एक्सप्लोरर

यूजर्स परेशान ! यूट्यूब पर 5-10 सेकंड का नहीं बल्कि घंटे भर का दिखा Ad, शिकायत पर कंपनी ने कही ये बात 

यूट्यूब पर आपने 5,10 या 15 सेकंड का ऐड वीडियो देखा होगा. लेकिन एक यूजर को यूट्यूब पर डेढ़ घंटे का ऐड दिखा जिसपर उसने कंपनी से जवाब मांगा. कंपनी ने क्या जवाब दिया वो जानिए. 

गूगल के वीडियो शेयरिंग प्लेटफार्म यूट्यूब का इस्तेमाल भारत में लाखों लोगों द्वारा किया जाता है. ये प्लेटफार्म लोगों को न सिर्फ नई जानकारी प्रदान कर रहा है बल्कि कई लोगों के लिए आय का भी स्रोत है. इस प्लेटफार्म पर आपने ये बात गौर की होगा कि जब आप यूट्यूब पर वीडियो देखते हैं तो इसमें आपको ऐड भी देखने को मिलते हैं. हालांकि अगर आप ऐड फ्री एक्सपीरियंस लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यूट्यूब प्रीमियम का सब्सक्रिप्शन लेना पड़ता है. लेकिन जो लोग बिना पैसे खर्च किए यूट्यूब का मजा लेते हैं उन्हें ऐड देखना ही पड़ता है. आप सभी ने यूट्यूब पर 5,10,15 या 20 सेकंड के एड्स देखे होंगे. लेकिन इस बीच एक यूजर को यूट्यूब पर डेढ़ घंटे का ऐड दिखा जिसपर यूजर ने यूट्यूब के ऐड वीडियो का स्क्रीनशॉट शेयर कर यूट्यूब से जवाब मांगा. कंपनी ने इसपर एक सामान्य सा जवाब दिया है. जानिए ये क्या है. 

यूट्यूब ने दिया जवाब

एक यूजर द्वारा किए गए ट्वीट का जवाब देते हुए यूट्यूब ने बताया कि अभी ऐड लेंथ पर कोई लिमिट नहीं है. यानी ऐड कितने भी लंबे हो सकते हैं. यूट्यूब ने बताया कि यूजर्स चाहे तो ऐड को स्किप कर सकते हैं. लेकिन अगर कोई ऐसा नहीं कर पा रहा है तो इसकी जानकारी हमें दें. नॉन-स्किपेबल ऐड के लिए मैक्सिमम समय 15 से 20 सेकंड का है. यूट्यूब के इस ट्वीट से ये साफ़ हो गया कि यूट्यूब पर ऐड की कोई लेंथ नहीं है. यानी आपको बड़े ऐड्स भी इस पर देख सकते हैं लेकिन वो स्किपेबल होंगे. 

बिना प्रीमियम लिए ऐसे देख सकते ऐड-फ्री वीडियो

अगर आप यूट्यूब प्रीमियम खरीदे बिना ऐड-फ्री वीडियो देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अपने पीसी पर यूट्यूब ऐड-फ्री एक्सटेंशन डाउनलोड करना होगा. मोबाइल पर अगर आप ये सुविधा चाहते हैं तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी एप्लीकेशन का इस्तेमाल करना होगा. 

इस ब्राउज़र पर देखें ऐड- फ्री वीडियो

ऐड- फ्री वीडियो देखने के लिए आप ब्रेव ब्राउजर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ब्राउजर को गूगल क्रोम और दूसरे ब्राउजर से ज्यादा सुरक्षित बताया जाता है. आप इसे मोबाइल फोन पर एप्पल एप स्टोर या गूगल प्ले स्टोर से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:

Youtube में अब वीडियो चलाते हुए नहीं दिखेगी ये चीज, जल्द आने वाला है एक शानदार अपडेट... जानिए ये क्या है

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Redmi Clip Neo Earbuds : कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
कान में क्लिप की तरह फिट होंगे Redmi के नए ईयरबड्स, 32 घंटे चलेगी बैटरी
TRAI Smart TV Rules : अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
अब तय होंगे स्मार्ट टीवी पर चलने वाले ऐप, इसमें कितना फायदा और क्या नुकसान?
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
WhatsApp का पुराना सेटिंग्स मेन्यू हो सकता है रीडिजाइन, जानें क्या बदलेगा
GTA 6 Storage Size : GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?
GTA 6 के लिए चाहिए 210GB जगह! कंसोल में कितनी स्टोरेज बचेगी?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
MLC Election Results 2026 LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, जानें कहां किसने मारी बाजी
LIVE: कर्नाटक में कांग्रेस साफ, UP में SP की सेंधमारी, जानें कहां किसने मारी बाजी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget