एक्सप्लोरर

5G फोन खरीदने का है प्लान, तो ये हैं सबसे सस्ते ऑप्शन

अगर आप कम कीमत में एक शानदार 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए ये 3 शानदार ऑप्शन हैं. 20 हजार से 40 हजार की रेंज में आपको ये फोन मिल जाएंगे.

आजकल मार्केट में ट्रेंड तेजी से बदल रहा है. टेक्नोलॉजी में भी तेजी से बदलाव आ रहा है. यही वजह है कि भारत में तेजी से 5जी फोन लॉन्च हो रहे हैं. 5G स्मार्टफोन तेजी से मार्केट में अपनी जगह भी बना रहे हैं. भले ही अभी 5G टेक्नोलॉजी भारत में नहीं आई हो, लेकिन फोन निर्माता कंपनी यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए 5G नेटवर्क के साथ नए स्मार्टफोन लॉन्च कर रही हैं. हालांकि लोगों को लगता है कि 5G स्मार्टफोन ज्यादा महंगे होते हैं लेकिन अब कम कीमत में भी 5G फोन मिल जाएंगे. आज हम आपको 20,000 रुपये से 40,000 रुपये के बीच में आने वाले 5G स्मार्टफोन के बारे में बताएंगे. आप अपने बजट के हिसाब से फोन खरीद सकते हैं.

Vivo V20 Pro- वीवो का ये स्मार्टफोन 29,990 रुपये में मिल जाएगा. इसमें सिंगल वेरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ मिलेगा. इसमें 6.44 इंच का फुल HD+ एमोलेड डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल का है. ये स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 765G प्रोसेसर और एंड्रॉइड 11 पर काम करता है. मेमोरी को कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं. फोन में 4000 mAh की बैटरी दी गई है. आपको इस मोबाइल में ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा. इसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल, दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल, तीसरा 2 मेगापिक्सल का सेंसर और फ्रंट के लिए ड्यूल सेंसर दिया गया है. जिसमें पहला सेंसर 44 मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8 मेगापिक्सल का है.

Moto G 5G- अगर आपका बजट 20 हजार के आसपास का है तो आपके लिए मोटोरोला का Moto G 5G एक शानदार ऑप्शन है. इस फोन में आपको 6 जीबी रैम और 128 जीबी का स्टोरेज मिलेगा, स्टोरेज को आप माइक्रोएसडी कार्ड से 1 टीबी तक बढ़ा सकते हैं. फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ LCD IPS HDR10 मैक्स विजन डिस्प्ले  मिलेगा. इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 750जी का प्रोसेसर दिया गया है. जो एंड्रॉइड 10 पर काम करता है. फोन को पावरफुल बनाने के लिए 5000 mAh की बैटरी दी गई है. आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का सेंसर सेकेंडरी कैमरा, तीसरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है. सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का सेंसर दिया गया है. अगर कीमत की बात करें तो आप इस फोन को 20,999 रुपये में खरीद सकते हैं.

 Xiaomi Mi 10T Pro- अगर आपका बजट 40 हजार तक है तो आप शाओमी का ये 5G स्मार्टफोन खरीद सकते हैं. इस फोन की कीमत 39,999 रुपये है. फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है. फोटोग्राफी के लिए ये शानदार फोन है. आपको ट्रिपल रियर कैमरा मिलेगा, जिसमें प्राइमरी सेंसर 108 मेगापिक्सल, जिसका अपर्चर f/1.69 है. दूसरा सेंसर 13 मेगापिक्सल जिसका अपर्चर f/2.4  का है. तीसरा कैमरा 5 मेगापिक्सल है, जिसका अपर्चर f/2.4 का है. सेल्फी के लिए 20 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-क्लियर सेंसर दिया गया है. आपको फोन में 8 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी. इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल HD+ LCD डॉट डिस्प्ले दिया गया है. जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल का है. इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर है जो एंड्रॉइड 11 पर काम करता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

iOS 27 beta 3 हो गया रिलीज, आईफोन यूजर्स को मिले ये धांसू नए फीचर्स
iOS 27 beta 3 हो गया रिलीज, आईफोन यूजर्स को मिले ये धांसू नए फीचर्स
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
कैसे मापी जाती है इंटरनेट की स्पीड? Megabytes या Megabits, जानें सच्चाई
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान
चलते-चलते अचानक बंद हो गया लैपटॉप का कीबोर्ड? इन आसान तरीकों से हो जाएगा समाधान
Meta on CSEAM: सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?
सरकार की सख्ती के बाद Meta की सफाई, बताया- बच्चों के यौन शोषण कंटेंट पर क्या की कार्रवाई?

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी पर डोनाल्ड ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
मेलोनी को लेकर ट्रंप के बदले सुर, तुर्किए पहुंचकर की इटली PM की तारीफ, कहा- 'वो मुझे बहुत पसंद, लेकिन...'  
Maharashtra Rain News Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
Live: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, गोदावरी का जलस्तर बढ़ा, नासिक में कई मंदिर डूबे, मुंबई में पानी की किल्लत खत्म
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
क्रैश हुआ या कोई और बात... कराची के पास बीच हवा में गायब हुआ पाकिस्तानी प्लेन
Welcome To The Jungle BO Day 12: 'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार दिखाई तेजी, अब बस इतने करोड़ कमाते ही हो जाएगी हिट
'वेलकम टू द जंगल' ने दूसरे मंगलवार भी खूब छापे नोट, बस अब इतने करोड़ और कमाते ही हो जाएगी हिट
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
'संजू सैमसन खुद हो गए टीम इंडिया से बाहर', रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
Explained: अब गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को शामिल करने की यही वजह?
गैर-मुस्लिम से शादी के लिए वक्फ की इजाजत जरूरी! क्या बोर्ड में 2 हिंदुओं को जोड़ने की यही वजह?
Pregnancy Test Kit: प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
प्रेग्नेंसी किट कैसे पता कर लेती है आप प्रेग्नेंट हैं या नहीं? समझिए इसके पीछे का साइंस
Embed widget