एक्सप्लोरर

Android यूजर्स की परेशानी दूर करने के लिए Google ला रही नया फीचर, एक टैप करते ही हो जाएगा यह काम

Android Quick Share Upgrade: एंड्रॉयड यूजर्स भी अब ऐप्पल के एयरड्रॉप की तरह दो डिवाइसेस को पास लाकर फाइल शेयर कर पाएंगे. इसके लिए नया टैप-टू-शेयर फीचर आ रहा है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • एंड्रॉयड में जल्द ही 'टैप-टू-शेयर' फ़ाइल शेयरिंग सुविधा आ रही है।
  • यह फ़ीचर NFC की मदद से डिवाइस को पहचानकर फाइल शेयर करेगा।
  • फ़ाइलें ब्लूटूथ या वाई-फाई डायरेक्ट के ज़रिए तेज़ी से होंगी शेयर।
  • यह सुविधा Apple के AirDrop से प्रेरित है, सभी फोन को मिलेगी।

Android Quick Share Upgrade: अगर आप एंड्रॉयड फोन यूज करते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल एक नए फीचर पर काम कर रही है, जिससे फाइल शेयर करना एकदम आसान होने वाला है. बताया जा रहा है कि एंड्रॉयड में जल्द ही 'टैप-टू-शेयर' का फीचर आने वाला है. यह फीचर अवेलेबल होने के बाद आईफोन की तरह दो एंड्रॉयड डिवाइसेस को पास लाना है और टैप करते ही फाइल शेयर हो जाएगी. इसके लिए गूगल Android Quick Share Upgrade पर काम कर रही है. आइए जानते हैं कि यह फीचर कैसे काम करेगा और इसका फायदा क्या होगा. 

Android Quick Share Upgrade में क्या मिलेगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार, Android 17 अपग्रेड के साथ यह फीचर रोल आउट हो सकता है. यह मौजूदा Quick Share टूल पर ही बना है. इसे अपग्रेड कर गूगल फाइल शेयरिंग में लगने वाले टाइम को कम करना चाहती है. यह फीचर पेयरिंग और डिवाइस सेलेक्ट करने जैसे झंझट को खत्म कर देगा. यह फीचर आने के बाद फाइल्स के साथ-साथ फोटो और कॉन्टैक्ट शेयर करना भी एकदम आसान और तेज हो जाएगा. माना जा रहा है कि यह Android 17 अपग्रेड के सबसे बड़े फीचर्स में से एक हो सकता है. गूगल ने इस फीचर पर काम करना शुरू कर दिया है. 

कैसे काम करेगा नया फीचर?

यह फीचर अवेलेबल होने के बाद जैसे ही दो डिवाइसेस पास आएंगे, NFC (नियर फील्ड कम्युनिकेशन) की मदद से शेयरिंग की प्रोसेस शुरू हो जाएगी. हालांकि, यह फीचर NFC के जरिए फाइल्स शेयर नहीं करेगा. इसकी स्पीड स्लो होती है. इस कारण फाइल शेयरिंग का काम ब्लूटूथ या वाईफाई डायरेक्ट के माध्यम से ही होगी. इसका फायदा यह होगा कि यूजर को एक्स्ट्रा स्टेप्स फॉलो नहीं करने होंगे. यूजर को बस टैप करने की जरूरत होगी और अगले ही मोमेंट फाइल शेयर हो जाएगी.

ऐप्पल के एयरड्रॉप से ली गई है इंस्पिरेशन

गूगल ने ऐप्पल के एयरड्रॉप फीचर से इसकी इंस्पिरेशन ली है. ऐप्पल पहले ही आईफोन में एयरड्रॉप का ऑप्शन दे रही है, जो दो आईफोन को एक साथ लाने पर फास्ट फाइल शेयरिंग की सहूलियत देता है. सैमसंग भी साउथ कोरिया में अपनी गैलेक्सी सीरीज में एयरड्रॉप जैसा फीचर देना शुरू कर चुकी है. बताया जा रहा है कि यह नया फीचर सभी एंड्रॉयड फोन के लिए अवेलेबल होगा. Android 17 अपग्रेड सपोर्ट करने वाले सभी फोन्स में यह फीचर काम करेगा. 

ये भी पढ़ें-

Apple Watch के साइड में बने होल का राज जानकर हो जाएंगे हैरान, एक साथ हैं तीन-तीन फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
iPhone 18 Pro यूजर्स के लिए बड़ी खबर! Apple ने जारी किया iOS 27.0.1 अपडेट
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
10 माइक ANC, ट्रिपल ड्राइवर्स और 68 घंटे की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया हेडफोन! जानें कीमत
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
Googlebook ने ली Chromebook की जगह, नए Laptop में क्या खास?
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी
चीन ने बनाई पानी से चलने वाली बैटरी! 300 साल तक होगी लाइफ, जानें टेक्नोलॉजी

वीडियोज

Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से
Bigg Boss 20: Salman Khan ने Rhiti Tiwari को लगाई फटकार, Kanika Mann पर किया मजेदार Joke
एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
केरल निकाय उपचुनाव रिजल्ट: कांग्रेस को झटका, 18 सीटों पर जीती LDF , NDA को कितनी सीट?
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
बेगूसराय में हैवानियत, रेप किया, वीडियो बनाया, तेजस्वी बोले- 'राक्षसराज'
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
2025 तक IPL खेलने वाला 38 वर्षीय गेंदबाज बनेगा CSK का बॉलिंग कोच! रिपोर्ट
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार, FCRA से जुड़ा है केस
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
Embed widget