एक्सप्लोरर

मोबाइल कवर में नोट और कार्ड रखते हैं तो अभी पढ़ें यह खबर, है बेहद खतरनाक, जान जा सकती है

फोन कवर में नोट या कार्ड रखना खतरनाक हो सकता है. इससे ओवरहीटिंग, आग या ब्लास्ट का खतरा बढ़ता है. सुरक्षित रहने के लिए इन्हें वॉलेट में ही रखें.

आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. हम कॉल, मैसेज, इंटरनेट से लेकर बैंकिंग और शॉपिंग तक हर काम मोबाइल से करते हैं. ऐसे में लोग अक्सर एक गलती कर बैठते हैं जो जानलेवा भी साबित हो सकती है-फोन के कवर में नोट और एटीएम/क्रेडिट कार्ड रखना.

अगर आप भी ऐसा करते हैं, तो सतर्क हो जाइए! एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मोबाइल कवर में पैसे और कार्ड रखना खतरनाक साबित हो सकता है. ये आदत फोन के ओवरहीट होने, आग लगने और यहां तक कि विस्फोट का कारण भी बन सकती है.

जानिए कैसे होता है खतरा

  1. ओवरहीटिंग का खतरा
    जब फोन को लंबे समय तक इस्तेमाल किया जाता है या चार्जिंग के दौरान उसे लगातार ऑपरेट किया जाता है, तो वह गर्म हो जाता है. अगर मोबाइल कवर में नोट या कार्ड रखे हों, तो वे फोन की गर्मी को बाहर निकलने से रोकते हैं. इससे हीट अंदर फंस जाती है और बैटरी फटने या आग लगने की संभावना बढ़ जाती है.

  2. मैग्नेटिक फील्ड का असर
    स्मार्टफोन में कई इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स और वायरलेस चार्जिंग जैसी टेक्नोलॉजी होती है जो मैग्नेटिक फील्ड पैदा करती है. यह फील्ड आपके कार्ड्स के मैग्नेटिक स्ट्राइप को डैमेज कर सकती है, जिससे कार्ड बेकार हो सकता है.

  3. करेंसी नोट्स भी नहीं हैं सुरक्षित
    नोट्स पर कई तरह के केमिकल्स होते हैं, जो गर्मी को सोख सकते हैं लेकिन बाहर नहीं निकलने देते. इससे फोन का तापमान और बढ़ जाता है, जो ब्लास्ट का कारण बन सकता है.

  4. लोकल या नकली कवर से खतरा और बढ़ता है
    बहुत से लोग सस्ते या नकली मोबाइल कवर इस्तेमाल करते हैं जो गर्मी को बाहर निकलने नहीं देते. इससे बैटरी और प्रोसेसर पर दबाव बढ़ता है, और हादसे का खतरा बढ़ जाता है.

क्या है समाधान?

विशेषज्ञों की सलाह है कि फोन कवर के अंदर कुछ भी न रखें. पैसे, कार्ड या दस्तावेज़ रखने के लिए अलग वॉलेट या कार्ड होल्डर का इस्तेमाल करें. यह आदत न सिर्फ आपके फोन को सुरक्षित रखेगी, बल्कि आपकी जान भी बचा सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
फास्ट चार्जर से भी स्लो चार्ज हो रहा है पावर बैंक? ये हो सकते हैं कारण
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
पासवर्ड भूल गए तो सेल्फी वीडियो से लॉग-इन होगा अकाउंट, गूगल ले आई नया फीचर, ऐसे करें यूज
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
एक SMS और अकाउंट खाली, भारत में 146 प्रतिशत बढ़े स्कैम, 22,000 करोड़ से ज्यादा की साइबर ठगी
Apple iPhone 18 Launch Date : कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार
कब लॉन्च होगा आईफोन 18? क्या अभी 17 प्रो खरीदना सही या कर लें थोड़ा और इंतजार

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने के बाद सरकार पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, बोलीं- 'लॉलीपॉप डील...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर PM से कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
चंद्रशेखर आजाद ने भी खत्म किया धरना, वीडियो जारी कर कहा- 'जो कानून लाना चाहते हैं लाइए लेकिन...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
आधी रात को प्रधानमंत्री ने जारी किया वीडियो मैसेज तो राहुल गांधी ने ऐसा क्यों बोला- 'मिस्टर मोदी, हमारे...'
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Fact Check: जंतर-मंतर पर स्टूडेंट प्रोटेस्ट को लेकर क्या विराट कोहली ने किया है कोई ट्वीट, वायरल पोस्ट की सच्चाई जानिए
Adarsh Baal Vidyalaya Review: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ साथ कुछ सिखाएगी और समझाएगी भी 
आदर्श बाल विद्यालय रिव्यू: मजेदार है ये बेब सीरीज, एंटरटेन करने के साथ सिखाएगी और समझाएगी भी 
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन तोड़ने के बाद पहला बयान- 'मैंने कई शर्तों पर...'
Bihar Protest Viral Video: टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
टीयर गैस का इंतजाम नहीं है? प्रदर्शन के बीच बिहार के छात्रों ने पुलिस से पूछा सवाल, VIDEO वायरल
Embed widget