एक्सप्लोरर

क्या इंसानो से ज्यादा पावरफुल और इंटेलिजेंट हो जाएगा AI? माइक्रोसॉफ्ट ने दी अहम जानकारी

Superintelligent AI: माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने सुपर इंटेलिजेंट AI को लेकर एक अहम जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि क्या फ्यूचर AI इंसानो से ज्यादा पावरफुल और इंटेलिजेंट होगा या नहीं.

जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ने पिछले साल से ही बाजार में अपनी एक अलग पहचान बना ली है. ओपन एआई ने जैसे ही चैट जीपीटी लॉन्च किया, महज 5 दिन में इस चैटबॉट ने 1 मिलियन का ट्रैफिक हासिल कर लिया था. इतने बड़े यूजरबेस तक पहुंचने में यूट्यूब, इंस्टाग्राम, गूगल आदि को सालों का समय लगा था. AI के आने के बाद नौकरी पेशा लोगों के मन में एक डर ये है कि इससे उनकी नौकरी चली जाएगी क्योकि AI टूल आज उनके काम को आसानी से कुछ ही मिनट में पूरा कर ले रहे हैं. काम्प्लेक्स से काम्प्लेक्स सवाल को AI सेकंड्स में बता देता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि AI लोगों के हिसाब से अपने ज्ञान को बड़ा रहा है और भविष्य में ये और बेहतर हो सकता है.

माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने कही ये बात 

रायटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट के अध्यक्ष ब्रैड स्मिथ ने सुपर इंटेलिजेंट AI पर अपनी बात रखते हुए कहा कि AI इंसानो से ज्यादा पावरफुल और इंटेलिजेंट नहीं होगा. उन्होंने कहा कि आने वाले 12 महीनो में कोई भी सुपर इंटेलिजेंट AI देखने को नहीं मिलेगा. साथ ही उन्होंने इस बात को भी खारिज किया जिसमें ये कहा जा रहा है कि ओपन एआई ने एक ऐसा टूल बनाया है जो इंसानो के लिए खतरनाक है.

सुपर इंटेलिजेंट AI कब आएगा?

ब्रैड स्मिथ ने कहा कि सुपर इंटेलिजेंट AI के लिए फिलहाल सालों लग सकते हैं, हो सकता है कि इसमें 10 साल से भी ज्यादा लग जाएं. उन्होंने कहा कि फिलहाल सुपर इंटेलिजेंट AI के बजाय हमे सेफ्टी पर फोकस करने की जरूरत है जो वर्तमान की एक बड़ी डिमांड है.  

सुपर इंटेलिजेंट AI से क्या है मतलब?

ऑक्सफ़ोर्ड विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, निक बोस्ट्रोम के अनुसार, सुपरइंटेलिजेंस "कोई भी बुद्धि है जो रुचि के लगभग सभी क्षेत्रों में मनुष्यों के संज्ञानात्मक प्रदर्शन से कहीं अधिक है. इसका मतलब ये है कि सुपरइंटेलिजेंट एआई केवल एक विशिष्ट कार्य ही नहीं, बल्कि लगभग हर क्षेत्र में इंसानों से बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम होगा. हालांकि इसके लिए फिलहाल सालों का समय लगेगा. सुपर इंटेलिजेंट AI तभी संभव है जब इसे समय और लोगों के जरूरत के हिसाब ट्रेन किया जाए.

यह भी पढ़ें:

WhatsApp: मोबाइल पासवर्ड पता होने के बावजूद दोस्त नहीं खोल पाएंगे आपकी सीक्रेट चैट्स, आया ये नया फीचर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget