एक्सप्लोरर

Oneplus 10R के साथ लॉन्च होगा ये स्मार्टफोन, हो सकता है अब तक का सबसे सस्ता वनप्लस मोबाइल

कंपनी का भारत में सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन oneplus 10 pro 5G है. जिसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 71999 रुपये है.

वन प्लस अपने नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है. कंपनी इस बार अपने एक प्रीमियम फोन के साथ कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन भी लॉन्च कर सकती है. इस महीने कंपनी Oneplus 10R Oneplus Nord CE 2 Lite 5G लॉन्च करने वाली है. यह दोनों ही स्मार्टफोन 28 अप्रैल को लॉन्च किए जाएंगे. इसकी जानकारी अमेजन इंडिया पर शेयर की गई है.

वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट में वहीं कैमरा सेटअप मिल सकता है जोकि वनप्लस नॉर्ड सीई 2 में दिया गया है. इसके अलावा यह एक 5जी सपोर्ट स्मार्टफोन होगा. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी. वहीं इसकी बैटरी 33 वाट सुवर वोक फास्ट चार्जर सपोर्ट के साथ आएगी. इसके अलावा कंपनी की तरफ से इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

इसके बाद कंपनी के आने वाली प्रीमियम स्मार्टफोन Oneplus 10R 5G की बात करते हैं. इसमें कंपनी अब तक का सबसे पावरफुल चार्जर लेकर आ रही है. इसमें 150 वाट का चार्जर मिलने वाला है. वहीं इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8100-मैक्स प्रोसेसर मिलने वाला है. इसके अलावा इसके बारे में कंपनी ने और कोई आधिकारिक जानकारी अभी तक शेयर नहीं की है. दो नए स्मार्टफोन्स के अलावा कंपनी नए ईयरबड्स भी लॉन्च कर सकती है.

कंपनी का भारत में सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन oneplus 10 pro 5G है. जिसके हाई एंड वेरिएंट की कीमत 71999 रुपये है. इसमें क्वालकॉम स्नैपडेगन 8 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है. वहीं इसमें 12 जीबी की रैम के साथ 256 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. इसके साथ 80 वाट का चार्जर दिया गया है.

कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक OnePlus Nord CE 5G का 6 जीबी रैम वाला वेरिएंट कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन है. इसकी कीमत 22999 रुपये है. इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 750 प्रोसेसर दिया गया है. इसमें 64 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसके साथ कंपनी 30 वाट का पावर एडप्टर देती है.

यह भी पढ़ें: 6.7 इंच की डिस्प्ले और पंच होल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, जानिए इन ऑफर्स के साथ कब है पहली सेल

यह भी पढ़ें: मोबाइल की बैटरी में आग लगने के 5 कॉमन कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
क्या फोल्डेबल फोन ले सकते हैं टैबलेट की जगह, जानें किसके लिए सही ऑप्शन?
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
Bose के नए Earbuds ने बदला ट्रेंड, Wired कनेक्शन के साथ मिला ANC
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
वॉशिंग मशीन के लिए 20000 का बजट, ये रहे बेहतरीन मॉडल्स
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?
Galaxy A36-A56 के बाद Samsung के इन फोन की बढ़ सकती है कीमत, जानें कब?

वीडियोज

जेल के वो 21 दिन...आज खुलेगा राज!
Shehzad Poonawalla के साथ हुई इस घटना की पूरी कहानी क्या है?
Kathua में CISF जवानों के बीच फायरिंग, 2 अधिकारी समेत चार जवानों की गई जान!
सिर्फ ज्ञानेश के इस्तीफे से क्या होगा?
ज्ञानेश के इस्तीफे से SIR 'दर्द' खत्म होगा?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
बिहार का रहने वाला शख्स जम्मू में गिरफ्तार, फोन में निकले पाकिस्तानी नंबर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, BJP के इन विधायकों पर नजर
राज्यसभा चुनाव में तीसरी सीट पर जीत के लिए अखिलेश ने बिछाई बिसात, जानें प्लान
14 की उम्र में पिता को खो चुके थे शान, 17 की उम्र में गाया पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
शान ने 17 की उम्र में गाया था पहला गाना, एक्टिंग में भी आजमाया हाथ
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
मारा गया पाकिस्तानी आतंकी मूसा, सुरक्षाबलों ने कश्मीर में आधी रात को किया ढेर
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
'आप राज्य का दर्जा सही...', CM उमर अब्दुल्ला का BJP पर तंज
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
सपा सांसद इकरा हसन बोलीं- 'यूपी में चुनाव हैं इसलिए तोड़ी सहारनपुर की मस्जिद'
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
किस तरह का संगीत सुनता था अकबर, कैसे बहलाता था अपना मन?
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
ITBP में नौकरी पाने का मौका, 81 हजार तक मिलेगी सैलरी
Embed widget