एक्सप्लोरर

Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?

iQOO 16 जल्द भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है. कंपनी के CEO के टीजर के बाद इसकी भारत में लॉन्चिंग को लेकर चर्चा तेज है. जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा, चार्जिंग और कीमत से जुड़ी डिटेल्स.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • 8400mAh बैटरी, 100W चार्जिंग, 50MP ट्रिपल कैमरा.

स्मार्टफोन मार्केट में फ्लैगशिप फोन को लेकर मुकाबला लगातार बढ़ रहा है. कंपनियां अब बेहतर प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और बड़ी बैटरी के साथ अपने नए डिवाइस पेश कर रही हैं. इसी बीच iQOO के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन iQOO 16 को लेकर भारत में हलचल तेज हो गई है. फोन को चीन में पेश किया जा चुका है.

अब भारतीय बाजार में इसकी एंट्री के संकेत मिल रहे हैं, हालांकि कंपनी ने अभी तक भारत में लॉन्च की तारीख का खुलासा नहीं किया है. हाल ही में iQOO India के CEO निपुन मार्या की सोशल मीडिया पोस्ट ने इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं. तो आइए जानते हैं कि क्या iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब है. 

क्या iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब है?

iQOO India के CEO निपुन मार्या ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक टीजर शेयर किया है. इसमें कंपनी ने अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए यूजर्स को इंतजार करने को कहा है. पोस्ट में फोन का नाम या उसके फीचर्स नहीं बताए गए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि यह iQOO 16 हो सकता है. कंपनी की ओर से आने वाले समय में इसकी लॉन्चिंग से जुड़ी और जानकारी सामने आ सकती है. 

iQOO 16 चीन में लॉन्च

iQOO 16 को पिछले महीने चीन में लॉन्च किया गया था. वहां इसके शुरुआती मॉडल की कीमत 5,999 चीनी युआन रखी गई है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 86,000 रुपये होती है, हालांकि भारत में इसकी कीमत क्या होगी, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है. यह फोन पिछले साल आए iQOO 15 का अगला मॉडल है. 

iQOO 16 में मिलेगी 165Hz वाली 2K स्क्रीन

फोन में 6.85 इंच की 2K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 165Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है. इसमें Samsung की M16 ल्यूमिनसेंट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है. चीन में पेश किए गए मॉडल में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 5 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ 16GB तक LPDDR5x Ultra RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है. गेमिंग के लिए इसमें Q4 गेमिंग चिप दी गई है. 

यह भी पढ़ें - iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

8400mAh बैटरी और तीन 50MP कैमरे

चीन वाले मॉडल में 8,400mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करती है. फोटोग्राफी के लिए फोन के पिछले हिस्से में तीन कैमरे हैं. इनमें 50MP का मुख्य कैमरा, 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा शामिल है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है, फिलहाल भारत में iQOO 16 की लॉन्च डेट, कीमत और यहां मिलने वाले वेरिएंट की जानकारी सामने नहीं आई है. 

यह भी पढ़ें - डेबिट-क्रेडिट कार्ड खोते ही करें ब्लॉक, डिजिटल फ्रॉड से ऐसे बचें

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
वॉटर प्यूरीफायर का फिल्टर कब बदलना चाहिए, जानें किन संकेतों पर ध्यान दें?
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
PC गेमर्स का इंतजार जल्द हो सकता है खत्म, GTA 6 पर आई नई रिपोर्ट
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
माइक्रोवेव में लगा यह छोटा-सा पार्ट, जानें खाने को गर्म कैसे करता है?
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
इस ब्रांड के पावर बैंक अब फ्लाइट में बैन, जानें इसकी वजह
Advertisement

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget