एक्सप्लोरर

लो बजट वालों के लिए Nokia ने लॉन्च किया ये सस्ता फोन, इतनी है कीमत  

लो बजट वालों के लिए नोकिया ने एक सस्ता एंड्रॉइड फोन Nokia C12 आज लॉन्च कर दिया है. मोबाइल फोन की बिक्री 17 मार्च से शुरू होगी. 

Nokia C12 Launch: अगर आप 5,000 रुपये के बजट में अपने लिए अच्छा स्मार्टफोन ढूंढ रहे हैं तो आज नोकिया ने बाजार में Nokia C12 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 12 गो एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया है. स्मार्टफोन की बिक्री 17 मार्च से शुरू होगी और आप इसे अमेजन के माध्यम से खरीद पाएंगे. स्मार्टफोन को आप डार्क सियान, चारकोल और लाइट मिनी कलर में खरीद पाएंगे. मोबाइल फोन 6.3 इंच एचडी प्लस डिस्पले के साथ आता है जो 60hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है.

मोबाइल फोन के अन्य स्पेसिफिकेशन पर नजर डालें तो इसमें आपको ऑक्टाकोर (Unisoc 9863A1) प्रोसेसर मिलता है जिसमें आपको 2GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. हालांकि आप चाहे तो रैम को 4GB तक बढ़ा सकते हैं. स्मार्टफोन में बैक साइड पर 8 मेगापिक्सल का कैमरा और फ्रंट में सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. फ्रंट कैमरा पोट्रेट और नाइट मोड को सपोर्ट करता है. स्मार्टफोन 3000 एमएएच की बैटरी के साथ आता है जो 5 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करता है. कंपनी ने दावा किया है कि ये स्मार्टफोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन चल सकता है. धूल और पानी से ये फोन खराब नहीं होगा क्योंकि इसे ip52 की भी रेटिंग मिली हुई है. Nokia C12 को कंपनी 2 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देगी. हालाकी एंड्रॉइड ओएस का सपोर्ट कंपनी कब तक देगी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है.

Introducing the all new Nokia C12, with Octa core processor, 4GB RAM, Night and Portrait mode on front and rear cameras, and the trust of Nokia phones. Get your hands on Nokia C12 to be #FullOnConfident pic.twitter.com/sSmmIKDf1f

— Nokia Mobile India (@NokiamobileIN) March 13, 2023

">

कुल मिलाकर बजट सेगमेंट को टारगेट करते हुए नोकिया ने येस्मार्टफोन आज लॉन्च कर दिया है जिसकी बिक्री 17 मार्च से शुरू होगी. 

8000 में ये ऑप्शन भी मौजूद है

अगर आप 10,000 रुपये से कम में अपने लिए अच्छा फोन खरीदना चाहते हैं तो POCO C55 एक बढ़िया ऑप्शन है. इस फोन को आप में 8,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं. मोबाइल फोन पर आपको 8,350 रुपये का एक्सचेंज डिस्काउंट और 500 रुपये का डिस्काउंट डेबिट और क्रेडिट कार्ड पर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: फ्री...फ्री...फ्री के चक्कर में महिला ने गवाएं मेहनत से कमाएं 7 लाख, आप मत करना ये गलती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग
क्या होता है Quantum Computer? जानिए नॉर्मल कंप्यूटर से कैसे है अलग
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
कैसे Android Phones भूकंप आने से पहले ही अलर्ट भेज देते हैं? जानिए क्या है इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
सिर्फ बोलने से ही लॉक हो जाएगा आपका स्मार्टफोन! जानें कैसे यूज करें ये फीचर
Satellite Internet: कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?
कैसे काम करता है सैटेलाइट इंटरनेट, आसमान से आपके घर तक कैसे पहुंचता है नेटवर्क?

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case:'विग लगाता था... इसलिए मरना था?' सिया का चौंकाने वाला दावा!
Welcome to the Jungle Review: Akshay Kumar की मजेदार कॉमेडी, लॉजिक नहीं सिर्फ एंटरटेनमेंट
Raakh के Villain Akash Makhija ने सुनाई struggle, Death Threatsऔर success की अनसुनी कहानी
Sansani | Ketan Agrawal Murder Case:मर्डर से ठीक एक दिन पहले सिया और चेतन ने रची थी ये साजिश!
Ketan Murder Case: 350 फीट गहरी खाई...'क्राइम कुंडली' सामने आई! | Bharat ki Baat

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
थलापति विजय का बड़ा फैसला, जननायकन के प्रोड्यूसर को दिल्ली में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP-DMK भड़की
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
यूपी में बदलने वाला है मौसम, अयोध्या-वाराणसी समेत 31 जिलों में बारिश का अलर्ट; जानें IMD का अपडेट
IND vs IRE 1st T20I: भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
भारत की हार के 3 बड़े कारण, जानें क्यों और कैसे आयरलैंड के खिलाफ खत्म हुई बादशाहत
Carry On Jatta 4 BO Collection Day 1: 'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
'कैरी ऑन जट्टा 4' ने मचाई धूम, गिप्पी ग्रेवाल की फिल्म ने तोड़ा अपने पहले पार्ट का रिकॉर्ड, जानें- कलेक्शन
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
केतन को 350 फीट गड्ढे में धक्का चेतन दिया या सिया? CCTV और हुड्डी में उलझी मर्डर मिस्ट्री
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर सैकड़ों ट्रक खड़े, आम लोगों से भी जब्त हो रहा राशन
PoK विद्रोह: पाकिस्तान की फूड ब्लॉकेड नीति 14वें दिन भी जारी! कहुटा बॉर्डर पर खड़े सैकड़ों ट्रक
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके ने धर्मेंद्र प्रधान को भेजा 'गिफ्ट', बोले - 'हैप्पी बर्थडे, प्लीज...'
Explained: दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में SIR के लिए कस लें कमर, क्या, कैसे, कब और क्यों होगा?
दरवाजे पर दस्तक, फॉर्म और मतदान का अधिकार! दिल्ली में क्या, कैसे, कब और क्यों होगा SIR?
Embed widget