एक्सप्लोरर

Netflix में आ रहा है नया फीचर, दोस्तों के साथ पासवर्ड नहीं कर पाएंगे शेयर, जानें बड़ी खबर

Netflix एक नए फीचर का टेस्ट कर रहा है. इस फीचर के आने से यूजर्स के लिए अपने दोस्तों के साथ अकाउंट का पासवर्ड शेयर करना मुश्किल होगा. अमेरिका में लगभग 40 फीसदी यूजर दूसरे के पासवर्ड से नेटफ्लिक्स देखते हैं.

Netflix को दुनिया भर में काफी लोग देखते हैं और लगभग आधे लोग इसके लिए किसी दूसरे व्यक्ति के नेटफ्लिक्स सब्सक्रिप्शन का इस्तेमाल करते हैं. नेटफ्लिक्स अब एक नए फीचर का टेस्ट कर रहा है जिससे पासवर्ड शेयर करना मुश्किल होगा.

एक रिपोर्ट के अनुसार यूजर्स के पास चेतावनी मैसेज आ रहे हैं कि "अगर आप अकाउंट के ऑनर के साथ नहीं रहते हैं, तो आपको अपने अकाउंट से नेटफ्लिक्स देखना पड़ेगा" नेटफ्लिक्स का कहना है कि वर्तमान में इस फीचर का टेस्ट किया जा रहा है और इसलिए अभी यह सीमित नेटफ्लिक्स अकाउंट्स पर ही देखा जा रहा है.नेटफ्लिक्स के प्रवक्ता के अनुसार "इस टेस्ट को यह सुनिश्चित करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है कि नेटफ्लिक्स अकाउंट्स का उपयोग करने वाले लोग ऐसा करने के लिए ऑथराइज हों."

कोड के जरिए वैरीफिकेशन व्यूवर वेरीफिकेशन में देरी कर सकते हैं और नेटफ्लिक्स देखते रह सकते हैं. लेकिन जब वे नेटफ्लिक्स को फिर से ऑपन करते हैं तो मैसेज फिर से मिलेगा और उन्हें स्ट्रीमिंग जारी रखने के लिए एक नया अकाउंट ऑपन करने की जरूरत होगी. फीचर के टेस्टिंग के दौरान यूजर टेक्स्ट या ईमेल के माध्यम से भेजे गए कोड को वेरीफाई करके एक्सेस की अनुमति दे सकते हैं. नेटफ्लिक्स की सर्विस टर्म्स के अनुसार स्ट्रीमिंग सर्विस के लिए किसी यूजर के अकाउंट को परिवार के सदस्यों के अलावा बाहर के लोगों को शेयर नहीं किया जा सकता.

40 फीसदी अमेरिकी यूजर करते हैं दूसरे के पासवर्ड का इस्तेमाल नेटफ्लिक्स का यह बड़ा कदम माना जा रहा है. यूजर मेंबरशिप फीस से बचने के लिए पासवर्ड शेयर करते हैं. क्योंकि इसके सब्सक्रिप्शन को कई यूजर महंगा मानते हैं. लगभग 40 प्रतिशत अमेरिकियों का कहना है कि वे नेटफ्लिक्स का उपयोग दूसरे व्यक्ति के लॉगिन और पासवर्ड से करते हैं. लैडिंग ट्री के एक सर्वे के अनुसार फरवरी में 72 प्रतिशत लोगों ने कहा था कि वे अपने अकाउंट के इस्तेमाल की किसी दूसरे व्यक्ति को इजाजत दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें

5G फोन खरीदने का है प्लान, तो ये हैं सबसे सस्ते ऑप्शन

200 रुपये से कम में पाएं प्रीपेड प्लान्स, Jio-Airtel-Vi दे रहे हैं ये ऑफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
दुनिया के साथ 6G की रेस में भारत, Jio ने जताई शुरुआती रोलआउट की उम्मीद
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'मैं अयोध्या से चुनाव लड़ने को तैयार आप भी...', CM योगी ने कबूल किया अखिलेश का चैलेंज!
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'बॉलिंग मशीन ही लगा दो', 250 चेज होने पर भारतीय स्पिनर का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
'मैं नरेंद्र मोदी, RSS से एक दशक से लड़ रहा हूं', राहुल बोले- 'हर चाल से वाकिफ हूं'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
सिर्फ 3 महीने का मौका, यूपी सरकार की नई योजना से चुकता कर लें पुराने टैक्स विवाद
Embed widget