एक्सप्लोरर

iPhone बार-बार हो रहा है Hang? Apps से Storage तक समझें वजह

iPhone अचानक Hang या Freeze हो रहा है तो हर बार इसे बड़ी खराबी न समझें. अगर आपका iPhone बार-बार अटक रहा है, तो इसकी वजह पहचानना जरूरी है. जानिए किन वजहों से iPhone Hang हो सकता है.

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • अटकने पर फोर्स रीस्टार्ट, iOS अपडेट समाधान है,

कई बार iPhone बिल्कुल ठीक चल रहा होता है और अचानक स्क्रीन पर आपकी उंगलियों का असर ही नहीं होता है. कोई ऐप खुला रह जाता है, फोन बंद नहीं होता या फिर कुछ समय के लिए पूरा सिस्टम जैसे रुक जाता है. इसकी वजह हमेशा कोई बड़ी खराबी हो, ऐसा जरूरी नहीं है.

कई बार फोन के बैकग्राउंड में चल रहे काम, पुराना ऐप, कम बैटरी या स्टोरेज का लगभग भर जाना भी इसकी वजह बन सकता है.ये समस्याएं धीरे-धीरे बढ़ सकती हैं और कई दिनों तक फोन सामान्य चलने के बाद अचानक सामने आ सकती हैं. तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि Apps से Storage तक iPhone के बार-बार Hang होने की वजह क्या है. 

iPhone Hang होने के पीछे क्या वजह हो सकती है?

जब iPhone के बैकग्राउंड में एक साथ बहुत सारे काम चल रहे हों, तो फोन पर दबाव बढ़ सकता है. कई ऐप एक साथ चलना या कोई सिस्टम टास्क बीच में अटक जाना भी फोन के जवाब देना बंद करने की वजह बन सकता है. कम बैटरी होने पर भी फोन की स्पीड प्रभावित हो सकती है और वह अटका हुआ महसूस हो सकता है. 

जब iPhone की स्टोरेज लगभग पूरी भर जाती है, तो सिस्टम के पास जरूरी काम करने, अपडेट इंस्टॉल करने और अस्थायी फाइलें सेव करने के लिए कम जगह बचती है. ऐसे में फोन के अचानक रुकने की समस्या दिखाई दे सकती है. 

इस वजह भी कर सकती है iPhone को Freeze

अगर आपका iPhone किसी खास ऐप को इस्तेमाल करते समय बार-बार Hang होता है, तो उस ऐप पर ध्यान देना चाहिए. किसी ऐप का मौजूदा iOS वर्जन के साथ पूरी तरह Compatible न होना या उसमें मौजूद Bug भी फोन के Freeze होने की वजह बन सकता है.

Games, Editing Apps और Social Media Apps ज्यादा मेमोरी की जरूरत पड़ने के कारण ऐसी स्थिति में खास तौर पर परेशानी पैदा कर सकते हैं. ऐसे ऐप को Update करना या जरूरत न होने पर Remove करना सही हो सकता है. यूज में नहीं आने वाले Apps को बंद रखना भी फोन के दोबारा Lock होने की संभावना कम कर सकता है. 

iPhone Freeze हो जाए तो ऐसे करें Force Restart

1. अगर स्क्रीन Touch का जवाब नहीं दे रही है और फोन सामान्य तरीके से बंद भी नहीं हो रहा, तो Force Restart किया जा सकता है. इससे आपका Data Delete नहीं होता है.

2. इसके लिए पहले Volume Up बटन दबाकर तुरंत छोड़ें. 

3. इसके बाद Volume Down बटन दबाकर तुरंत छोड़ें. 

4. अब Side Button को दबाकर रखें. 

5. स्क्रीन पर Apple Logo दिखाई देने पर Side Button छोड़ दें. इसके बाद iPhone को दोबारा शुरू होने में कुछ सेकंड लग सकते हैं. कई बार इसके बाद फोन सामान्य तरीके से काम करने लगता है. 

यह भी पढ़ें - Aadhaar के गलत इस्तेमाल की टेंशन खत्म, ऐप से ऐसे करें लॉक

iOS Update करना भी हो सकता है जरूरी

पुराना iOS भी फोन में Freeze और Crash जैसी दिक्कतों की वजह बन सकता है. Apple के Software Updates में नए फीचर्स के साथ ऐसे Bugs के फिक्स भी शामिल होते हैं जो फोन के काम करने के तरीके को प्रभावित कर सकते हैं, साथ ही अपडेट Apps की कंपेटिबिलिटी और बैटरी मैनेजमेंट में भी सुधार करते हैं. 

यह भी पढ़ें - घर के हर कोने पर Apple का कंट्रोल? LG के साथ बन रहे नए डिवाइस

मानसी उपाध्याय करीब दो साल से डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मूल रूप से उत्तराखंड से जुड़ी मानसी ने अपनी स्कूली शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की. इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए (ऑनर्स) हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई की और वर्तमान में राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से मास्टर्स इन जर्नलिज्म कर रही हैं. पत्रकारिता में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अक्टूबर 2024 में एबीपी नेटवर्क से की. अब वह डिजिटल कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्हें फीचर और इंफॉर्मेटिव स्टोरीज लिखने के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग, सोशल मीडिया और रिसर्च आधारित कंटेंट तैयार करने में रुचि है. हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं पर अच्छी पकड़ रखने वाली मानसी ऐसी स्टोरीज लिखना पसंद करती हैं, जो पाठकों को नई और जरूरी जानकारी आसान भाषा में दें. उनकी कोशिश रहती है कि कंटेंट सिर्फ जानकारी देने वाला ही नहीं, बल्कि पढ़ने में दिलचस्प और पाठकों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ भी हो.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
PM Modi के साथ IMC-2026 का आगाज, दूसरे दिन 6G लॉन्च पर बड़ा फोकस
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
एक Prompt और तैयार होगा Video Game, Google ने दिखाई नई टेक्नोलॉजी
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
कॉल पर सामने वाले की आवाज नहीं सुनाई देती? आजमाएं ये आसान तरीके
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Samsung Week Sale में Galaxy Devices पर 60 पर्सेंट तक छूट, जानें ऑफर्स
Advertisement

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
वेणुगोपाल को राहुल गांधी की हिदायत, जो MP प्रदर्शन में नहीं आए उनकी बने लिस्ट
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
रांची में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? देखें भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की संभावित प्लेइंग 11
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
नाना पाटेकर की लव लाइफ, पत्नी से 35 साल रहे अलग, मनीषा कोइराला-आयशा झुल्का संग जुड़ा नाम
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
Anne Carson ने जीता साहित्य का नोबेल, प्राचीन को आधुनिकता से जोड़ने में माहिर
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
नीट पीजी काउंसलिंग की तारीखें घोषित,12 अक्टूबर से होगा रजिस्ट्रेशन
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
Embed widget