एक्सप्लोरर

फ्री...फ्री...फ्री के चक्कर में महिला ने गवाएं मेहनत से कमाएं 7 लाख, आप मत करना ये गलती

एक महिला को अननोन नंबर से कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को बैंक ऑफिशियल बताया और महिला को मुफ्त में एंड्रॉयड फोन, क्रेडिट कार्ड और स्पोर्ट्स क्लब की मेंबरशिप ऑफर की.

हम भारतीयों को फ्री में मिल रहा कोई भी सामान बड़ा पसंद आता है और हम आसानी से फ्री शब्द को सुनते ही किसी भी बात या व्यक्ति में यकीन कर लेते हैं. मुंबई की एक महिला ने फ्री-फ्री के चक्कर में अपने मेहनत से कमाए हुए 7 लाख रुपये गंवा दिए. दरअसल, महिला को एक अननोन नंबर से कॉल आया जिसमें व्यक्ति ने खुद को सौरभ शर्मा बताया और कहा कि वह बैंक से बोल रहा है. सौरभ ने महिला को एक क्रेडिट कार्ड ऑफर किया साथ ही शहर में एक स्पोर्ट्स क्लब की मेंबरशिप भी फ्री में देने की बात कही. ऑफर को सुनते ही महिला खुश हो गई और उसने क्रेडिट कार्ड के लिए हामी भर दी.

महिला ने सौरव को अपना आधार कार्ड और अन्य निजी जानकारी प्रदान की ताकि क्रेडिट कार्ड की प्रोसेस शुरू हो पाए. इसके बाद सौरभ ने महिला से कहा कि वह क्रेडिट कार्ड को एक एंड्रॉयड फोन के जरिए घर से ही एक्टिवेट कर सकती हैं. हालांकि महिला आईफोन चलाती थी. फिर स्कैमर ने स्कैम को अंजाम देने के लिए महिला को एक एंड्रॉयड फोन भी मुफ्त में दिया. फोन घर पर पहुंचाने के लिए स्कैमर ने महिला से उसका एड्रेस भी लिया और उसी दिन फोन को घर पर पहुंचा दिया. 

सौरभ शर्मा नाम के स्कैमर ने फोन में पहले से ही दो ऐप DOT Secure और Secure Envoy Authenticator इंस्टॉल किए हुए थे. जैसे ही महिला को फोन मिला तो उन्होंने इसमें सिम कार्ड डाला और क्रेडिट कार्ड का एक्टिवेशन शुरू कर दिया. इसके कुछ ही देर बाद महिला को एक एसएमएस मिला जिसमें उनके अकाउंट से 7 लाख रुपये कट गए थे. इस मैसेज के मिलते ही महिला को लगा कि वह स्कैम का शिकार हुई है और उन्होंने फिर इसके खिलाफ केस दर्ज किया. 

इस तरह खुद को रखें सेफ

स्कैमर ने बड़े ही चालाकी से महिला की निजी जानकारी चुराई और इसका इस्तेमाल करते हुए मेहनत से कमाए 7 लाख रुपये उड़ा दिए. महिला की गलती बस इतनी रही कि वह फ्री के चक्कर में लालच में आ गई और यहीं से स्कैम की शुरुआत हुई. हमेशा ध्यान रखें कि कभी भी अपनी निजी जानकारी किसी भी व्यक्ति को शेयर न करें. विषेशकर अनजान लोगों को कभी भी कुछ न बताए. यदि आपको ऐसा कॉल या अन्य किसी भी तरह का मैसेज आदि कभी आता भी है तो आप इसे इग्नोर करें और खुद को इस तरह के स्कैम से सुरक्षित रखें. 

यह भी पढ़ें: 17 मार्च से खरीद पाएंगे OPPO का नया Find N2 Flip फोन, भारत में इतने रुपये का मिलेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
100mbps इंटरनेट स्पीड के बाद भी डाउनलोड क्यों होता है स्लो? जानें सच्चाई
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
मैक्सिमम कितने Watt तक का चार्जर सपोर्ट कर सकता है स्मार्टफोन?
Incognito Mode Truth: कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?
कैसे काम करता है Incognito Mode, कौन-कौन देख सकता है एक्टिविटी?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget