एक्सप्लोरर

6.7 इंच की डिस्प्ले और पंच होल कैमरा के साथ लॉन्च हुआ सस्ता स्मार्टफोन, जानिए इन ऑफर्स के साथ कब है पहली सेल

इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लैंस दिया गया है. इसके अलावा इसमें  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है.

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी इनफिनिक्स ने अपना सस्ता स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. यह कंपनी का दमदार स्मार्टफोन है. Infinix Hot 11 2022 में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है. इसकी डिस्प्ले फुल एचडी प्लस है. इस स्मार्टफोन को 2 कलर ऑप्शन ग्रीन और ब्लैक में खरीदा जा सकेगा. 

कंपनी ने इस स्मार्टफोन का केवल एक ही वेरिएंट लॉन्च किया है. इसमें 4 जीबी की रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है. वहीं माइक्रोएसडी कार्ड से इसकी इंटरनल मैमोरी को 1024 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है. वहीं इसमें UniSoc T610 प्रोसेसर दिया गया है. 

कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ लैंस दिया गया है. इसके अलावा इसमें  8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 16 घंटे तक वीडियो देख सकते हैं या लगातार 34 घंटे तक म्यूजिक प्ले कर सकते हैं या 28 घंटे तक वेब ब्राउजिंग कर सकते हैं या फिर 22 घंटे तक 4जी नेटवर्क पर बात कर सकते हैं.

यह एक डुअल सिम 4जी स्मार्टफोन है. यह गूगल के एंड्रॉयड 11 पर काम करता है. फ्लिपकार्ट से इसे केवल 8999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके साथ सेकंड जेन गूगल नेस्ट हब को केवल 4999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं गूगल मिनी नेस्ट को 1999 रुपये में खरीदा जा सकता है. वहीं इसे अलग अलग बैंकों के क्रेडिट कार्ड से केवल 312 रुपये महीने की EMI पर खरीदने का ऑफर है. 

इसकी पहली सेल 21 अप्रैल 2022 से फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी. इसका मुकाबला सैमसंग F12, Redmi 10,redmi 9i Sport, Realme C31, Realme Narzo 50A, Motorola e40 जैसे स्मार्टफोन्स से होने वाला है. 

यह भी पढ़ें: मोबाइल की बैटरी में आग लगने के 5 कॉमन कारण

यह भी पढ़ें: एंड्रॉयड स्मार्टफोन में व्हाट्सऐप चैट्स को कैसे करें आर्काइव, ये रहा स्टेप बाई स्टेप पूरा प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
दिवाली से पहले घर की हवा को लेकर हैं परेशान? इन Air Purifier पर नजर डालें
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
Jio से टक्कर के बीच मस्क का दांव, भारत में किफायती होगा Starlink?
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता
70 पर्सेंट भारतीय Firms का AI पर फोकस, Security को लेकर बढ़ी चिंता

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget