एक्सप्लोरर

मोबाइल पर ऐसे एक्टिवेट करें DND, अनचाही कॉल और SMS से पाएं छुटकारा

अगर आप फोन पर आने वाले स्पैम कॉल और मैसेज से परेशान हैं तो इससे बचने के लिए आप अपने फोन नंबर पर DND सर्विस एक्टिवेट करा सकते हैं. इससे आप फर्जी और अनचाही कॉल और एसएमएस से बच जाएंगे.

मोबाइल फोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए आजकल टेलीमार्केटिंग का चलन तेजी से बढ़ रहा है. कई बार हम किसी जरूरी काम में व्यस्त होते हैं और अचानक से हमारा फोन बजने लगता है. ऐसे में बिना जान-पहचान वाले नंबर से कॉल आने पर हम उसे रिसीव कर लेते हैं. लेकिन वो कॉल किसी सेल्समेन का होता है. ऐसी स्थिति में हमें बहुत गुस्सा आता है. इस परेशानी से बचने के लिए आप अपने फोन में DND यानि Do Not Disturb एक्टिवेट करा लें. फोन पर DND एक्टिवेट होने के बाद आपके पास अनचाहे कॉल या मैसेज नहीं आएंगे. आज हम आपको ऐसे ही अनचाहे कॉल या मैसेज से बचने के लिए फोन में DND एक्टिवेट करने का आसान तरीका बता रहे हैं. आइये जानते हैं.

Airtel यूजर्स के लिए DND एक्टिवेट करने का तरीका-

  • अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो आपको DND एक्टिवेट करने के लिए कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एयरटेल मोबाइल सर्किल पर टैप करना होगा
  • अब स्क्रीन पर आए पॉप-अप बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर डालें
  • अब आपके फोन में एक ओटीपी आएगा, उसे एंटर करें
  • अब दिए गए स्टॉप ऑल ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आपके फोन में DND एक्टिवेट हो जाएगा

Jio यूजर्स के लिए DND एक्टिवेट करने का तरीका-

  • सबसे पहले आपको My Jio ऐप पर जाना होगा
  • अब लेफ्ट साइड में दिए गए ऑप्शन पर क्लिक करके सेटिंग में जाएं
  • अब आपको DND को सिलेक्ट करना होगा
  • अब आपके पास एक मैसेज आएगा, जिसमें लिखा होगा कि 7 दिन में आपके नंबर पर DND एक्टिवेट हो जाएगा

Vodafone idea यूजर्स के लिए DND एक्टिवेट करने का तरीका-   

  • इसके लिए सबसे पहले वोडा-आइडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  • अब अपनी ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर एंटर करें
  • यहां दिए गए फुल DND ऑप्शन के लिए yes ऑप्शन पर क्लिक करें
  • आपके फोन पर एक कोड आएगा, उसे डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा
  • इसके तुरंत बाद आपके नंबर पर डीएनडी एक्टिवेट हो जाएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
प्रदर्शन में कैसे काम करेंगे दिल्ली पुलिस के बॉडी वार्न कैमरे? जानें टेक्नोलॉजी
Snapdragon चिप और 8,400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Snapdragon चिप और 8400mAh बैटरी, iQOO 16 की भारत में एंट्री करीब?
Explained: एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
एलन मस्क क्यों बोले- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं? जियो-एयरटेल का रोड़ा बना स्टालिंक!
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी
CJP प्रोटेस्ट के बीच सोशल मीडिया पर सख्ती, सरकार ने जारी की एडवाइजरी

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
Live: इंडिया गठबंधन की राष्ट्रपति से रात 8 बजे मुलाकात, सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले एक्शन में सरकार
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
CJP के प्रदर्शन से पहले आई BJP की प्रतिक्रिया, 'अगर आप…'
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
नोबेल शांति पुरस्कार का ऐलान, भारतीय मूल की नावी पिल्लै को मिला सम्मान
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
लगातर सबसे ज्यादा जीत... रोहित शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब हैं श्रेयस अय्यर
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
मुस्लिमों ने रेजीनगर-नंदीग्राम में दिया साथ तो सीएम शुभेंदु अधिकारी बोले, 'हमने दोस्ती...'
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
Delhi Metro Closed: 9 अक्टूबर रात 9 बजे से बंद रहेंगे दिल्ली के ये 57 मेट्रो स्टेशन
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
रजत पाटीदार ने जड़ा लगातार दूसरा अर्धशतक, नेशनल टीम में एंट्री की उठी मांग
Embed widget