एक्सप्लोरर

नए साल पर iPhone यूजर्स को लगा तगड़ा झटका, इस काम के लिए देने होंगे 20% ज्यादा पैसे 

अगर आप एक आईफोन यूजर हैं तो अब आपको मोबाइल फोन की बैटरी बदलवाने के लिए 20% ज्यादा पैसे देने होंगे. बढ़ी हुई कीमत मार्च से लागू हो जाएगी. 

नए साल के मौके पर स्मार्टफोन कंपनियां नए-नए मोबाइल फोन लॉन्च कर रही हैं. आज पोको ने आधिकारिक तौर पर पोको C50 को लॉन्च कर दिया है. इस महीने एक के बाद एक कई बेहतरीन स्मार्टफोन बाजर में लॉन्च होने वाले हैं. नए स्मार्टफोन्स को लेकर ग्राहक भी उत्साहित हैं. लेकिन इस बीच एप्पल ने अपने ग्राहकों को एक तगड़ा झटका दिया है. दरअसल, मार्च महीने से आईफोन 13 से पुराने मॉडल के सभी यूजर्स के लिए बैटरी बदलना महंगा हो जाएगा. विशेषकर जो मोबाइल फोन आउट ऑफ वारंटी में हैं उनमें बैटरी रिप्लेस करवाना काफी महंगा हो जाएगा. हालांकि जिन लोगों आईफोन 14 सीरीज खरीदी है उन्हें इससे राहत है.

अगर आपके आईफोन की बैटरी खराब हो गई है या बैटरी बैकअप अच्छा नहीं मिल पा रहा है तो समय रहते इसे बदला लें क्योंकि मार्च महीने से नए रेट लागू होने वाले हैं. 1 मार्च 2023 से आईफोन 14 से पहले के सभी आईफोन मॉडल के लिए आउट ऑफ वारंटी बैटरी सर्विस फीस में 1,654 रुपए की बढ़ोतरी की जाएगी. 

फिलहाल इतने में बदलती है आईफोन की बैटरी

जानकारी के मुताबिक, एप्पल अधिकांश आईफोन मॉडल पर बैटरी बदलने के लिए 6 से 7,000 रुपये चार्ज करता है. 1 मार्च से शुल्क बढ़कर 8,000 या  8,500 रुपये तक हो सकता है. वहीं, iPhone SE, iPhone 8 या इससे पुराने मॉडल के फोन की बैटरी बदलने के लिए 1 मार्च से ग्राहकों को 6,000 रूपये देने होंगे. अभी इन मॉडल्स में बैटरी 4,000 रूपये तक बदल जाती है. 

ध्यान दें, जिन लोगों ने अपने आईफोन के लिए एप्पल केयर या एप्पल केयर प्लस प्लान लिए हैं उन्हें इससे कुछ फर्क नहीं पड़ेगा. लेकिन जिन लोगों ने ये प्लान नहीं लिए हैं और उनका डिवाइस आउट ऑफ वारंटी हो चुका है तो मार्च से बैटरी बदलवाना महंगा हो जाएगा. एप्पल केयर प्लस प्लान में ग्राहकों को मुफ्त में बैटरी बदलने की सुविधा मिलती है.

इस साल लॉन्च होगा आईफोन 15

एप्पल इस साल आईफोन 15 सीरीज लॉन्च कर सकती है. आईफोन 15 सीरीज में a17 बायोनिक चिपसेट दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, ये चिपसेट a16 बायोनिक के मुकाबले 35 फ़ीसदी फास्ट होगा. 

यह भी पढ़ें: यूजर्स परेशान ! यूट्यूब पर 5-10 सेकंड का नहीं बल्कि घंटे भर का दिखा Ad, शिकायत पर कंपनी ने कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Whatsapp Storage: व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
व्हाट्सएप की ये 3 सेटिंग बदलें, कभी नहीं भरेगी स्टोरेज
ISRO Navic Satellite launch: भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
भारत का अपना GPS होगा और ताकतवर, ISRO ने भेजा NVS-03 सैटेलाइट 
ATM Card Safety: एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
एटीएम में कार्ड डालने से पहले चेक करें ये चीज, वरना खाली हो जायेगा अकाउंट
Samsung Phone : स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह
स्क्रीन पर अचानक दिखने लगीं छोटी लाइट्स? Samsung यूजर्स जान लें वजह

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
दिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक रहेंगी ये पाबंदियां, वर्क फ्रॉम होम का भी आदेश
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, जापान को रौंद लगाई जीत की हैट्रिक
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
FATF का पाकिस्तान पर कोई एक्शन नहीं, खुलेआम पल रहे आतंकी, 2030 तक मिली खुली छूट!
Best Tiles For Home: बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
बाथरूम से किचन तक, घर के लिए ऐसे चुनें सही टाइल्स, नहीं होगी परेशानी
Krishak Unnati Yojana: किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
किसानों को 15000 प्रति एकड़ देगी सरकार, बस पूरी करनी होगी ये शर्त
Embed widget