता के इलाज पर SC सख्त, अस्पताल को दिए कड़े निर्देश
Embed widget