एक्सप्लोरर

करोड़ों UPI यूजर्स के लिए बड़ी खबर! पिन डाले ही खाता खाली कर देगा ये Scam, तुरंत करें ये काम

साइबर ठग पैसे ठगने के लिए एक नया स्कैम लेकर आए हैं. इसमें वो पहले UPI से पैसे भेजेंगे और कुछ ही देर में उससे कई गुना पैसे अकाउंट से साफ कर देते हैं.

साइबर जालसाज हर दिन लोगों को शिकार बनाने के लिए नए तरह के स्कैम लेकर आ रहे हैं. इनकी एक ही कोशिश होती है कि किसी भी तरह आम लोगों को अपने जाल में फंसाया जा सके. कुछ लोग जाने-अनजाने इनके शिकार बन ही जाते हैं. अब तमिलनाडु पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने लोगों को एक नए तरह के स्कैम को लेकर अलर्ट किया है. इसे 'जंप्ड डिपॉजिट' स्कैम कहा जा रहा है. नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल पर ऐसे स्कैम की कई शिकायतें मिली हैं. 

क्या है जंप्ड डिपॉजिट स्कैम?

इस तरह के स्कैम में जालसाज UPI के जरिये पहले पीड़ित व्यक्ति के पास कुछ पैसे भेजेगा. अकाउंट में पैसे आते ही पीड़ित व्यक्ति के पास SMS आएगा. ऐसा मैसेज आते ही आमतौर पर लोग अपना अकाउंट चेक करते हैं. जैसे ही पीड़ित व्यक्ति अपना अकाउंट चेक करने के लिए बढ़ेगा, वैसे ही जालसाज उसके अकाउंट से पैसे निकालने की रिक्वेस्ट लगा देंगे. जब पीड़ित व्यक्ति अकाउंट देखने के लिए मोबाइल में पिन नंबर डालेगा, जालसाजों की पैसे निकालने की रिक्वेस्ट अप्रूव हो जाती है. ऐसे में जालसाजों ने जितना पैसा भेजा होता है, उससे कई गुना वापस निकाल लेते हैं.

पुलिस ने कहा- लोग अलर्ट रहें

पुलिस ने लोगों से ऐसे SMS से अलर्ट रहने को कहा है. साइबर क्राइम विंग ने सलाह दी है कि लोगों को ऐसे किसी भी नोटिफिकेशन मिलने के तुरंत बाद अकाउंट चेक नहीं करना चाहिए. उन्हें कुछ समय इंतजार करना चाहिए ताकि पैसे निकालने की रिक्वेस्ट एक्सपायर हो जाए. इसके अलावा पहली बार में गलत पिन डालकर भी ऐसी किसी रिक्वेस्ट को कैंसिल किया जा सकता है. अगर किसी को अकाउंट में संदिग्ध ट्रांजेक्शन होती है तो उसे बैंक में संपर्क करना चाहिए.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर भी इस स्कैम को लेकर कई शिकायतें मिल रही हैं. उन्होंने स्कैम के पीड़ित लोगों से ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत नजदीकी साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन और पोर्टल पर देने को कहा है ताकि जल्द से जल्द कार्रवाई की जा सके.

ये भी पढ़ें-

Telegram यूज करने वालों हो जाओ सावधान! आपकी एक गलती खाली कर देगी बैंक अकाउंट, सरकार ने दी वॉर्निंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
महंगी चिप्स का iPhone 18 Pro पर असर, Apple ने 15% घटाए ऑर्डर
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
प्रीमियम फोन्स में अब कैमरों की टक्कर, 200MP पर दांव
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
स्टारलिंक पर क्या है भारतीय कस्टमर्स की राय? सर्वे में बड़ा खुलासा
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां
फोन में हैं ये ऐप तो बिना इंटरनेट भी हो जाएगी चैटिंग, जानें यहां

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'दिल्ली में आगजनी की साजिश, भारत की कहानी नहीं जंतर-मंतर', CJP प्रोटेस्ट पर BJP
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
'अंगूर खट्टे हैं', CJP प्रोटेस्ट के बीच ऐसा क्यों बोलीं कंगना रनौत?
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
शतक लगाकर शाइ होप ने किया ऐसा पोस्ट, मच गया बवाल; बीच में आया शुभमन गिल का नाम
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
CJP प्रोटेस्ट के बीच राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- '...फिर शुरू होगी लोकतंत्र की मरम्मत'
'शेखर टुनाइट' के फिनाले में गेस्ट थे नाना पाटेकर, अब शेखर सुमन ने कैंसिल किया शो, बोले- 'उनकी जगह कोई नहीं ले सकता'
शेखर सुमन ने कैंसिल किया 'शेखर टुनाइट' का फिनाले, नाना पाटेकर थे गेस्ट
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का विपक्ष पर हमला, बोले- राहुल गांधी के मंसूबे...
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
पीठ पर मासूम और हाथों में जिम्मेदारी, मां के जज्बे ने जीता यूजर्स का दिल
Rust On Iron Kadhai: लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
लोहे की कढ़ाई में लग रही जंग, जान लें बचाने का तरीका
Embed widget