एक्सप्लोरर

डेटा खर्च में दुनिया से आगे निकला भारत, हर महीने 32GB डेटा फूंक रहा है देश का आम यूजर

भारत में मोबाइल डेटा का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है रिपोर्ट के अनुसार एक आम यूज़र हर महीने औसतन 32GB डेटा खर्च कर रहा है, और 5G यूज़र्स की संख्या करीब 98 करोड़ हो जाएगी.

आजकल हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और हर कोई दिनभर इंटरनेट पर बिज़ी रहता है. कभी सोशल मीडिया, कभी वीडियो देखना तो कभी गेम खेलना. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत में एक आम आदमी हर महीने कितना मोबाइल डेटा खर्च करता है? इस सवाल का जवाब हाल ही में Ericsson Mobility Report में मिला है, जिसने पूरे देश को चौंका दिया.

हर महीने खर्च हो रहे हैं 32GB डेटा

रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में एक स्मार्टफोन यूज़र हर महीने औसतन 32GB डेटा का इस्तेमाल कर रहा है. ये आंकड़ा दिखाता है कि देश में इंटरनेट का इस्तेमाल कितनी तेजी से बढ़ा है. दिलचस्प बात ये है कि भारत इस मामले में दुनिया में सबसे आगे निकल चुका है.

आने वाले सालों में खर्च होगा दोगुना डेटा

अगर आप सोच रहे हैं कि 32GB ही बहुत ज्यादा है, तो रुकिए! रिपोर्ट में बताया गया है कि 2030 तक यह आंकड़ा बढ़कर 62GB प्रति व्यक्ति प्रति माह तक पहुंच सकता है. पहले यह अनुमान 66GB तक का था, लेकिन हालिया रिपोर्ट में इसमें थोड़ा बदलाव करते हुए इसे 4% घटाया गया है.

5G की बढ़ती रफ्तार बनी बड़ी वजह

भारत में 5G नेटवर्क बहुत तेज़ी से फैल रहा है. रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि 2030 तक देश में लगभग 98 करोड़ लोग 5G का इस्तेमाल करेंगे, जो कि मौजूदा 5G यूज़र्स से तीन गुना ज्यादा है. इसकी बड़ी वजहें हैं—तेज़ स्पीड, सस्ते डेटा प्लान और गांवों तक नेटवर्क का फैलना.

4G यूज़र्स होंगे कम

जहां एक तरफ 5G यूज़र्स की संख्या में जबरदस्त उछाल देखा जा रहा है, वहीं 4G यूज़र्स की संख्या में लगभग 60% की गिरावट आने का भी अनुमान है. यानी 2030 तक सिर्फ 23 करोड़ लोग ही 4G का इस्तेमाल करेंगे.

क्यों बढ़ रही है डेटा की खपत?

  • स्मार्टफोन का हर काम इंटरनेट से जुड़ा है
  • OTT प्लेटफॉर्म्स पर वीडियो देखना आम हो गया है
  • ऑनलाइन गेम्स और ऐप्स की संख्या बढ़ी है
  • वर्क फ्रॉम होम और ऑनलाइन क्लासेज़ ने डेटा जरूरत को बढ़ा दिया है
  • 5G आने से इंटरनेट और भी तेज़ हुआ है, जिससे हाई-क्वालिटी वीडियो वगैरह ज्यादा चलाए जा रहे हैं

ये साफ है कि भारत में मोबाइल डेटा की मांग तेजी से बढ़ रही है और आने वाले सालों में यह और भी तेज़ी से बढ़ेगी. स्मार्टफोन और इंटरनेट आज केवल शौक नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुके हैं. ऐसे में डेटा खर्च में इज़ाफा होना बिल्कुल स्वाभाविक है. अब देखना ये होगा कि क्या भारत आने वाले समय में भी मोबाइल इंटरनेट इस्तेमाल के मामले में नंबर-1 बना रहता है या कोई दूसरा देश इस दौड़ में आगे निकलता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
दिवाली पर लॉन्च होंगे ये स्मार्ट गैजेट्स! बाजार में मचाएंगे धूम
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
AI डिवाइस अब भारत के हिसाब से होंगे तैयार, IMC 2026 में नई टेक्नोलॉजी
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
महंगा मॉडल नहीं, फिर भी सनरूफ का मजा, देखें 5 ऑप्शन
Embed widget