एक्सप्लोरर

5,10, 20 रुपये का पेमेंट भी पेटीएम से करते हैं? तो लेटेस्ट अपडेट जान लीजिए, खत्म होगी एक टेंशन

पेटीएम ने यूपीआई लाइट (Paytm UPI Lite ) नाम से एक नया फीचर ऐप में जोड़ा है जो आपको बिना पिन डाले पेमेंट करने की सुविधा देता है.

Paytm UPI Lite: यूपीआई पेमेंट (UPI) का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है. आज लोग चाय, कॉफी से लेकर लंच, डिनर आदि सभी का पेमेंट पेटीएम आदि से करते हैं. अगर आप भी पीटीएम का दिन भर में खूब इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, पेटीएम ने यूपीआई लाइट नाम से एक नया फीचर ऐप में जोड़ा है जो आपको बिना पिन डालें छोटे लेनदेन करने की सुविधा देता है.

उदाहरण से समझिए-

दरअसल, अभी तक अगर आप किसी दुकान पर 10 रुपये की चाय पीते थे या 50 या 100 रुपये का ब्रेकफास्ट या लंच करते थे तो जब आप पेटीएम से इसका भुगतान करते थे तो आपको पेमेंट के दौरान अपना पिन डालना पड़ता था. लेकिन अब नए फीचर के आने के बाद आपको छोटे पेमेंट के लिए बार-बार PIN नहीं डालना होगा. यानी बिना PIN डालें आप छोटे लेनदेन कर सकते हैं.

बिना पिन डाले सिर्फ इतने रुपए की कर सकते हैं पेमेंट

पेटीएम यूपीआई लाइट के जरिए आप केवल 200 रुपये तक की पेमेंट बिना PIN डालें कर सकते हैं. साथ ही आप 1 दिन में 4,000 रुपये ही पेटीएम यूपीआई लाइट वॉलेट में ऐड कर सकते हैं. पैसे ऐड करने के लिए आप कोई भी तरीका अपना सकते हैं.

यूपीआई लाइट को नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने डिजाइन किया है जिसे पिछले साल रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने लांच किया था. पेटीएम ने अब ये फीचर ऐप में जोड़ दिया है. इस फीचर को लाने का मकसद लोगों के समय की बचत करना और ऐप एक्सपीरियंस को बेहतर बनाना है.

ध्यान दें, पेटीएम यूपीआई लाइट के जरिए जो भी पेमेंट आप करेंगे वो आपको पेटीएम बैलेंस और हिस्ट्री सेक्शन में दिखाई देगा. ये ट्रांजैक्शन आपके बैंक पासबुक में रिफ्लेक्ट नहीं होंगे और छोटी-मोटी लेनदेन की वजह से होने वाली दिक्कतें आपको नहीं होंगी. अभी तक 5,10,100 या 200 रुपये आदि सभी का ब्यौरा बैंक पासबुक में जुड़ता था लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. इस फीचर की वजह से आपकी पासबुक भी जल्दी नहीं भरेगी और बड़े लेनदेन ऑर्गनाइज रहेंगे. 

यह भी पढ़ें: सिर्फ पैसा ही नहीं ये भी होती हैं हैकिंग करने की वजह, इस जुर्म के लिए मिलती है ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget