एक्सप्लोरर

इंस्टाग्राम में आया एक नया अपडेट, किसी की पोस्ट या स्टोरी पर अब इस तरह दे पाएंगे रिएक्शन

इंस्टाग्राम में एक नया अपडेट जल्द आपको मिलेगा जिसके तहत आप किसी की पोस्ट या स्टोरी पर जीआईएफ से रिएक्शन दे पाएंगे. 

Instagram New Feature: जिस तरह दुनियाभर में सोशल मीडिया ऐप्स का कंजम्पशन बढ़ रहा है ठीक उसी तरह कंपनियां भी इन ऐप को बेहतर बनाने के पीछे काम कर रही हैं. कई रिपोर्ट्स ये बात बता चुकी हैं कि आज हर व्यक्ति लगभग 1 से ज्यादा घंटा सोशल मीडिया ऐप पर बिताता है. इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप इंस्टाग्राम पर दुनिया भर में 1.5 बिलियन से भी ज्यादा एक्टिव यूजर हैं और ये लगातार बढ़ रहे हैं. हाल ही में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने इंस्टाग्राम और फेसबुक के लिए 'चैनल फीचर' की शुरुआत की हैं. इस बीच जल्द इंस्टाग्राम में लोगों को एक और फीचर मिलने वाला है जिसके तहत वे किसी की पोस्ट या स्टोरी पर जीआईएफ से रिएक्ट कर पाएंगे. 

अभी तक इंस्टाग्राम पर यूजर्स केवल जीआईएफ से रिएक्शन या तो डीएम में दे पाते थे या फिर अपनी स्टोरी पर जीआईएफ पोस्ट कर पाते थे. लेकिन नए अपडेट के बाद अब लोग जीआईएफ के जरिए पोस्ट और स्टोरी पर अपना रिएक्शन दे पाएंगे. 

इस तरह कर पाएंगे नया फीचर यूज

नया फीचर आ जाने के बाद आपको कमेंट बॉक्स या सेंड मैसेज बॉक्स (स्टोरी सेक्शन में) में जो भी जीआईएफ भेजना है उसका कीवर्ड टाइप करना है और जीआईएफ आइकन पर क्लिक करना है. यहां आपको जीआईएफ लाइब्रेरी दिखेगी जिसमें से आप एक जीआईएफ चुनकर सामने वाले व्यक्ति को भेज सकते हैं. इंस्टाग्राम ये फीचर अलग-अलग फेस में जारी करेगा जो धीरे-धीरे दुनियाभर के यूजर्स के लिए लाइव होगा. 

क्वाइट मोड

इंस्टाग्राम ने हाल ही में क्वाइट मोड नाम का फीचर भी रोलआउट किया है. फिलहाल ये भारत में उपलब्ध नहीं है. इस फीचर के जरिए यूजर्स ऐप से दूरी बना सकते हैं और कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रह सकते हैं. दरअसल, जैसे ही आप क्वाइट मोड ऑप्शन को ऑन करते हैं तो ऑटोमेटेकली जो भी लोग आपको मैसेज भेजते हैं उन्हें ये बात पता लग जाती है कि आप क्वाइट मोड में है और फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं. क्वाइट मोड से आपको नए नोटिफिकेशन आदि कुछ भी पता नहीं चलते और आपका ध्यान ऐप पर नहीं जाता. 

यह भी पढें: WhatsApp से शिवभक्तों को महाशिवरात्रि ऐसे कीजिए विश, खुश हो जाएंगे सगे-संबंधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
क्लाउड स्टोरेज चुनते समय न करें ये गलती, खतरे में पड़ सकता है आपका डेटा
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
घर के लिए गीजर खरीदने जा रहे हैं, जानें मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
12 से 18 अक्टूबर के बीच स्मार्टफोन कंपनियों के बड़े लॉन्च, देखें लिस्ट
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें
हीटिंग से सेफ्टी तक, सर्दियों में रूम हीटर खरीदने से पहले जानें ये बातें

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
अनुराग ठाकुर की चुनौती, ‘वोट चोरी’ के आरोपों के सबूत पेश करें राहुल गांधी
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
गृह मंत्रालय के इस फैसले पर भड़के डिंपल-अखिलेश, कहा- 'चारों दिशाओं से...'
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
'घबरा गई PM-HM की जोड़ी', जंतर मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर भड़की कांग्रेस
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
बर्थडे बॉय रिंकू सिंह पर प्रिया सरोज ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में किया विश
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
सैफ अली खान का ऑफिशियली इंस्टाग्राम डेब्यू, दिखाई 'पटौदी लाइब्रेरी', सिर्फ करीना को करते हैं फॉलो
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget