एक्सप्लोरर

अगर आपको भी पोर्ट करवाना नहीं आता मोबाइल नंबर तो यहां जानें पूरा प्रोसेस

अगर आप अपने मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं तो अपना नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट करवा सकते हैं. आइए जानते हैं किस तरह मोबाइल नंबर पोर्ट करवाया जा सकता है.

स्मार्टफोन कितना ही अच्छा हो अगर उसमें नेटवर्क सही नहीं है तो ये फोन आपके ज्यादा काम नहीं आ सकता है. फोन में कॉलिंग और इंटरनेट का होना बहुत जरूरी हो गया है. अगर आप भी अपने मोबाइल नेटवर्क से परेशान हैं तो अपना नंबर दूसरे नेटवर्क में पोर्ट करवा सकते हैं. लेकिन यहां सवाल ये है कि आखिर अपना मोबाइल नंबर पोर्ट करवाएं कैसे. तो आपके इस सवाल का जवाब हमारे पास है. आज हम आपको बताएंगे कि मोबाइल नंबर कैसे पोर्ट करवाया जा सकता है.

3 महीने पुराना नंबर नहीं होगा पोर्ट अगर आपको अपना नंबर पोर्ट करवाना है तो कम से कम 90 दिन यानी तीन महीने तक आपके द्वारा आपके मौजूदा नंबर का इस्तेमाल होना चाहिए. किसी भी नए नंबर को 90 दिन से पहले पोर्ट नहीं करवा सकते. वहीं अगर आप पोस्टपेड कनेक्शन यूज करते हैं तो आपका कोई बैलेंस ड्यू नहीं होना चाहिए. अगर आपका कोई बैलेंस ड्यू है तो आपका नंबर पोर्ट नहीं हो पाएगा.

ऐसे पोर्ट करवा सकते हैं नंबर नंबर पोर्ट करवाने के लिए ये तय करें कि आपको कौनसा नेटवर्क लेना है. इसके बाद आपको यूपीसी यानि यूनिक पोर्टिंग कोड जनेरेट करना पड़ेगा. इसको जनरेट करने का तरीका बहुत ही आसान है. इसके लिए आपको 1900 पर एक एसएमएस भेजना होता है. जो मैसेज है. port<space>mobile number. ये मैसेज आप सैंड कर दीजिए. इसकी थोड़ी देर बाद आपके पास 1901 नंबर से एक एसएमएस आएगा. इस मैसेज में एक यूनिक पोर्टिंग कोड लिखा होगा.

इन दस्तावेज की होगी जरूरत इसके बाद जिस नेटवर्क का नंबर हम लेना चाहते हैं उस सर्विस प्रोवाइडर के पास जाकर ये यूनिक पोर्टिंग कोड बताना होगा. साथ ही साथ आपको आधार कार्ड भी ले जाना होगा. अगर आपके आधार कार्ड में एड्रेस अलग है तो आपको एक लोकल एड्रेस की आईडी साथ में ले जानी होगी. आई़डी जमा होने के बाद आपका बायोमेट्रिक लिया जाएगा और आपको एक नई सिम दे दी जाएगी.

एक हफ्ते में एक्टीवेट होगी नई सिम एक हफ्ते के अंदर आपके पास पोर्टिंग का मैसेज आ जाएगा जिसमें पोर्टिंग की डेट दी गई होगी. जिस दिन की डेट दी गई होगी उस आपके पुराने नंबर के सिग्नल अचानक गायब हो जाएंगे. सिग्नल जाने के बाद आप नई सिम अपने फोन में डाल सकते हैं और नए नेटवर्क की सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं.

ये भी पढ़ें

मोबाइल पर ऐसे एक्टिवेट करें DND, अनचाही कॉल और SMS से पाएं छुटकारा गलती से डिलीट हो जाए WhatsApp चैट, तो इस ट्रिक से आसानी से करें रिकवर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग
घर या ऑफिस की कनेक्टिविटी कितनी अच्छी? TRAI का DCR बताएगा रेटिंग
Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
Truecaller में बड़ा बदलाव! कॉल आने पर दिखेगी LinkedIn से वेरिफाइड नौकरी की जानकारी
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
गेमिंग से टाइपिंग तक, आपके लिए कौन सा Keyboard Size सही?
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी
Google Maps और Earth में क्या है फर्क? जानें क्या है दोनों की टेक्नोलॉजी

वीडियोज

पिता की अय्याशी पर मौत का खेल
Ram Mandir Donation Scam | Breaking: 'चढ़ावा चोरी' पर चार्जशीट! | Nripendra Mishra | Champat Rai
Chitra Tripathi | Samastipur-Jamui Case: बिहार पुलिस...मनचलों के साथ या खिलाफ? | Bihar News | ABP
पहचान उजागर करने के मामले में CM Samrat पर होगी कार्रवाई?
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा विपक्ष लेकर रहेगा? | Breaking | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
‘घबराया हुआ चुनाव आयोग’... कांग्रेस का तंज, फॉर्म 6 पर क्या बोले जयराम रमेश
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
पंजाब कांग्रेस में एकता की कोशिश बेअसर? चन्नी के इस कदम से सियासत गर्म
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
भाईचारा ऑन टॉप, धवन को वाइफ से ज्यादा रोहित शर्मा से प्यार! वीडियो ने उड़ाए होश 
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
दूसरे ही दिन 50% से ज्यादा घटी 'द पैराडाइज' की कमाई, फिर भी 60 करोड़ के हुई पार
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
कहीं भारी बारिश तो कहीं तूफान! मौसम विभाग ने देश में जारी किया अलर्ट
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को किया याद, तारीफ में क्या कहा?
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
खेत में घास उगाकर कैसे होती है कमाई, जान लीजिए तरीका
Induction Cooktop Cleaning Tips: क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
क्या गंदा हो गया है इंडक्शन चूल्हा? 1 ट्रिक से शीशे जैसा चमकाएं
Embed widget