एक्सप्लोरर

मोबाइल यूजर्स पर महंगाई की मार! फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान, जियो, एयरटेल समेत सारी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम

मोबाइल रिचार्ज के लिए यूजर्स को अब ज्यादा पैसा देना पड़ सकता है. इसी महीने टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं. ओवरऑल टैरिफ में 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • मोबाइल कंपनियों के रेवेन्यू में आई कमी, टैरिफ बढ़ाना तय।
  • अगले कुछ हफ्तों में बढ़ेंगे जियो, एयरटेल, वीआई, बीएसएनएल प्लान।
  • रिचार्ज प्लान 15% तक महंगे हो सकते हैं, ₹50 तक की वृद्धि।
  • कंपनियां पहले भी बढ़ा चुकी हैं टैरिफ और घटा चुकी हैं वैलिडिटी।

मोबाइल यूजर्स पर एक बार फिर महंगाई की मार पड़ने वाली है. हाल ही में जियो को छोड़कर बाकी सभी कंपनियों ने अपने प्लान महंगे किए थे और अब एक बार फिर उनके दाम बढ़ने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगले कुछ हफ्तों में सरकारी कंपनी BSNL समेत जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) टैरिफ बढ़ाने जा रही है. इसका सीधा असर मोबाइल यूजर्स पर पड़ेगा और अब उन्हें रिचार्ज प्लान के लिए ज्यादा पैसा खर्च करना होगा. 

टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू हो रहा है कम

पिछले कुछ महीनों से टेलीकॉम कंपनियों का रेवेन्यू कम हो रहा है और इसे बढ़ाने के लिए यूजर्स की जेब पर जोर बढ़ेगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सितंबर तिमाही में इन कंपनियों का रेवेन्यू गिरकर 10 प्रतिशत रह गया है, जबकि इससे पहले की चार तिमाहियों में ये कंपनियां 14-16 प्रतिशत का रेवेन्यू रिकॉर्ड कर रही थी. दिसंबर तिमाही में रेवेन्यू के और कम होने की बात कही जा रही है, जिसके चलते कंपनियां दाम बढ़ाने पर मजबूर होंगी. 

कितने महंगे हो जाएंगे रिचार्ज प्लान?

माना जा रहा है कि ओवरऑल टैरिफ में 15 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. ET Telecom की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि लगातार महंगाई और अगले कुछ महीनों में बड़ा चुनाव न होने के चलते टेलीकॉम कंपनियां दिसंबर में टैरिफ हाइक कर सकती हैं. इस कारण 28 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लगभग 50 रुपये महंगा हो सकता है. 

ये कंपनियां पहले भी बढ़ा चुकी हैं दाम

पिछले महीने Vi ने अपने 1999 रुपये वाले एनुअल प्लान को 12 प्रतिशत और 84 दिनों वाले प्लान को 7 प्रतिशत महंगा कर दिया था. इसी तरह भारती एयरटेल ने भी अपने सबसे सस्ते वॉइस ओनली प्लान को 189 रुपये की जगह 199 रुपये का कर दिया था. सरकारी कंपनी BSNL भी पीछे नहीं रही और उसके एंट्री-लेवल प्रीपेड प्लान्स की वैलिडिटी को कम कर दिया था. 

ये भी पढ़ें-

विंडोज लैपटॉप की हो जाएगी छुट्टी? सस्ती कीमत में मैकबुक लाएगी ऐप्पल, जानें कब होगी लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
iPhone Duo की प्री-बुकिंग आज से शुरू! 3 लाख का फोन आखिर कितना खास?
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
बढ़ते हवाई किराए पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, केंद्र ने कहा- '2 हफ्ते के भीतर...'
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget