एक्सप्लोरर

गलती से डिलीट हो जाए WhatsApp चैट, तो इस ट्रिक से आसानी से करें रिकवर

अगर कभी आपसे गलती से कोई जरूरी व्हाट्सऐप चैट या मैसेज डिलीट हो जाए तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप व्हाट्सऐप चैट डिलीट होने के बाद भी रिकवर कर सकते हैं. आइये जानते हैं इसके 2 बेस्ट तरीके.

WhatsApp पर हम अपने फ्रेंड्स, फैमिली और प्रोफेशनल लोगों से जुड़े रहते हैं. कई बार हम बातचीत के अलावा जरूरी डॉक्यूमेंट्स फोटोज और फाइल भी व्हाट्सऐप पर शेयर करते हैं. ऐसे में गलती से हम से कई बार हमारी जरूरी चैट या डॉक्यूमेंट डिलीट हो जाता है. जिससे हम परेशान हो जाते हैं क्योंकि एक बार मैसेज डिलीट होने पर उसे रिकवर करना काफी मुश्किल होता है. लेकिन अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बता रहे हैं, जिससे आप अपनी डिलीट की गई चैट को आसानी से रिकवर कर सकते हैं. हालांकि आपको अपनी जरूरी चैट्स या डॉक्यूमेंट को गूगल ड्राइव में सेव कर लेना चाहिए. गूगल ड्राइव से आप डिलीट चैट को भी आसानी से पा सकते हैं. आज हम आपको दो तरीके से चैट को रिकवर करना बता रहे हैं. पहला- गूगल ड्राइव और दूसरा- लोकल बैकअप से. जानते हैं दोनों के तरीके क्या है?

Google Drive से व्हाट्सऐप चैट रिकवर- अगर आप अपनी किसी चैट का बैकअप चाहते हैं तो गूगल ड्राइव में बैकअप जरूर लें. इससे आप डिलीट किए गए मैसेज को फिर से पा सकते हैं. जैसे ही आपसे गलती से कोई जरूरी मैसेज डिलीट हो जाए, तो अपने फोन को ऑपरेट ना करें और न ही अपडेट करें. व्हाट्सएप मैसेज फिर से पाने का पहला तरीका है अपना व्हाट्सएप अनइंस्टाल कर फिर से इंस्टाल करें. इसके लिए फोन की सेटिंग्स और फिर एप्स में जाकर व्हाट्सएप डिलीट कर दें. अब प्ले स्टोर से इसे फिर से इंस्टाल करें. अब व्हाट्सऐप में साइन इन करें. जब आप अपना नंबर डालकर अपडेट करेंगे, तो आपको एक मैसेज आएगा Restore Backup, इस टैप पर आपको क्लिक करने से डिलीट किए गए सारे मैसेज फिर से मिल जाएंगे. इस तरीके के लिए सबसे जरूरी है आप अपनी जरुरी चैट का गूगल ड्राइव में बैकअप रखें.

Local Backup से व्हाट्सऐप चैट रिकवर- दूसरा तरीका है लोकल ड्राइव. आपके चैट की लोकल फाइल फोन की मेमोरी में बने व्हाट्सएप फोल्डर में होती है. इस फोल्डर से डिलीट चैट को पाने के लिए फोन में फाइल मैनेजर डाउनलोड करना पड़ेगा. अब इसमें ममोरी कार्ड या इंटरनल स्टोरेज में सेव व्हाट्सएप फोल्डर खोलने पर आपको डेटाबेस का ऑप्शन नज़र आएगा. यहां क्लिक करते ही आपको एक फाइल दिखेगी. जिसका नाम msgstore.11.12.11.db.crypt12 होगा. आपको इसके नाम को बदलकर msgstore.db.crypt12. करना होगा. अब व्हाट्सएप अनइंस्टाल करके फिर इंस्टाल कर लें. अब आपको रिस्टोर चैट के ऑप्शन पर जाना होगा. जहां आपकी पुरानी चैट वापस मिल जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
Refurbished Phone खरीद रहे हैं? हार्डवेयर से बैटरी तक ये चीजें करें चेक
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
क्या फोन की RAM बढ़ने से Performance बढ़ती है? समझें पूरा टेक्निकल सच
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
Semicon India 2026 में Chip से AI तक नई Technology, जानें क्या-क्या खास?
POCO X8 Review: 9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?
9000mAh बैटरी वाला फोन कितना दमदार, जानें किसके लिए यह फोन बेस्ट?

वीडियोज

Bihar में एक 'मुर्दा' महिला 12 साल मिली जिंदा... लाश की मिस्ट्री से सनसनी।Sansani
Haryana के Sonipat में 6 महीने के मासूम पर झपटा खूंखार कुत्ता CCTV में कैद हुआ। Viral News
Chitra Tripathi: भारत पर ट्रंप का टैरिफ हथियार...कितना पड़ेगा असर? | Trump Tariff War Against India
Bharat Ki Baat: आम आदमी-VIP..दोनों सड़क के सताए.. यूपी के 'गड्ढों' का विकास कब ?। UP News।
Bharat Ki Baat : 'PDA रथ' से योगी को टक्कर! | UP Elections 2027 | CM Yogi | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
लखनऊ में PM मोदी के जन्मदिन का जश्न, CM योगी ने जलाए 'आशीर्वाद के दीये'
BMC के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
बीएमसी के 20 स्कूलों को बदलेंगे अलिया भट्ट-रणबीर कपूर, पीएम मोदी के बर्थडे पर लिया संकल्प
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
अभिषेक शर्मा का तूफान, संजू का भी योगदान, भारत ने अफगानिस्तान को दिया 222का लक्ष्य
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
TMC सिंबल पर ममता के साथ आई कांग्रेस, कहा - 'ज्ञानेश कुमार ने मोदी जी को जन्मदिन का...'
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
'मक्का पैक्ट पर अब आ गया...', हूती हमले के बीच बोले पाक रक्षा मंत्री का बड़ा बयान
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
नशे की जांच से पहले होटल निकल गए पायलट! 8 क्रू मेंबर्स सस्पेंड
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
मुर्गी पालन में कमाई चाहिए तो इन गलतियों से बचें
Embed widget