एक्सप्लोरर

बड़ी आफत! Google की सिक्योरिटी अपडेट ने बढ़ाई Pixel यूजर्स की सिरदर्दी, अपडेट के बाद आ रहीं ये दिक्कतें

Google की लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट के बाद पिक्सल यूजरों को डेटा कनेक्टिविटी और ओवरहीटिंग की समस्या हो रही है. अभी तक गूगल की तरफ से इसका कोई फिक्स जारी नहीं किया गया है.

गूगल की लेटेस्ट सिक्योरिटी अपडेट पिक्सल यूजर्स की मुश्किलें बढ़ा रही है. यह अपडेट इंस्टॉल करने के बाद से ही यूजर्स को डेटा कनेक्टिविटी की समस्या आ रही है. इस समस्या से पिक्सल 6 सीरीज से लेकर पिक्सल 9 लाइनअप यूज करने वाले यूजर परेशान है. इससे नाराज यूजर्स रेडिट और गूगल की सपोर्ट फोरम पर अपने गुस्से का इजहार कर रहे हैं. यहां यूजर्स अपडेट इंस्टॉल करने के बाद आ रही परेशानियों को बयान कर रहे हैं. 

ओवरहीटिंग की भी हो रही समस्या

पिक्सल यूजर्स सिर्फ डेटा कनेक्टिविटी को लेकर ही परेशान नहीं हैं. एक पिक्सल 7 यूजर ने रेडिट पर लिखा कि अपडेट इंस्टॉल करने के बाद उसका फोन गर्म होने लगा और इसमें डेटा कनेक्टिविटी की परेशानी आने लगी. इसी तरह की परेशानी पिक्सल 8 यूजर और पिक्सल 9 यूजर को आ रही है, जिसमें उनके फोन से बार-बार डेटा कनेक्टिविटी कट जाती है. इस वजह से उनके कई महत्वपूर्ण काम प्रभावित हो रहे हैं.

ट्रबलशूटिंग भी नहीं कर रही काम

इन समस्याओं से परेशान कुछ यूजर्स ने ट्रबलशूटिंग की कोशिश की, लेकिन इसमें भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही. कई पिक्सल यूजर्स ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करके भी देखा, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हो रहा. अगर आप एक पिक्सल यूजर हैं और मोबाइल नेटवर्क सेटिंग को रिसेट करना चाहते हैं तो बता दें कि इससे आपके फोन में सेव्ड सभी वाई-फाई पासवर्ड उड़ जाएंगे. इसी तरह ब्लूटूथ पेयरिंग भी गायब हो जाएगी.

गूगल की तरफ से नहीं आई प्रतिक्रिया

अस्थायी तौर पर पिक्सल यूजर्स 4G/VoLTE कॉलिंग को बंद कर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं. हालांकि, राहत की बात यह है कि पिक्सल डिवाइस में इस अपडेट के बाद कॉलिंग पर कोई असर नहीं पड़ा है. वहीं अभी तक गूगल की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. न तो कंपनी ने इस समस्या का संज्ञान लिया है और न ही इसे फिक्स करने के लिए कोई अपडेट जारी की है.

ये भी पढ़ें-

मार्केट में आया नया स्कैम! UPI से पैसे भेजकर लोगों को निशाना बना रहे स्कैमर्स, अभी जान लें उनकी चाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
पसीने से खराब हो सकते हैं Headphones, ऐसे बचाएं अपना डिवाइस
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
सस्ता हो सकता है मोबाइल रिचार्ज, सरकार ने बना लिया प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
5 साल में Chip Industry की शुरुआत, Semicon 2.0 का अगला बड़ा प्लान
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर
स्पैम कॉल से परेशान? TRAI का नया नियम, AI पकड़ेगा संदिग्ध नंबर

वीडियोज

Sansani | Delhi Accident News: दिल्ली में रफ्तार का 'बेकाबू शैतान' !
Passport Rules: विदेश यात्रा से पहले जान लें! बच्चों के पासपोर्ट का नियम बदला |
Chitra Tripathi | Pakistan News: पाकिस्तान का भट्ठा बैठ गया ! | Shahbaz Sharif | Asim Munir | ABP
मिट गई वो TMC..निशाने पर क्यों EC?
शिवसेना, NCP, अब तृणमूल..EC बना शूल?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
‘BJP चुनाव नहीं लड़ना चाहती, बल्कि...’, कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर राहुल का हमला
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
शरद पवार-ममता बनर्जी पर कांग्रेस नेता बोले, 'जब ये लोग छोड़कर गए थे...'
Box Office: फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
फ्राइडे को 'दायरा' की धीमी शुरुआत, जानें- 'मिर्जापुर'- 'हनुमान अंश' का कलेक्शन
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
200 से ज्यादा का स्ट्राइक रेट, राहुल द्रविड़ के बेटे ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मचाया कोहराम
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
नंदीग्राम: कांग्रेस प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर ममता ने उठाए सवाल, कहा - 'यह BJP का...'
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
MP पुलिस में 655 पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए मौका 
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
नाबालिग के यौन शोषण-हत्या मामले में भड़के राहुल गांधी, अमित शाह से पूछे सवाल
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
दिन में कितनी कॉफी पी सकते हैं, क्या कहते हैं डॉक्टर?
Embed widget