एक्सप्लोरर

पाकिस्तान या भारत? कहां का नंबर वन YouTuber कमाता है ज्यादा पैसे? जानिए

Highest Paid YouTuber in India- Pakistan: टेक्नोलॉजी कंटेंट के जरिए भारत के इस यूट्यूबर ने पाकिस्तान के नंबर वन यूट्यूबर सलमान नोमान से भी ज्यादा कमाई की है.

आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ टाइम पास का जरिया नहीं रहा, बल्कि अब यह लोगों की जिंदगी बदलने वाला प्लेटफॉर्म बन गया है. कुछ सालों पहले तक जिसे लोग सिर्फ वीडियो देखने की साइट मानते थे, वहीं आज इससे करोड़ों रुपये की कमाई हो रही है.

भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों में ऐसे YouTubers हैं जो अपनी मेहनत और टैलेंट से छा गए हैं. लेकिन अब सवाल ये है कि दोनों देशों के यूट्यूबर्स में से कौन ज्यादा कमाता है? भारत का नंबर वन YouTuber या पाकिस्तान का?

चलिए, दोनों देशों के टॉप YouTubers की कमाई का हिसाब-किताब लगाते हैं और जानते हैं कि असली किंग कौन है!

भारत का नंबर 1 YouTuber- गौरव चौधरी 

गौरव चौधरी, जिन्हें लोग Technical Guruji के नाम से जानते हैं, भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं. उन्होंने टेक्नोलॉजी को इतनी आसान और दिलचस्प भाषा में पेश किया कि करोड़ों लोग उनके फैन बन गए. उनके चैनल पर नए मोबाइल फोन, गैजेट्स और टेक से जुड़ी हर ताज़ा जानकारी मिलती है. यही वजह है कि आज उनकी कुल नेट वर्थ लगभग ₹356 करोड़ है, जो डॉलर में करीब $42.8 मिलियन होती है. गौरव ने ना सिर्फ एक सफल यूट्यूब चैनल बनाया, बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में एक ब्रांड बनकर उभरे हैं.

पाकिस्तान का नंबर 1 YouTuber- सलमान नोमान

सलमान नोमान पाकिस्तान के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं, जिन्होंने शॉर्ट्स और एंटरटेनमेंट कंटेंट के जरिए यूट्यूब की दुनिया में बड़ी पहचान बनाई है. उनकी शॉर्ट वीडियोस खास तौर पर युवाओं के बीच काफी पॉपुलर हैं, जिससे उन्होंने लाखों फैंस और करोड़ों की कमाई हासिल की है. सलमान की कुल नेट वर्थ लगभग PKR 5,728 मिलियन है, जो डॉलर में करीब $28.8 मिलियन होती है. तेजी से पॉपुलर होते हुए उन्होंने यह साबित कर दिया कि शॉर्ट फॉर्मेट कंटेंट भी बड़ी कमाई का जरिया बन सकता है.

भारतीय यूट्यूबर पाकिस्तानी से कर रहे हैं ज्यादा कमाई

जब हम भारत और पाकिस्तान के टॉप यूट्यूबर्स की कमाई डॉलर में तुलना करते हैं, तो फर्क साफ नजर आता है. भारत के गौरव चौधरी यानी Technical Guruji की नेट वर्थ करीब $42.8 मिलियन है, जबकि पाकिस्तान के सलमान नोमान की नेट वर्थ लगभग $28.8 मिलियन है. इसका मतलब है कि कमाई के मामले में गौरव चौधरी, सलमान नोमान से करीब $14 मिलियन (यानि लगभग ₹116 करोड़) आगे हैं. यह आंकड़े दिखाते हैं कि टेक्नोलॉजी कंटेंट बनाकर भी कितनी बड़ी कमाई की जा सकती है और भारत का नंबर वन यूट्यूबर इस रेस में फिलहाल सबसे आगे है.

भारत के टॉप 3 यूट्यूबर के बारे में भी जान लें

1. गौरव चौधरी (Technical Guruji)
नेट वर्थ: ₹356 करोड़

2. भुवन बाम (BB Ki Vines)
नेट वर्थ: ₹122 करोड़
भुवन की कॉमेडी और मल्टी-करेक्टर वीडियोस ने उन्हें यूट्यूब की दुनिया में सुपरस्टार बना दिया है.

3. अमित भड़ाना (Amit Bhadana)
नेट वर्थ: ₹80 करोड़
देसी अंदाज में हंसी और समाजिक संदेश देने वाले अमित ने लाखों दिलों को जीता है.

पाकिस्तान के टॉप 3 यूट्यूबर के बारे में जान लें 

1. सलमान नोमान
सब्सक्राइबर्स: 21.6 मिलियन
नेट वर्थ: PKR 5,728 मिलियन ($28.8 मिलियन)
सलमान पाकिस्तान के सबसे अमीर यूट्यूबर हैं और तेजी से लोकप्रिय हुए हैं.

2. अमना (Kitchen with Amna)
सब्सक्राइबर्स: 4.4 मिलियन
नेट वर्थ: PKR 700 मिलियन ($4.5 मिलियन)
अमना अपने सिंपल और स्वादिष्ट खाना बनाने के वीडियो से सभी के दिलों में जगह बना चुकी हैं.

3. नादिर अली (P 4 Pakao)
सब्सक्राइबर्स: 4.03 मिलियन
नेट वर्थ: PKR 600 मिलियन ($3.9 मिलियन)
नादिर की प्रैंक वीडियो उन्हें यूट्यूब पर खास बनाती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Preventing Wi-Fi Hacking: रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
रसोई की ये सस्ती चीज Hack होने से बच सकता है Wi-Fi, जानिए कैसे 
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
Airtel यूजर्स को लगा बड़ा झटका! Unlimited 5G Plan के साथ नहीं कर सकेंगे ये काम, जानिए पूरी जानकारी
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
अब कपड़े पहनाएंगे रोबोट! इस नई टेक्नोलॉजी ने पूरी दुनिया को कर दिया हैरान, जानिए किस देश ने किया ये कारनामा
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत
Apple यूजर्स को बड़ा झटका! Mac-iPad के बाद अब ये सर्विस भी हो गई महंगी, जानिए क्या है नई कीमत

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget