एक्सप्लोरर

WhatsApp New Feature: अब प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके देख सकेंगे यूजर्स का Status, जल्द आ रहा ये फीचर

WhatsApp पर स्टेटस फीचर को जल्द ही अपडेट मिलने वाला है. इस अपडेट के बाद यूजर्स सिर्फ प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करके स्टेटस देख पाएंगे. ये फीचर इंस्टाग्राम की तरह होगा. आइए जानते हैं ये कैसे काम करेगा.

WhatsApp अपने यूजर्स का एक्सपीरिएंस बेहतर करने के लिए फीचर्स को समय-समय पर अपडेट करता रहता है. एक बार फिर कंपनी ऐसा करने जा रही है. ज्यादातर यूजर्स हर दिन अपनी डेली लाइफ से जुड़े इवेंट्स को अपने WhatsApp स्टेटस के जरिए अपने फ्रैंड्स के शेयर करते हैं. वहीं अब इसमें जल्द नया अपडेट मिल सकता है. दरअसल अब यूजर्स लिस्ट में शो हो रही कॉन्टैक्ट्स की प्रोफाइल पिक्चर पर ग्रीन कलर की रिंग बनी होगी, जिस पर टैप करके यूजर्स डायरेक्ट स्टेटस को देख सकेंगे. अभी तक स्टेटस में जाकर सेप्रेटली इसे देखा जा सकता था. हालांकि कंपनी की तरफ से इसको लेकर अभी तक आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. 

ऐसे करेगा काम 
WhatsApp के लेटेस्ट अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक स्टेटस फीचर अपडेट होने के बाद अगर कोई यूजर अपना स्टेटस अपलोड करता है, तो उसकी प्रोफाइल पिक्चर पर ग्रीन कलर की रिंग बन जाएगी, जिससे ये पता चलेगा कि इस यूजर ने अभी स्टेटस अपडेट किया है. ये फीचर बीटा वर्जन 2.21.17.5. पर स्पॉट किया गया है. माना जा रहा है कि इस फीचर की अभी टेस्टिंग की जा रही है और कंपनी जल्द ही इसका ऐलान कर सकती है. 

Instagram जैसा होगा फीचर
ये फीचर इंस्टाग्राम की तरह होगा. जैसे उसमें चैट्स में प्रोफाइल पर रिंग बनी आती है और उस पर टैप करके यूजर्स दूसरे यूजर्स की स्टोरी को देख सकते हैं ठीक उसी तरह व्हाट्सऐप का ये फीचर काम करेगा. कंपनी ने इस स्टेटस फीचर को साल 2017 में लॉन्च किया था, जिसे अपेडट मिलने जा रहा है.  

iOS से Android में ट्रांसफर कर पाएंगे चैट
WhatsApp ने हाल ही में अपने मोस्ट अवेटेड फीचर का ऐलान किया है, जिसमें यूजर्स अपने iOS की चैट आसानी से Android में ट्रांसफर कर सकेंगे. अभी तक अगर आप iPhone से एंड्रॉयड फोन पर स्विच करते थे तो आपको चैट ट्रांसफर क करने के लिए थर्ड पार्टी ऐप का सहारा लेना पड़ता था. इसके अलावा और भी कई झंझटों से गुजरना पड़ता था, लेकिन अब WhatsApp अपने यूजर्स को ये सुविधा देने जा रहा है. WhatsApp ने Samsung Galaxy Unpacked इवेंट में इसका ऐलान किया है. जिसके बाद सबसे पहले सैमसंग यूजर्स आसानी से अपने आईफोन की चैट्स इनमें ट्रासंफर कर सकेंगे. इसकी शुरुआती इस इवेंट में लॉन्च हुए Samsung के फोल्डेबल फोन से होगी. कंपनी ने अपने ऐलान में कहा कि अगर आप मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम को स्विच करना चाहते हैं तो WhatsApp आपकी वॉइस नोट्स समेत पूरी चैट्स को सेफली ट्रांसफर कर सकेगा. इस फीचर का मकसद है कि यूजर्स अपने पसंद के ऑपरेटिंग सिस्टम में चैट के साथ आसानी से स्विच कर सकें.

ये भी पढ़ें

WhatsApp Trick: एक साथ 256 लोगों को ऐसे भेजें एक ही मैसेज, नहीं पड़ेगी ग्रुप बनाने की जरूरत

WhatsApp ने iOS से Android में चैट ट्रांसफर फीचर को किया पेश, Samsung के स्मार्टफोन से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget