एक्सप्लोरर

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित? समझें लोड का गणित

एक्सटेंशन बोर्ड में एक साथ कई गैजेट चलाना आम बात है, लेकिन ज्यादा बिजली खपत करने वाला एक डिवाइस भी ओवरलोड का खतरा बढ़ा सकता है. जानिए किन डिवाइसों को एक साथ लगाने से बचना चाहिए.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ओवरलोड से तार गरम, शॉर्ट सर्किट और आग का खतरा हो सकता है.

घर में मोबाइल चार्ज करने से लेकर लैपटॉप और टीवी चलाने तक, एक्सटेंशन बोर्ड कई काम आसान बना देता है, लेकिन एक ही बोर्ड में कई डिवाइस लगाने से पहले उसकी क्षमता का ध्यान रखना जरूरी है. कम बिजली यूज करने वाले गैजेट एक साथ चलाने में आमतौर पर परेशानी नहीं होती है, लेकिन ज्यादा बिजली खपत करने वाला कोई एक डिवाइस भी बोर्ड पर जरूरत से ज्यादा लोड डाल सकता है. इससे तार गर्म होने, उनकी सुरक्षा परत खराब होने और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है. ऐसे में सिर्फ सॉकेट गिनने की जगह यह समझना जरूरी है कि बोर्ड कितनी बिजली का लोड उठा सकता है. तो आइए जानते हैं कि एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित है. 

एक्सटेंशन बोर्ड पर कितने गैजेट चलाना सुरक्षित है

एक्सटेंशन बोर्ड पर गैजेट चलाने की सुरक्षा उसकी क्षमता और डिवाइसों की कुल बिजली खपत पर निर्भर करता है. कुछ सामान्य घरेलू एक्सटेंशन बोर्ड 1,000 से 1,500 वॉट तक का लोड संभालने के लिए बनाए जाते हैं, लेकिन यूज से पहले बोर्ड पर दी गई रेटिंग जरूर चेक करें. मोबाइल चार्जर, लैपटॉप और टीवी जैसे कम बिजली खपत करने वाले डिवाइस एक साथ चलाए जा सकते हैं. वहीं रूम हीटर, इलेक्ट्रिक केतली, गीजर, माइक्रोवेव और प्रेस जैसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले डिवाइस एक्सटेंशन बोर्ड पर ओवरलोड का खतरा बढ़ा सकते हैं. ऐसे ज्यादा बिजली खपत करने वाले डिवाइसेज को कंपनी के निर्देशों के अनुसार सीधे दीवार के सॉकेट में लगाना बेहतर है. 

कौन-से डिवाइस बढ़ा सकते हैं खतरा?

इलेक्ट्रिक केतली करीब 1,500 वॉट बिजली यूज कर सकती है, जबकि गीजर की खपत 2,000 वॉट तक पहुंच सकती है. रूम हीटर, माइक्रोवेव, वॉशिंग मशीन, फ्रिज और प्रेस जैसे डिवाइस भी ज्यादा बिजली खींच सकते हैं. ऐसे डिवाइस एक्सटेंशन बोर्ड की क्षमता से ज्यादा लोड डाल सकते हैं. ऐसे में इन्हें बोर्ड से जोड़ने की जगह सही वॉल सॉकेट का यूज करना बेहतर है.

यह भी पढ़ें - वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?

ओवरलोड होने पर क्या हो सकता है?

जब जुड़े डिवाइसेज की कुल बिजली खपत बोर्ड की तय सीमा से ज्यादा हो जाती है, तो तार तेजी से गर्म हो सकते हैं. इससे तारों पर लगी इंसुलेशन परत खराब हो सकती है और शॉर्ट सर्किट या आग लगने का जोखिम पैदा हो सकता है. बोर्ड या तार गर्म महसूस हों, जलने जैसी गंध आए या प्लग के आसपास रंग बदलने लगे, तो बिजली सप्लाई सुरक्षित तरीके से बंद करके यूज रोक दें. 
 
यह भी पढ़ें -  दिवाली पर मिठाई नहीं, 2,000 रुपये से कम में गिफ्ट करें ये टेक गैजेट्स

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
फ्रिज की रबर और कूलिंग का क्या है कनेक्शन? जानें इसके पीछे की टेक्नोलॉजी
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
40 हजार रुपये का है बजट, तो खरीद सकते हैं ये दमदार Phones
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
Macbook की टक्कर के हैं ये 3 लैपटॉप, फीचर्स के तो कहने ही क्या
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
HP का प्रीमियम लैपटॉप लॉन्च, 192GB मेमोरी और AI प्रोसेसिंग पर फोकस
Advertisement

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
भूकंप से डोली धरती, रूस में 7.0 तीव्रता के तेज झटके किए गए महसूस
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
'सच क्या है बताता हूं...', सहर शेख के पिता ने जॉइन की शिवसेना तो बोले वारिस पठान
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
केंद्र की किस बात से खुश नहीं सोनम वांगचुक? बोले- 'फर्क 19-20 का नहीं...'
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget